फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katehari By Election Result: भाजपा के धर्मराज ने सपा की शोभावती को दी पटखनी, 30 हजार मतों से हासिल की जीत

Sat, 23 Nov 2024 04:40 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर

खास बातें

UP Katehari Bypoll Result Vote Counting Today News Live:वोटों की गिनती शुरू हो गई है। एक साथ 14 टेबल पर कुल 14 बूथों की गणना होगी। 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही कटेहरी के नए विधायक की घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
कटेहरी में वोटों की गिनती आज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:37 PM, 23-Nov-2024

भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने सपा की शोभावती को हराकर जीत दर्ज की। 

03:20 PM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: भाजपा के धर्मराज 31 हजार से आगे

29वें राउंड में भी भाजपा की बढ़त बनी हुई है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 31900 की लीड बना ली है। 
 

02:51 PM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: भाजपा के धर्मराज 22 हजार से आगे

25वें राउंड में भी भाजपा की बढ़त बनी हुई है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर 22,000 की लीड बना ली है। 
 

02:16 PM, 23-Nov-2024

Katehari chunav Result: भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

भाजपा प्रत्याशी के जीत के करीब पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने जश्न शुरू कर दिया है। अकबरपुर नगर के पटेल नगर में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुट गए हैं। 

विज्ञापन
01:42 PM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: भाजपा प्रत्याशी 12 हजार वोटों से आगे

21वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद 12339 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर आ गई हैं। 

01:29 PM, 23-Nov-2024

Katehari Election Result: भाजपा ने सात हजार से अधिक की बनाई लीड

17वें राउंड की मतगणना जारी है। अब भाजपा ने सपा प्रत्याशी पर 7200 मतों की बढ़त बना ली है।

01:08 PM, 23-Nov-2024

Katehari By Election Result: 3361 मतों से भाजपा ने बनाई बढ़त

15वें राउंड की मतगणना के बाद भाजपा और मजबूत हो गई है। भाजपा ने अब सपा प्रत्याशी से 3361 मतों से बढ़त बना ली है। 

12:55 PM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर बनाई लीड

टांडा ब्लॉक के बाद अब कटेहरी ब्लॉक के बूथों की मतगणना हो रही है। यहां सपा को झटका लगा है। भाजपा प्रत्याशी ने सपा पर लीड बना ली है। 

12:37 PM, 23-Nov-2024

Katehari Election Result: भाजपा ने की वापसी, सपा को पीछे छोड़ा

13वें राउंड की मतगणना जारी है। अब एक बार फिर भाजपा ने वापसी की है। भाजपा प्रत्याशी, सपा से 1940 मत से आगे हो गए हैं। 

12:09 PM, 23-Nov-2024

Katehari chunav Result: सपा की लीड बरकरार, लेकिन अंतर हुआ कम

दसवें राउंड की गणना की घोषणा कर दी गई है। सपा की बढ़त बनी हुई है। लेकिन, अंतर काफी कम रह गया है। दसवें राउंड तक सपा को कुल 28729 मत मिले। जबकि, भाजपा को 26970 मत मिले हैं। बसपा को अब तक 15411 लोगों का समर्थन मिला है। अब सपा की कुल लीड 1759 मतों की रह गई है। भाजपा प्रत्याशी वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं। 

11:52 AM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: 5600 मतों से आगे सपा

आठवें राउंड की गिनती चल रही है। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने भाजपा के धर्मराज निषाद पर करीब 5600 मतों की बढ़त बना ली है।

11:43 AM, 23-Nov-2024
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : ANI

Katehari chunav Result: डिप्टी सीएम ने अखिलेश के PDA को बताया फर्जी

उपचुनाव की मतगणना पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के PDA को फर्जी बताया। कहा कि यह 'परिवार विकास एजेंसी' है। उनकी असलियत लोगों के सामने आ गई है। लोकसभा में उन्होंने जो झूठ और छल का प्रचार किया, वह अब काम नहीं करेगा। कहा कि समाजवादी पार्टी 'समाप्तवादी पार्टी' बनने जा रही है। 2024 का यह विधानसभा उपचुनाव सपा जैसी पार्टी के अंत का संकेत है।
 

11:28 AM, 23-Nov-2024

Katehari Election Result: भाजपा को जीत की उम्मीद

भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि कटेहरी और भीटी ब्लॉक के मतों की गणना होने पर तस्वीर बदलने का दावा किया है। कहा कि अंत में बड़े अंतर से जीत भाजपा की ही होगी। 

11:27 AM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: सपा की लीड लगातार बरकरार

