मतदाताओं की लगी लाइन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा वार्ड विभीषण कुंड अयोध्या में मतदान को लेकर मतदाताओं की लाइन लगी है। सुबह 7:00 बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदाताओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी।
मतदान के लिए मतदाता लाइन में लगे
अंबेडकरनगर के शहजादपुर बूथ पर मतदान के लिए दंपती अजय और प्रियंका पहुंचे। मतदान के लिए मतदाता लाइन में लगे हैं। अंबेडकर नगर के अकबरपुर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। प्राथमिक विद्यालय रामनगर एक में मतदान शुरू हो गया है।
अंबेडकरनगर के जलालपुर में मतदान के लिए पहुंचे बुजुर्ग रामाश्रय।
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर जिले के सात निकाय में अध्यक्ष के सात पद के अलावा सभासद के कुल 139 पद के लिए मतदान 353 बूथों पर शुरू हो गया है।अध्यक्ष पद के लिए 100 जबकि सभासद के लिए 845 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी निकाय में सुबह सात बजे मतदान शुरू करा दिया गया। इससे पहले कर्मचारियों ने एक बार फिर से जरूरी रिहर्सल सुबह किया। मतदान शुरू होने से पहले ही इक्का दुक्का मतदाता बूथों तक पहुंचने लगे थे। कुल 304737 मतदाता आज शहर की सरकार यहां चुन रहे हैं।
447 मतदेय स्थलों पर शुरू हुआ मतदान, 1185 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे 4.09 लाख मतदाता
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी जिले की एक नगर पालिका और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर रहे 121 प्रत्याशियों एवं सदस्य के 203 पदों पर खड़े 1064 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 4.09 लाख मतदाता करेंगे। सभी निकायों में 447 मतदेय स्थलों पर मतदान की व्यवस्था की गई है। 44 ऐसे मतदेय स्थल हैं, जहां वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। प्रेक्षक पवन कुमार गंगवार, डीएम अविनाश कुमार, एसपी दिनेश कुमार सिंह समेत जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने मतदेय स्थलों का भ्रमण शुरू किया है।
अयोध्या में भाजपा महापौर के प्रत्याशी ने किया मतदान
- फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय रायगंज अयोध्या में वोट डालने के बाद स्याही दिखाते भाजपा के महापौर के प्रत्याशी महंत गिरीश पति त्रिपाठी व उनकी पत्नी राजलक्ष्मी त्रिपाठी।
कर्मचारी ड्यूटी रिसीव करते समय हुई बेहोश
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के रामसनेहीघाट चुनाव में ड्यूटी करने आई हरख ब्लॉक से प्राथमिक विद्यालय झिंझमऊ में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत नूतन वर्मा रामसनेहीघाट नगर पंचायत चुनाव की ड्यूटी रिसीव करते वक्त अचानक हुई बेहोश हो गई।
बाराबंकी में मतदान जारी, बूथों पर लंबी लाइनें लगना शुरू
barabanki
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के जैदपुर के वार्ड नम्बर 10 के बूथ संख्या एक पर मेहरून निशा (90) वर्ष मतदान करने आई। जिले में मतदान जारी है। बूथों पर लंबी लाइनें लगना शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री योगी की मतदान के लिए अपील, बोले- ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मतदाताओं से वोट करने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उ.प्र. नगर निकाय चुनाव-2023 का आज अंतिम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील है कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए लोकतंत्र के इस उत्सव में अवश्य सहभागी बनें। मतदान जरूर करें। आपका अमूल्य वोट आपके नगर निकाय को और अधिक सशक्त बनाएगा। ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान!
अयोध्या विधायक बोले, अजेय रही है अयोध्या
मतदान कर स्याही दिखाते अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व उनके साथ मौजूद पत्नी और बेटा।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने मदन लाल मुन्ना लाल प्राथमिक विद्यालय में वोट डाला। विधायक ने कहा कि अयोध्या अजेय रही है। पहला कार्यकाल भी भाजपा का था और दूसरा कार्यकाल भी भाजपा का ही होगा। व्यापारियों के मुद्दे उन्होंने कहा कि आने वाला दिन अयोध्या में व्यापारियों का ही है। व्यापारियों को निराश नहीं होना चाहिए। व्यापारियों की आमदनी चार गुना बढ़ेगी।
भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर हो रहा मतदान
मतदान कर स्याही दिखाते अयोध्या सांसद लल्लू सिंह।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या सांसद लल्लू सिंह ने सहादतगंज कमपोजिट विद्यालय में वोट डाला। वोट डालने के बाद सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आम जनता भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर मतदान कर रहा है। पीएम मोदी व सीएम योगी अयोध्या को दुनिया का सर्वोत्तम नगर बनना चाहते हैं। नगर निगम का विकास महापौर के द्वारा होना है। यह आम आदमी भी जानता है इसलिए भाजपा का ही महापौर चुना जाएगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। अगर परिवार का ही मेयर चुना जाएगा तो अच्छा होगा। विकास कार्यों में गति आएगी। पीड़ित व्यापारियों के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि कुछ दिन कठिनाई होती है उसके बाद सब कुछ सही हो जाता है। आम जनता जात पात धर्म से उठकर मतदान कर रही है।
बाराबंकी: नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत वाइज 9:00 बजे तक मतदान की रिपोर्ट
कुल मत प्रतिशत-12.68 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 6.37 प्रतिशत
नगर पंचायत बंकी- 10.75 प्रतिशत
नगर पंचायत जैदपुर- 11.89 प्रतिशत
नगर पंचायत देवा- 15 प्रतिशत
नगर पंचायत दरियाबाद- 17.17 प्रतिशत
नगर पंचायत फतेहपुर- 10.83 प्रतिशत
नगर पंचायत टिकैतनगर- 13.22 प्रतिशत
नगर पंचायत बेलहरा- 17.06 प्रतिशत
नगर पंचायत रामनगर -13.2 प्रतिशत
नगर पंचायत रामसनेहीघाट- 9.30 प्रतिशत
नगर पंचायत सतरिख-13.97 प्रतिशत
नगर पंचायत सुबेहा- 14.1 प्रतिशत
नगर पंचायत सिद्धौर-12.34 प्रतिशत
नगर पंचायत हैदरगढ़- 12.27 प्रतिशत
सपा चेयरमैन प्रत्याशी जुग्गी लाल यादव के विरुद्ध दर्ज हुआ मुकदमा
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने और मतदाताओं पर अपने पक्ष में जबरदस्ती मतदान करने के लिए मजबूर करने के आरोप में नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष एवं सपा चेयरमैन प्रत्याशी जुग्गी लाल यादव को कोतवाली पुलिस द्वारा रात में कस्टडी में लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की बताई जाती है।
बताया गया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा रात में जुग्गी लाल यादव को नगर पंचायत के स्टेट बैंक तिराहा तेंदुआ माफी से उनके स्कॉर्पियो वाहन सहित पकड़कर कोतवाली लाया गया लेकिन कुछ समय बाद रात में ही छोड़ दिया गया। सपा प्रत्याशी जुग्गीलाल के विरुद्ध कोतवाली पुलिस द्वारा चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की धारा में केस दर्ज किया गया है और उनके स्कॉर्पियो वाहन को एमबी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दिया गया है।
अमेठी में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत
नगर पालिका परिषद गौरीगंज 11.69 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद जायस 10.41 प्रतिशत
नगर पंचायत अमेठी 09.25 प्रतिशत
नगर पंचायत मु0 खाना 11.34 प्रतिशत
कुल पड़े मत 10.71 प्रतिशत
अंबेडकरनगर में पहले दो घंटे में 11.32 प्रतिशत मतदान
अंबेडकरनगर में पहले दो घंटे के भीतर सभी सात निकायों में औसत 11.32 फीसद मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद जलालपुर, नगर पंचायत राजेसुल्तनपुर और जहांगीरगंज में सर्वाधिक 12-12 प्रतिशत मतदान हुआ है। टांडा नगर परिषद में 11.5 प्रतिशत, नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में 11.45 प्रतिशत, नगर पंचायत इल्तिफातगंज में 11.75 प्रतिशत और नगर पालिका परिषद जलालपुर में सबसे कम 8.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुल्तानपुर जिले में सुबह 9 बजे तक मतदान 10.48 प्रतिशत
नगर पालिका सुल्तानपुर में 9.86 प्रतिशत 9309 वोट
नगर पंचायत लंभुआ में 11.26 प्रतिशत 2100 वोट
नगर पंचायत कोइरीपुर में 11.88 प्रतिशत 926 वोट
नगर पंचायत दोस्तपुर में 11.11 प्रतिशत 1369
नगर पंचायत कादीपुर 13.75 प्रतिशत 1074 वोट
प्रदेश के अलग-अलग जिलों में सुबह नौ बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत
अमेठी में सुबह 11.00 बजे तक हुआ मतदान
नगर पालिका परिषद गौरीगंज 25.29 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद जायस 21.37 प्रतिशत
नगर पंचायत अमेठी 23.21 प्रतिशत
नगर पंचायत मु0 खाना 29.11 प्रतिशत
कुल पड़े मत 23.66 प्रतिशत
पूर्व मंत्री का दावा, सपा की साइकिल पकड़ रही रफ्तार
आदर्श इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर वोट कर स्याही दिखाते पूर्व मंत्री पवन पांडे।
- फोटो : amar ujala
समाजवादी के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने आदर्श इंटर कॉलेज में मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद पवन पांडे बोले, समाजवादी पार्टी जीत रही है। पिछले पांच वर्षों में भाजपा की सरकार ने अयोध्या वासियों को ठगा है, छला है। सारे व्यापारी परेशान हैं। साइकिल रफ्तार पकड़ चुकी है। भाजपा का सफाया होगा। साइकिल का महापौर होगा। साइकिल का पार्षद होगा।
अंबेडकरनगर में कुल मतदान 24.39 प्रतिशत
अंबेडकरनगर में 11 बजे तक सभी सात निकायों में औसत 24.39 फीसद मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में 23.4 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद टांडा में 25 प्रतिशत, नगर परिषद जलालपुर में 24 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर में 21 प्रतिशत, जहांगीरगंज में 26 प्रतिशत, अशरफपुर किछौछा में 24.17 प्रतिशत, इल्तिफातगंज में 27.19 प्रतिशत मतदान हुआ।
अयोध्या नगर निगम में 11 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान हुआ
92 वर्षीय कमुंद्रा देवी।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या नगर निगम में सुबह 11 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर पंचायत सीका निवासी 92 वर्षीय कमुंद्रा देवी ने अपने पुत्र आसाराम के साथ भारती इंटर कॉलेज कस्बा बीकापुर मतदान केंद्र पर मतदान किया।
अधिकारियों ने लिया जायजा, मतदान जारी
निरीक्षण के दौरान अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
सुल्तानपुर जिले में मतदान जारी है। इस दौरान जिले के बस स्टेशन स्थित जीआईसी केंद्र का कमिश्नर, पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी ने जायजा लिया।
बाराबंकी में अब तक मतदान का प्रतिशत
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 में पड़े मतों का नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत वाइज 11:00 बजे तक की रिपोर्ट:
कुल मत प्रतिशत-25.42 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 22.18 प्रतिशत
नगर पंचायत बंकी- 23.35 प्रतिशत
नगर पंचायत जैदपुर- 26.39 प्रतिशत
नगर पंचायत देवा- 31 प्रतिशत
नगर पंचायत दरियाबाद- 33.65 प्रतिशत
नगर पंचायत फतेहपुर- 22 प्रतिशत
नगर पंचायत टिकैतनगर- 27.76 प्रतिशत
नगर पंचायत बेलहरा- 37.8 प्रतिशत
नगर पंचायत रामनगर -29.42 प्रतिशत
नगर पंचायत रामसनेहीघाट- 28.66 प्रतिशत
नगर पंचायत सतरिख-27.57 प्रतिशत
नगर पंचायत सुबेहा- 30.20 प्रतिशत
नगर पंचायत सिद्धौर-28.3 प्रतिशत
नगर पंचायत हैदरगढ़- 28.77 प्रतिशत
अमेठी में दोपहर एक बजे तक 37.35 प्रतिशत मतदान
अमेठी में दोपहर एक बजे तक 37.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।
नगर पालिका परिषद गौरीगंज 38.78 प्रतिशत
नगर पालिका परिषद जायस 36.58 प्रतिशत
नगर पंचायत अमेठी 32.18 प्रतिशत
नगर पंचायत मु0 खाना 44.86 प्रतिशत
अंबेडकरनगर में दोपहर एक बजे तक मतदान का प्रतिशत
अंबेडकरनगर में एक बजे तक सभी सात निकाय में औसत 38.67 फीसद मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में 35.71 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद टांडा में 37.50 प्रतिशत, नगर परिषद जलालपुर में 37.06 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर में 42 प्रतिशत, जहांगीरगंज में 41 प्रतिशत, अशरफपुर किछौछा में 36.6 प्रतिशत, इल्तिफातगंज में 41 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुल्तानपुर में दोपहर एक बजे तक पांच निकायों में 33 फीसदी मतदान
सुल्तानपु जिले के पांच निकायों में दोपहर एक बजे तक स्थिर गति से मतदान चल रहा है। मतदान प्रतिशत सुबह सात बजे से अभी तक लगभग एक समान गति से आगे बढ़ रहा है। सुबह नौ बजे 11 प्रतिशत तो 11 बजे 22 व दोपहर एक बजे तक 33 फीसदी मतदान पूरे जिले में हुआ है। धूप के चलते दोपहर के समय मतदान करने वालों की संख्या में कमी देखी जा रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि अब शाम तीन बजे तक लोग फिर से मतदान के लिए घर से बाहर निकलेंगे। फिलहाल आग बरसती धूप के बीच भी बड़ी संख्या में महिला, युवा व वृद्ध आदि मतदान के कार्य में लगे हुए हैं।
कादीपुर, कोइरीपुर अव्वल, सुल्तानपुर फिसड्डी
मतदान के कार्य में कादीपुर व कोइरीपुर सबसे आगे दिख रहे हैं, वहीं जिला मुख्यालय सुल्तानपुर फिसड्डी साबित हो रहा है। कादीपुर में सर्वाधिक 43.21 तो कोईरीपुर में 41.02 फीसद मतदान दोपहर एक बजे तक हो गया है। वहीं लंभुआ में 35.37 तो दोस्तपुर में 33.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि जिला मुख्यालय में सबसे कम 30.20 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बाराबंकी में 01:00 बजे तक की रिपोर्ट
कुल मत प्रतिशत-36.86%
नगर पालिका परिषद नवाबगंज - 29.93%
नगर पंचायत बंकी- 32.09%
नगर पंचायत जैदपुर- 38.56%
नगर पंचायत देवा- 41.5%
नगर पंचायत दरियाबाद- 44.17%
नगर पंचायत फतेहपुर- 40.48%
नगर पंचायत टिकैतनगर- 45.52%
नगर पंचायत बेलहरा- 66.97%
नगर पंचायत रामनगर -43.36 %
नगर पंचायत रामसनेहीघाट- 41.50%
नगर पंचायत सतरिख-38.69 %
नगर पंचायत सुबेहा- 43.32%
नगर पंचायत सिद्धौर-39.79 %
नगर पंचायत हैदरगढ़- 38.70%
भाजपा का परचम लहराएगा : विनय कटियार
अयोध्या में हनुमत संस्कृत महाविद्यालय मतदान केंद्र से मतदान कर वापस लौटते पूर्व राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। इसी को ध्यान में रखते हुए अपना मतदान किया है। एक सवाल के जवाब में कहा कि निकाय चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा।
अयोध्या में एक बजे तक 28.41% मतदान
अयोध्या में एक बजे तक नगर निगम में 28.41% मतदान हुआ। पूरे जनपद में नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत 36.57% मतदान।
बाराबंकी : दरियाबाद नगर पंचायत में फर्जी वोटिंग की भी हुई शिकायत
बाराबंकी में दोपहर करीब 1:30 बजे सपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने फर्जी मतदान की शिकायत की। सपा के पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने निर्वाचन आयुक्त से इसकी लिखित शिकायत भी की है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत दरियाबाद में सत्ता पक्ष के लोग फर्जी वोटिंग करवाकर सता का दुरुपयोग कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया है की अधिकारी खुद इसमें सहयोग कर रहे थे। ऐसे में उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
अंबेडकरनगर में 3 बजे तक सभी सात निकाय में 49.42 फीसदी मतदान
अंबेडकरनगर में 3 बजे तक सभी सात निकायों में औसत 49.42 फीसदी मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में 46.29 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद टांडा में 49 प्रतिशत, नगर परिषद जलालपुर में 49.07 प्रतिशत मतदान हो चुका है। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर में 51 प्रतिशत, जहांगीरगंज में 52 प्रतिशत, अशरफपुर किछौछा में 48.4 प्रतिशत और इल्तिफातगंज में 50.17 प्रतिशत मतदान हुआ।
यूपी निकाय चुनाव: दोपहर एक बजे तक 30.80 प्रतिशत मतदान
यूपी के निकाय चुनाव में दोपहर एक बजे तक 30.80 प्रतिशत मतदान हुआ है। इस दौरान बस्ती में सर्वाधिक 44 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, कानपुर में सबसे कम 23.51 प्रतिशत मतदान हुआ।
सुल्तानपुर: पहली बार नगरीय चुनाव में हिस्सा लिया गांव के लोगों ने
लम्भुआ समेत 11 गांव के मतदाताओं ने गुरुवार को पहली बार वोट डाला। जिले में सर्वाधिक प्रत्याशियों वाले नगर पंचायत चुनाव में महिलाओं ने खासी भागीदारी की। शांतिपूर्ण चुनाव के साथ लोगों ने 23 बूथ पर 15 वार्ड के मतदाताओं ने अपने लिए सरकार का चयन किया।
सुबह सात बजे के पहले ही घनी आबादी वाले क्षेत्रों में मौजूद मतदान केंद्र पर मतदाताओं की कतार लग गई। लोग सुबह ही मतदान करके छुट्टी कर लेना चाहते थे। यही वजह थी कि काफी मतदान केंद्र पर दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों ने धूप ढलने के बाद फिर से मतदान के लिए लाइन लगाई। शाम तक मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान के लिए तमाम अफसर सक्रिय रहे।
अमेठी में पांच बजे तक का मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद गौरीगंज 62.07%
नगर पालिका परिषद जायस 55.25%
नगर पंचायत अमेठी 60.20%
नगर पंचायत मु0 खाना 76.28%
कुल पड़े मत 60.14%
अयोध्या में पांच बजे तक मतदान
अयोध्या में पांच बजे तक ओवरऑल सभी नगर निकायों में 57.60% मतदान।
नगर निगम अयोध्या 45.70% मतदान।
सुल्तानपुर में शाम पांच बजे तक पड़े 54.61 फीसदी वोट
नपा सुल्तानपुर 50.92 फीसदी, 48077 वोट
नपं कादीपुर 73.42 फीसदी, 5733 वोट
नपं दोस्तपुर 55.82 फीसदी, 6876 वोट
नपं कोइरीपुर 62.39 फीसदी, 4863 वोट
नपं लंभुआ 61.39 फीसदी, 11453 वोट
अंबेडरनगर में पांच बजे तक मतदान
अंबेडकरनगर में 5 बजे तक सभी सात निकाय में औसत 59.29 फीसद मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद अकबरपुर में 57.87 , नगर पालिका परिषद टांडा में 59.33, नगर परिषद जलालपुर में 58.9 फीसद मतदान हुआ। नगर पंचायत राजेसुलतानपुर में 62, जहांगीरगंज में 62, अशरफपुर किछौछा में 56.82, इल्तिफातगंज में 58.16 प्रतिशत मतदान हुआ।
शाम पांच बजे तक 49.33% मतदान हुआ। बुलंदशहर में सबसे ज्यादा मतदान 62% से ज्यादा वोट डाले गए।
गौतमबुद्ध नगर, हमीरपुर, मऊ में भी 60% से ज्यादा मतदान हुआ।
वोट डालने के लिए सूची में नाम खोजते रहे लोग
अयोध्या नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में भारी गड़बड़ियां सामने आई है। सूची में मृतक का नाम था लेकिन परिवार भर के लोगों का नाम गायब रहा। कई लोगों को सूची से नाम न होने के कारण बगैर वोट डाले लौटना पड़ा। नगर निगम क्षेत्र में जोखन निवासी जलवानपुरा अयोध्या बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे। उनके पास वोटर आईडी, आधार कार्ड था लेकिन सूची से नाम नहीं था। उन्होंने बूथ के लोगों और पुलिस वालों से गुहार लगाई लेकिन सब बेकार रहा। जनौरा की रहने वाली आरती और उनके पति ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया था लेकिन किसी का वोटर लिस्ट में नाम नहीं मिला। रिकाबगंज की रिचा का नाम पहले सूची में था लेकिन इस बार मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिला। खिरौनी सुचित्तागंज नगर निगम क्षेत्र के रहने वाली सीमा सिंह पत्नी दीपक सिंह ने आवेन किया था लेकिन मतदाता सूची में नाम नही था। ऐसे एक नहीं सैकड़ों लोगों की शिकायत थी कि आवेदन करने या फिर सूची से नाम गायब होने की शिकायत की।
जनपद अमेठी-नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन- 2023
फाइनल मतदान प्रतिशत
नगर पालिका परिषद गौरीगंज 67.33%
नगर पालिका परिषद जायस 59.20%
नगर पंचायत अमेठी 66.78%
बाराबंकी में 53.40 व नगरपालिका में 39.78 प्रतिशत मतदान हुआ।
अंबेडकरनगर : पिछली बार का अव्वल इल्तिफातगंज में इस बार सिर्फ 59.83% मतदान
अंबेडकरनगर निकाय चुनाव में पिछली बार के मतदान का रिकॉर्ड नहीं टूट पाया। मौसम का असर मतदान पर साफ देखने को मिला। पिछले चुनाव में जो नगर पंचायत इल्तिफातगंज 69.98 प्रतिशत मतदान के साथ सभी पांच निकाय में अव्वल थी। वह इस बार दो निकाय बढ़ जाने के बाद हुए चुनाव में मतदान को लेकर अंतिम पायदान पर खड़ी हो गई। इस बार सबसे कम 59.83 मतदान यहीं हुआ। अकबरपुर नगर पालिका में पिछली बार 66.67 फीसद मतदान हुआ था तो इस बार 63.10 प्रतिशत पर ही रुक गया। टांडा में 65.45 के सापेक्ष 61.7 तो जलालपुर में 66.2 के सापेक्ष इस बार सिर्फ 62.28 प्रतिशत लोग वोट डालने पहुंचे। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में पिछली बार 65.77 फीसद मतदान हुआ था। इस बार 63.87 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान में रुचि ली।
अमेठी : 2017 के मुकाबले 3.33 प्रतिशत घटा मतदान, महज 64.90 प्रतिशत वोटिंग
गौरीगंज (अमेठी)। इसे जिला प्रशासन की विफलता कहें या कुछ और कि जिले में मतदान का प्रतिशत गत निकाय चुनाव के मुकाबले 3.33 प्रतिशत घट गया। यही स्थिति सभी निकाय क्षेत्रों में रही।
वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में 68.33 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। अलग-अलग निकायों की बात करें तो वर्ष 2017 में नगर पंचायत मुसाफिरखाना में 81.15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। नगर पंचायत अमेठी में 69.55, नगर पालिका परिषद जायस में 62.17 और नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 69.95 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस वर्ष लोगों को 2017 के मुकाबले अधिक मतदान की उम्मीद थी। देर शाम आए आंकड़ों ने इन दावों की पोल खोल दी।
जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का कुल मतदान प्रतिशत 64.90 तक ही पहुंच सका। मतदान प्रतिशत में आई गिरावट की यह स्थिति सभी निकायों में भी देखने को मिली। नगर पंचायत मुसाफिरखाना में इस वर्ष महज 79.57 प्रतिशत मतदान हुआ तो अमेठी में 66.78 प्रतिशत। इसी तरह नगर पालिका परिषद जायस में 59.20 तो गौरीगंज में महज 67.33 प्रतिशत लोगों ने ही बूथों पर पहुंचकर मतदान किया।
बॉक्स
गत चुनाव में बढ़ा था चार प्रतिशत मतदान
मौजूदा चुनाव की यह स्थिति इसलिए भी चिंताजनक है कि 2017 के चुनाव में जिले के तीन निकायों में (गौरीगंज छोड़कर, यहां 2017 में पहली बार चुनाव हुए थे) मतदान 2012 के मुकाबले चार फीसदी बढ़ा था। 24 जून 2012 को हुए निकाय चुनाव में मुसाफिरखाना में 72 फीसदी मतदान हुआ था जबकि 2017 में 81.15 प्रतिशत। इसी तरह 2012 मेें अमेठी नपं में 66 प्रतिशत तो 2017 में 69.55 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। नगर पालिका परिषद जायस में 2012 में 54 प्रतिशत मतदान हुआ था तो 2017 में 62.17 फीसदी। कुल मतदान प्रतिशत की बात करें तो 2012 में जहां 64 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं 2017 में 62.23 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मौजूदा चुनाव के मतदान आंकड़ों पर एक नजर
निकाय - पड़े महिला मत - पड़े पुरुष मत - पड़े कुल मत
नगर पालिका गौरीगंज - 8993 - 9294 - 18287
नगर पालिका जायस - 9783 - 9659 - 19442
नगर पंचायत अमेठी - 4248 - 4019 - 8287
नगर पंचायत मुसाफिरखाना - 2594 - 2704 - 5298
योग - 25618 - 25676 - 51294
अयोध्या : जिले के 62.64 फीसदी मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
अयोध्या जिले के मतदाताओं ने बृहस्पतिवार को मतदान का रिकॉर्ड बना दिया। मतदान में फर्स्ट क्लास पास हुए। हालांकि नगर निगम अयोध्या के मतदाता अपने पिछले रिकॉर्ड 49.98 प्रतिशत को भी नहीं दोहरा पाए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले करीब पांच लाख मतदाताओं में से 62.64 फीसदी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पंचायत बीकापुर में सर्वाधिक और नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में सबसे कम वोट डाले गए। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। मतदान के साथ ही निकाय चुनाव में उतरे कुल 1038 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम व मतपेटियों में कैद हो गया।
मतदान बृहस्पतिवार सुबह सात बजे शुरू होकर शाम को छह बजे तक चला। नगर निगम अयोध्या के साथ अन्य निकायों में शुरू से ही मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई लेकिन नगर निगम की अपेक्षा नगर पालिका और नगर पंचायतों में ज्यादा लंबी लाइन रही। नगर निगम अयोध्या में शुरूआत से ही वोटिंग धीमी रही, जबकि नगर पंचायत बीकापुर टॉप पर रहा। गोसाईगंज, भरतकुंड-भदरसा, कुमारगंज और खिरौनी-सुचित्तागंज भी फर्स्ट क्लास पास हुए। मतदान के दौरान प्रशासन व पुलिस के बड़े अफसरों के साथ मजिस्ट्रेटों के वाहन दौड़ते रहे।
जिले की नगर निगम अयोध्या समेत नगर पालिका रुदौली, नगर पंचायत बीकापुर, गोसाईंगंज, भरतकुंड-भदरसा, खिरौनी-सुचित्तागंज, कुमारगंज, मां कामाख्या के लिए कराए गए चुनाव में महापौर के नौ, नगर पालिका रुदौली अध्यक्ष के सात, छह नगर पंचायतों के अध्यक्ष के 58 प्रत्याशियों के साथ पार्षद व सदस्य के कुल 964 प्रत्याशियों के लिए मतदान कराया गया। शांतिपूर्ण मतदान के लिए वरिष्ठ अफसरों के साथ ही 84 मजिस्ट्रेटों के साथ ही ढाई हजार से अधिक पुलिस व पीएसी के जवान लगाए गए थे। मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा।
निकाय निर्वाचन कंट्रोल रुम के मुताबिक जिले में कुल 62.64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीकापुर नगर पंचायत के मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह रहा। जिले में यहां सर्वाधिक 69.3 फीसदी मतदान हुआ। नगर निगम अयोध्या क्षेत्र में मतदाताओं में उत्साह सबसे कम रहा। सुबह से शाम तक मतदान की स्थिति बेहतर नहीं रही। सबसे बड़े निकाय में सबसे कम 47.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रुदौली नगर पालिका क्षेत्र में मतदान औसत रहा। यहां के 59.33 फीसदी वोटरों ने बूथों पर पहुंचकर मतदान किया। गोसाईगंज के वोटरों में उत्साह रहा। नगर पंचायत क्षेत्र के 65.12 फीसदी मतदाताओं ने वोट डाला। नगर पंचायत भदरसा में भी मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। यहां 63.23 फीसदी मतदाताओं ने अपने वोट डाले। इसी तरह कुमारगंज में 66.79 फीसदी, खिरौनी-सुचित्तागंज मे 64.12 फीसदी मतदान हुआ। मां कामाख्या के मतदाताओं मेंं उत्साह नहीं रहा। यहां कुल 51.79 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया।
सुल्तानपुर : नगर पालिका पर भारी रहीं नगर पंचायतें, कादीपुर में पड़े सर्वाधिक 77.69 फीसदी वोट
सुल्तानपुर नगर निकाय के चुनाव में नगर पालिका पर नगर पंचायतें भारी रहीं। नगर पंचायत कादीपुर में सर्वाधिक 77.69 फीसदी मतदान हुआ है। मतदान में नगर पालिका सबसे पीछे रही। नगर पालिका में 55.24 फीसदी मतदान हुआ।
दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को जिले के पांच नगर निकायों में हुए चुनाव में शहर की अपेक्षा नगर पंचायतों में सर्वाधिक मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के बाद नगर पंचायत कादीपुर में सर्वाधिक 77.69 फीसदी वोट पड़े हैं। 7,809 मतदाताओं के सापेक्ष 6,067 ने वोट डाला है। नगर पंचायत कोइरीपुर में 7,794 मतदाताओं के सापेक्ष 5,093 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया है। नवसृजित लंभुआ नगर पंचायत में 18,657 मतदाताओं के सापेक्ष 12, 230 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोस्तपुर में 12,319 मतदाताओं के सापेक्ष 7,728 वोटरों ने चुनाव में हिस्सा लिया है। मतदान में सबसे नीचे नगर पालिका का मतदान प्रतिशत रहा। नगर पालिका में 94,412 मतदाताओं के सापेक्ष 52,152 वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया है। मत वोटिंग से नगर पालिका मतदान प्रतिशत 55.24 रहा। मतदान में शहर के मतदाता नगर पंचायतों के वोटरों से पीछे रह गए।
स्ट्रांग रूम में जमा की गई मतपेटियां
नगर निकाय का चुनाव समाप्त होने के बाद मतपेटियों को अधिकारियों की देखरेख में देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा करा दिया। मतपेटियां जमा होने के बाद स्ट्रांग रूम पर सशत्र पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। नगर पालिका की मतपेटिका मंडी परिषद अहमट में जमा कराई गई है। नगर पंचायत कादीपुर की मतपेटिकाओं को कादीपुर ब्लॉक में बने स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है। पंचायत दोस्तपुर की मतपेटियों को कादीपुर नगर पंचायत के कम्युनिटी सेंटर में जमा किया गया है। कोइरीपुर नगर पंचायत की मतपेटियों को लंभुआ तहसील के नायब तहसीलदार भदैंया कक्ष में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा किया गया है। लंभुआ नगर पंचायत की मतपेटियों को तहसील के नायब तहसीलदार लंभुआ के कक्ष में जमा किया गया है। मतपेटियों को जमा करने के बाद डीएम जसजीत कौर, एसपी सोमेन बर्मा, प्रेक्षक राजाराम, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने जायजा लिया। इस दौरान अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मतपेटियों को जमा करने के बाद निगरानी के लिए मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
बाराबंकी : 53.40 प्रतिशत हुआ मतदान, 4.14 प्रतिशत की हुई गिरावट
बाराबंकी में आम चुनावों की तरह निकाय चुनाव में भी शहरी मतदाताओं की बेरुखी कायम रही। यही वजह रही कि वर्ष 2017 में हुए निकाय चुनाव में जितने मतदाता घर से बाहर निकले। इसवर्ष उसे भी कम मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बीते चुनाव में जहां 57.54 प्रतिशत मतदान हुआ था वहीं इस बार मतदान करीब चार प्रतिशत गिरकर 53.40 फीसदी पर ही सिमट गया। यहीं नगर पालिका नवाबगंज के मतदाता मतदान में सबसे पीछे रहे हैं। यहां का मतदान साढ़े सात प्रतिशत गिरकर 39.78 प्रतिशत पर जा सिमटा। बात अगर नगर पंचायतों की करें तो बेलहरा और फतेहपुर के अलावा सभी में मतदान प्रतिशत पिछले बार से कम ही रहा।
नगर पालिका नवाबगंज में शुरुआती दो घंटे में सिर्फ सवा छह प्रतिशत मतदाता ही घरों से बाहर निकले थे। इसके बाद 11 बजे तक आए परिणाम में तेजी से उछाल तो आया, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मतदेय स्थलों पर सन्नाटा पसरना शुरू हो गया, जो शाम ढलते समय भी जारी रहा। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर की गईं तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बेलहरा नगर पंचायत के मतदाताओं ने अपने पिछले अपने पिछले रिकॉर्ड 73.21 को तोड़ते हुए 75.94 प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान बनाने में सफलता हासिल की। फतेहपुर में 57.34 प्रतिशत मतदाताओं नेे मत डाले, जिससे यहां मामूली बढ़त रिकॉर्ड हुई। शेष सभी नगर पंचायतों में मतदान प्रतिशत में तीन से 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
नवगठित रामसेनहीघाट में 75.86 प्रतिशत हुआ मतदान
नवगठित नगर पंचायत रामसनेहीघाट में मतदाताओं ने शहर की सरकार चुनने पूरे जोश के साथ मतदेय स्थलों पर पहुंचे। यहां 15541 मतदाताओं से 11789 ने वोट कर 75.86 प्रतिशत का आंकड़ा छू लिया। बेलहरा के बाद सबसे ज्यादा मतदान यही हुआ है।
1185 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद
नगर पालिका नवाबगंज व 13 नगर पंचायतों से अध्यक्ष पद पर 121 एवं सदस्य पदों पर 1064 प्रत्याशी मैदान में थे। चार लाख नौ हजार 483 मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना था, लेकिन इसके सापेक्ष सिर्फ दो लाख 18 हजार 661 मतदाता ही मतदान करने पहुंचे। अब 13 मई को मतपेटियां खुलने के साथ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
नगर पालिका नवाबगंज का यह रहा हाल
अध्यक्ष प्रत्याशी- 8
सदस्य प्रत्याशी- 186
कुल मतदाता- 168870
कुल पड़े मत- 67176
मतदान प्रतिशत- 39.78
2017 का मतप्रतिशत- 47.28
अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में मतदान संपन्न
निकाय चुनाव के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को अयोध्या मंडल के पांचों जिलों में मतदान हुआ। इस दौरान अमेठी में 64.90, अंबेडकरनगर में 63.1 फीसदी, सुल्तानपुर में 59.06 प्रतिशत, अयोध्या में 62.7 और बाराबंकी में 53.4 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा अयोध्या में ईवीएम में दिक्कत के कारण 18 ईवीएम बदलनी पड़ीं। उधर अंबेडकरनगर में बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे बसपा प्रत्याशी की एडीएम से नोकझोंक हो गई। बाराबंकी में वोटिंग के दौरान अलग-अलग आरोप में 11 हिरासत में लिए ले लिए गए।