12:05 PM, 26-Nov-2026
रामपुर से लखनऊ पहुंचे आजम खां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आजम खां ने कहा- ये बड़े लोगों का फैसला है, उन्हीं को करने दीजिए
आजम खां आज लखनऊ में हैं। वह सपा के द्वारा जारी होने वाले घोषणा पत्र के मौके पर रहेंगे। लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने रामपुर में पार्टी नेताओं और समर्थकों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया ने उनसे लखनऊ जाने और पार्टी के सियासी फैसलों को लेकर कई सवाल किए। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा गठबंधन को लेकर दिए गए उनके बयान की रही। आजम खां ने कहा, यह बड़ों का फैसला है, बड़ों पर ही छोड़ देना चाहिए।