सातवें राउंड की गिनती राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आगे बढ़ रही है। सपा की लीड बढ़कर 3273 हो गई है। जिन इलाकों की गिनती हो रही है, वह सपा सांसद लालजी वर्मा के ज्यादा प्रभाव वाला माना जाता है।

10:45 AM, 23-Nov-2024

Katehari Election Result: सपा की भाजपा पर लीड बरकरार

पांचवें राउंड की गिनती पूरी हुई। सपा प्रत्याशी ने भाजपा पर लगातार लीड बना रखी हैं। सपा की शोभावती वर्मा को 15073 तो बीजेपी के धर्मराज निषाद को 13556 मत मिले। 

10:42 AM, 23-Nov-2024

Katehari By Election Result: चौथे राउंड की मतगणना में बड़ा उलटफेर

चौथे राउंड की मतगणना में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सपा की शोभावती ने भाजपा प्रत्याशी को पीछे छोड़ दिया है। सपा को कुल मत 11524 जबकि बीजेपी के धर्मराज को 10933 मत मिले हैं। 

10:40 AM, 23-Nov-2024

Katehari chunav Result: तीसरे चरण में भी भाजपा को बढ़त

तीसरे चरण की गणना में सपा को 2869, बीजेपी को 2726 जबकि बसपा को 1582 मत मिले हैं। तीसरे चरण तक भाजपा को कुल 9222, सपा को 8211 जबकि बसपा को 5209 मतदाताओं का समर्थन मिला है।

10:18 AM, 23-Nov-2024

Katehari bypoll Result: सपा दूसरे तो बसपा तीसरे पायदान पर

दूसरे राउंड की मतगणना पूरी गई है। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज को 6496 तो सपा की शोभावती को 5342 मत मिले हैं। भाजपा 1154 मतों से बढ़त बनाए हुए है। बसपा के अमित वर्मा को 3627 मत मिले हैं। वह तीसरे स्थान पर हैं। 

09:56 AM, 23-Nov-2024

दूसरे राउंड के अंत तक भाजपा आगे

उधर दूसरे राउंड के अंतिम दौर की मतगणना तक भाजपा की बढ़त 1154 मत से अधिक हो गई है। सपा अभी भी दूसरे नंबर बनी हुई है।  

09:54 AM, 23-Nov-2024

पहले राउंड में भाजपा के मिले 3471 वोट

प्रशासन ने पहले राउंड की गिनती के बाद अपडेट जारी किया है। इसमें भाजपा के धर्मराज को 3471 जबकि सपा की शोभावती को 3061 मत मिले हैं।

09:49 AM, 23-Nov-2024

बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने बना रखी है लीड

दूसरे राउंड की मतगणना में भी बीजेपी आगे चल रही है। 410 मत से बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने लीड बना रखी है। सपा की शोभावती दूसरे स्थान पर हैं। 

09:27 AM, 23-Nov-2024

बीजेपी प्रत्याशी ने बनाई शुरुआती बढ़त

बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद ने शुरुआती बढ़त बना ली है। कुल 451 बैलेट मतों में आगे रहने के बाद अब ईवीएम के मतों की गिनती में भी उनके आगे रहने की खबर है। टांडा ब्लॉक क्षेत्र के ईवीएम पर गिनती चल रही है। इसमें अभी तक करीब 300 मत से बीजेपी के धर्मराज निषाद सपा की शोभावती वर्मा से आगे हैं। 

08:08 AM, 23-Nov-2024
मतगणना केंद्र पहुंचे एजेंट। - फोटो : अमर उजाला।

शुरू हुई वोटों की गिनती 

कटेहरी उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी। दोपहर तक परिणाम आ जाने की उम्मीद है। प्रशासन के साथ भाजपा, सपा और बसपा के मतगणना एजेंट केंद्र पर मौजूद हैं। प्रशासन ने कहा है कि किसी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

07:51 AM, 23-Nov-2024

जयश्री राम का नारा लगाकर निकले भाजपा प्रत्याशी

बीजेपी कार्यालय से मतगणना स्थल के लिए रवाना होते प्रत्याशी धर्मराज निषाद सहित कई समर्थक मतगणना स्थल के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले सभी ने जयश्री राम के नारे का उद्घोष किया।

07:44 AM, 23-Nov-2024
कटेहरी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला।

मौके पर पहुंचे अधिकरी 

कटेहरी उपचुनाव की मतगणना अब से कुछ देर में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में शुरू होगी।सुबह ही अधिकारियों ने पहुंचकर जायजा लिया है। कुल 14 टेबल पर एक साथ मतों की गणना शुरू होगी। 31 राउंड तक लगभग सवा दो लाख मतों की गणना का दौर चलेगा। इस उपचुनाव में बीजेपी के धर्मराज निषाद, बसपा के अमित वर्मा, सपा की शोभावती वर्मा समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।

07:30 AM, 23-Nov-2024

एसपी बोले- गड़बड़ी फैलाई तो होगी कार्रवाई

मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर रखी है। शहर के एसपी विशाल पांडेय ने कहा कि मतगणना में सभी जरूरी प्रबंध कर लिए गए हैं। मतगणना की पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक की माैजूदगी में होगी। किसी ने गड़बड़ी की तो सख्ती से निपटा जाएगा। 

06:59 AM, 23-Nov-2024

सुबह 10 बजे तक साफ हो जाएगी नए विधायक की तस्वीर

कटेहरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में शनिवार सुबह 10 बजे तक नये विधायक को लेकर तस्वीर साफ होने लगेगी। मतों की गिनती सपा प्रत्याशी शोभावती व उनके पति सांसद लालजी वर्मा के गृह ब्लॉक टांडा से शुरू होगी तो भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद के गृह ब्लॉक भीटी में मतों की गिनती बीच के दौर में होगी।

यूं तो सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही विधायक की घोषणा होगी। लेकिन प्रशासनिक अनुमान के अनुसार 10 बजते-बजते कटेहरी के विधायक को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो जाएगी। असल में टांडा ब्लॉक के बूथोंं की मतगणना इस दौरान पूरी हो जाएगी। सपा राष्ट्रीय महासचिव लालजी वर्मा यहीं के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी शोभावती सपा से प्रत्याशी हैं। टांडा ब्लॉक के पहले बूथ करमपुर बरसावां, महुवारी, अवसानपुर, ऐनवां, दशरथपुर व रामपुर के अलग-अलग बूथोंं की मतों की गिनती एक साथ शुरू होगी।

06:28 AM, 23-Nov-2024
मतगणना की प्रक्रिया की जानकारी लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

आठ राउंउ में टांडा ब्लॉक की गिनती होगी पूरी 

आठ राउंड में टांडा ब्लॉक के मतों की गिनती हुई। इसके बाद बूथ संख्या 119 चंदैनी से कटेहरी ब्लॉक के मतों की गणना शुरू हुई। चंदैनी के साथ ही कोडरा, हैदराबाद, मरथुआ सरैया, सारंगपुर व यर्की के मतों की गिनती हुई। इसके बाद भीटी ब्लॉक के मतों की गणना कराई गई। मतगणना के अंतिम दौर में एक बार फिर कटेहरी ब्लॉक के मत गिने गए।

माना जा रहा था कि शुरुआती आठ राउंड के नतीजों से ही परिणाम काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा। इस राउंड में सपा का प्रदर्शन यदि उल्लेखनीय रही तो भाजपा की मुश्किल बढ़ सकती है। सपा ने यदि आठ राउंड में औसत से कम प्रदर्शन किया तो उसके लिए सीट को बचाए रखना आसान नहीं होगा।

06:12 AM, 23-Nov-2024

Katehari By Election Result: भाजपा के धर्मराज ने सपा की शोभावती को दी पटखनी, 30 हजार मतों से हासिल की जीत

चुनाव, चुनौती और राजनीतिक जद्दोजहद के बीच इंतजार की घड़ी समाप्त हो गई। कटेहरी को नया विधायक मिल गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 23 नवंबर को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। सीसीटीवी कैमरों व ड्रोन से भी नजर रखी गई। पीएसी व पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। 

सबसे पहले पोस्टल मतों की गणना हुई। इसके बाद ईवीएम के मतों की गिनती शुरू हुई। एक साथ 14 टेबल पर कुल 14 बूथों की गणना हुई। 31 राउंड की मतगणना पूरी होने के साथ ही कटेहरी के नए विधायक की घोषणा हो गई। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को जीत हासिल हुई। 

सपा-भाजपा में है सीधा मुकाबला

 
उपचुनाव में भाजपा से धर्मराज निषाद, सपा से शोभावती वर्मा व बसपा से अमित वर्मा चुनाव मैदान में थे। आठ निर्दल भी चुनाव मैदान में थे। 20 नवंबर को 425 बूथ पर सकुशल मतदान संपन्न हुआ था। यहां से सपा के लालजी वर्मा विधायक चुने गए थे। लेकिन आम चुनाव में उनके सांसद चुने जाने के बाद सीट रिक्त हुई और उपचुनाव कराया गया।

प्रशासन ने मतगणना के लिए तैनात कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को फिर से प्रशिक्षित किया। सभी को जिम्मेदारी की जानकारी देते हुए निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पालन करने के लिए कहा। चेतावनी दी कि यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई तो जिम्मेदारी तय करते हुए तत्काल कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें