फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बजट सत्र: शिवपाल बोले- मंत्री जी के नहीं मेरे कहने पर सिंचाई के लिए अफसरों ने छोड़ा पानी

Thu, 19 Feb 2026 04:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। देखें, आज की कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट: 
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : यूपी विधानसभा के यूट्यूब चैनल से
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:03 PM, 19-Feb-2026

बजट में रखरखाव और मेंटीनेंस में कटौती की गई है

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार की ओर से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए पेश किए गए बजट में भ्रष्टाचार, अक्षमता और दिखावटीपन ज्यादा है। कई योजनाओं में वास्तविक व्यय कम हुआ है। रखरखाव और मेंटीनेंस में कटौती की गई है। बजट में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के बजट में कटौती की गई है। शिवपाल ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैंने सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के लिए आपको कॉल किया लेकिन पानी नहीं छोड़ा गया फिर मैंने खुद अधिकारियों को फोन किया तो पानी मिला। इतने समय तक मंत्री रहने के बाद भी अधिकारी आपकी नहीं सुनते कहीं तो कमी है। 

03:52 PM, 19-Feb-2026
यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। - फोटो : amar ujala

बाढ़ नियंत्रण के लिए 15 जून तक पूरा कर लिया जाता है कार्य

यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सदन में जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में बाढ़ को नियंत्रित करने के लिए 150 से अधिक परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए लगातार योजनाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है और हर वर्ष 15 जून तक कार्य समाप्त कर लिया जाता है क्योंकि ये माना जाता है कि इसके बाद बाढ़ आ जाती है।

02:34 PM, 19-Feb-2026

किसानों के मुद्दे पर सपा का विधान परिषद से बहिर्गमन

यूपी विधान परिषद में सपा ने किसानों के मुद्दे पर सदन से बर्हिगमन कर दिया। जिसके बाद विधान परिषद की कार्यवाही 3.30 बजे तक भोजनावकाश तक के लिए स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन
01:43 PM, 19-Feb-2026

बिजली की खपत प्रति व्यक्ति 724 यूनिट हुई

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि सपा के लोगों ने प्रदेश को बीमारू बनाकर रखा था। हमारी सरकार की कोशिशों से अब प्रदेश में बिजली की खपत प्रति व्यक्ति 724 यूनिट हो गई है। यह पहली बार हुआ है जब गरीब उपभोक्ताओं के बिल जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी गई और किसानों के बिजली के बिल माफ किए गए हैं। बिजली के निजीकरण पर की जा रही चर्चाओं पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैंने पहले भी कहा है कि हम जो भी करेंगे वो राज्य के जनता के हित में, पिछड़ों के हित में और पिछड़े क्षेत्रों के विद्युतीकरण को ध्यान में रखते हुए करेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग कर्मचारियों के हित की बात करते हैं लेकिन एक भी कर्मचारी ने हड़ताल नहीं की है।

01:28 PM, 19-Feb-2026
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा। - फोटो : amar ujala

"यूपी देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य"

यूपी के ऊर्जा मंत्री ने सदन में बिजली के निजीकरण को लेकर जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब छह साल में एक भी पैसा बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। यह 2017 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब प्रदेश के हर नागरिक तक बिजली पहुंचाने का काम किया गया। अब लोगों को निर्बाध, बिना रुकावट बिजली मिल रही है। यह डबल इंजन की सरकार के कारण ही है कि यूपी देश में पहली बार सर्वाधिक बिजली आपूर्ति करने वाला राज्य बना।

विज्ञापन
12:28 PM, 19-Feb-2026
सपा विधायक संग्राम सिंह यादव - फोटो : amar ujala

यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल, लोक सेवा आयोग व सेवा चयन आयोग की भर्ती में हुआ भ्रष्टाचार

सपा विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि यूपी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोक सेवा आयोग की भर्ती में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। इसी तरह सेवा चयन आयोग की भर्ती में भी भ्रष्टाचार हुआ है। ये लोग युवाओं और किसानों को धोखा दे रहे हैं। इन्हें बाबा साहेब के संविधान पर भरोसा नहीं हैं।



 

11:48 AM, 19-Feb-2026
कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना। - फोटो : amar ujala

"पीपीपी मॉडल पर आईटीआई चलाने से गरीबों पर पड़ रहा है"

कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि प्रदेश में आईटीआई को चलाने के लिए पीपीपी मॉडल अपनाया गया। इससे गरीबों पर महंगी फीस का बोझ पड़ रहा है। क्या सरकार अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करेगी या फिर गरीबों की कैसे मदद करेगी। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर आईटीआई की बिल्डिंग बनकर तैयार है पर उनका संचालन नहीं हो रहा है। इससे युवाओं को कक्षाओं के लिए दूर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। सरकार इस समस्या को कैसे संबोधित कर रही है। इस पर जवाब देते हुए सरकार की ओर से कहा गया है कि जो संस्थान नहीं चल रहे हैं वहां स्टाफ का रिक्रूटमेंट कर जल्दी ही संचालित किया जाएगा।

11:24 AM, 19-Feb-2026
यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : amar ujala

"यूपी को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने 32 से अधिक नीतियां बनाई"

यूपी में निवेश को लेकर किए गए सवालों के जवाब में प्रदेश के औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि प्रदेश को निवेशकों का पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए सरकार ने 32 से अधिक नीतियां बनाई हैं जिसके तहत निवेश के प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में निवेश को बढ़ावा देने के साथ ही पिछड़े जिलों को वरीयता दी गई है जिसमें पूर्वांचल और बुंदेलखंड को विशेष महत्व दिया गया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां पर औद्योगिक इकाइयां स्थापित नहीं की गई हैं। डबल इंजन की सरकार ने सीतापुर से लेकर सहारनपुर तक और हमीरपुर से लेकर गोरखपुर तक विकास की रोशनी से जगमगा रहा है। हमारी कथनी और करनी एक है यही कारण है कि हमने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को आकर्षित किया है।

10:44 AM, 19-Feb-2026

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्यों के बीच जमकर जुबानी तीर चले

बुधवार को बिजली व्यवस्था के मुद्दे पर ऊर्जा मंत्री एके शर्मा और सपा सदस्यों के बीच जमकर जुबानी तीर चले। वहीं, शिक्षामित्रों के मानदेय, ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी तैनाती और शिक्षकों को चिकित्सकीय सुविधा दिये जाने पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने सदन में जवाब दिया। आज भी सदन के हंगामे और शोरशराबे युक्त होने के आसार हैं।

10:35 AM, 19-Feb-2026

यूपी विधानमंडल सत्र Live: शिवपाल बोले- मंत्री जी के कहने पर भी सिंचाई के लिए पानी नहीं छोड़ रहे थे अफसर, मैंने बात की तो पानी छोड़ा

यूपी विधानमंडल का बजट सत्र जारी है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच विपक्ष सरकार को लगातार घेरने की कोशिश कर रहा है। वहीं, सत्ता पक्ष भी पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है। बुधवार को बिजली व्यवस्था और जमीन पर कब्जे के मुद्दे पर विपक्ष ने सवाल उठाए जिसका सत्ता पक्ष ने बखूबी जवाब दिया। इस दौरान एक-दूसरे पर कटाक्ष भी किए गए। देखें, आज की कार्यवाही से जुड़े सभी अपडेट: 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें