रामपुर में शाम पांच बजे तक 31.22% मतदान हुआ। इस उपचुनाव में सपा और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई है। यहां सपा और भाजपा के उम्मीदवारों सहित कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं।
रामपुर में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की एएसपी संसार सिंह से तीखी नोक झोंक हुई। अब्दुल्ला ने पुलिस पर एक खास वर्ग के मतदाताओं को बूथ पर आने से रोकने का आरोप लगाया।
मैनपुरी सदर विधानसभा के देवामई बूथ संख्या 44 पर वोट डालकर वापस आ रहे राकेश शाक्य को भाजपा नेता अभय चौहान ने जानबूझकर गाड़ी से टक्कर मारकर घायल कर दिया है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेने की अपील की है। सपा ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, भोगांव विधानसभा के जरामई में बूथ संख्या 34 पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने एक घंटे से मतदान रुकवा रखा है। बैटरी चेंज करने के नाम पर ईवीएम से छेड़छाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भोगांव के मलपुर में बूथ संख्या 120 और 121 को भाजपा के गुंडों ने कैप्चर कर लिया है। बूथ नंबर 34 पर 2 घंटे से मशीन बंद है। इसके अलावा एकरसानंद गांव में बूथ संख्या 137, 138, 139 में भाजपा के गुंडे घुसकर बूथ कैप्चरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया कि मैनपुरी विधानसभा की बूथ संख्या 133 पर चुनाव कर्मचारी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। दरवाजा बंद करके खुद ही मशीन में वोट डाल रहे हैं। वोटरों के द्वारा शिकायत करने पर कह रहे हैं मशीन खराब है दूसरी मंगवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
खतौली विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 40.2 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि रामपुर में 26.32 फीसदी मतदान हुआ है।
मैनपुरी- 10.10 %
भोगांव- 42.00 %
किशनी- 42.8 %
करहल- 47.23%
जसवंतनगर (इटावा) - 47.53
कुल- 43.93
रामपुर, खतौली और मैनपुरी उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा की जा रही धांधली और गड़बड़ी को लेकर सपा प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में चुनाव आयुक्त से शिकायत की है। सपा ने निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की मांग की है।
मैनपुरी के किशनी के परतापुर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए महिलाओं की लंबी कतार लगी है। वहीं, सपा ने ट्वीट किया कि मैनपुरी सदर विधानसभा के छत्तारी में बूथ संख्या 242, 243 पर इंस्पेक्टर सिरसागंज द्वारा समाजवादी पार्टी के वोटरों को डराकर भगाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। साथ ही आरोपी इंस्पेक्टर पर कार्रवाई की मांग की है।
रामपुर में भाजपा के लोगों ने सपा के बूथ पर तोड़फोड़ और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि सवाल पूछने पर सीओ साहब भाग खड़े हुए। सपा ने मामले में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। सपा की मांग है कि आरोपी भाजपा नेता पर कार्रवाई हो। ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड किया जाए।
समाजवादी पार्टी का आरोप है कि मैनपुरी सदर विधानसभा के बूथ संख्या 62, अंजनी पर विछवां सीओ और एसओ मतदाताओं को वोट डालने से रोक रहें है।
वहीं, भोगांव विधानसभा में बूथ संख्या 34 पर पीठासीन अधिकारी द्वारा बिना किसी कारण के मतदान रोकने का आरोप लगा है। सपा ने कहा कि मैनपुरी सदर विधानसभा के सेक्टर नंबर 25 में बूथ संख्या 250 पर भाजपा के लोगों द्वारा फर्जी मतदान कराया जा रहा है। चुनाव आयोग से सपा ने मामले का संज्ञान लेने की अपील की है।
107 मैनपुरी 31.1%
108 भोगांव 31.01%
109 किशनी 31.5 %
110 करहल 32.81%
कुलयोग = 31.35
जसवंतनगर = 32.58
कुलयोग = 31.67
समाजवादी पार्टी ने रामपुर में पुलिस पर सपा के मतदाताओं को गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पुलिस बिना वोट डाले वापस भेज दे रही है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है
इसके अलावा मैनपुरी के बूथ संख्या 284 कल्यानपुर से पिंटू प्रधान और नगला जुला से दीपू चौहान को पुलिस पकड़कर ले गई। यह भी आरोप लगाया कि मैनपुरी में भाजपा के अन्नू चौहान, अमित गुप्ता और धीरू राठौर बूथों पर जाकर मतदाताओं को धमका रहे हैं। सपा नेता ने मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
करहल विधानसभा के सेक्टर 45 घिरोर में समाजवादी पार्टी के पूर्व चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता को एसडीएम घिरोर, सीओ और इंस्पेक्टर जबरन थाने ले गए हैं।
सपा का आरोप है कि सपा नेताओं की फर्जी गिरफ्तार कर प्रशासन चुनाव प्रभावित करना चाह रहा है। इस पर सपा समर्थकों ने हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि पूर्व चेयरमैन सपा के बस्ते के पास बैठे थे। इसलिए उन्हें वहां से हटाया गया। सपा समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने पूर्व चेयरमैन को छोड़ दिया।
समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समाजवादी पार्टी के ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा नेता गुंडई पर उतर गए हैं। किशनी विधानसभा की बूथ संख्या 350 पर भाजपा के पूर्व प्रधान बूथ कैप्चरिंग करवा रहे हैं। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैं समझती हूं कि समाजवादी पार्टी मैनपुरी उपचुनाव अच्छे वोटों से जीत रही है। लोग इस बात को समझ रहे हैं कि भाजपा गलत तरीके से चुनाव लड़ रही है और चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें इसका जवाब मिलेगा।
भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह के पैतृक गांव गोपालपुर के पोलिंग बूथ पर दोपहर 12 बजे ही सन्नाटा पसर गया।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे आशा है कि गुजरात में बीजेपी की भारी हार होगी। मेरा मानना है कि मैनपुरी उपचुनाव में सपा को अच्छी संख्या में वोट मिलेंगे, लोग हमें वोट देंगे। बीजेपी को केंद्रीय एजेंसियों (चुनाव आयोग) को स्वतंत्र रूप से काम करने देना चाहिए, बीजेपी उनका दुरुपयोग कर रहे हैं।
मैनपुरी में मतदान के बीच सपा ने प्रशासन पर मतदाताओं से मारपीट करने का आरोप लगाया है। सपा नेता देवेंद्र सिंह यादव ने इसकी लिखित शिकायत चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से की है। सपा नेता का आरोप है कि बूथ संख्या 257 और 258 पर प्रशासन द्वारा मतदाताओं को पीटकर भगा दिया जा रहा है। भाजपा के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं। शिकायत के बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
करहल विधानसभा के गांव रामपुरा घिटौली में मतदाताओं को मतदान करने से रोका गया है। गांव के लोगों ने पुलिस से की शिकायत की है। रसूखदार मतदाताओं को धमकाने का आरोप है।
मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा में उपचुनाव को लेकर आज मतदान हो रहा है। 11:00 बजे तक 20.70 फीसदी मतदान हो गया है। खतौली विधान सभा क्षेत्र में कुल 369 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांति पूर्वक चल रहा है।
मैनपुरी सदर- 20.25
भोगांव- 17.28
किशनी- 18.7
करहल- 17.77
जसवंतनगर (इटावा)- 19.6
11 बजे तक जिले में कुल मतदान- 19.5
उत्तर प्रदेश में उप चुनाव में सुबह 11 बजे तक मैनपुरी सीट पर 19.5 प्रतिशत मतदान हो गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट पर खतौली में 20.70 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। रामपुर में मतदान की रफ्तार धीमी है। रामपुर में 11 बजे तक 11.3 फीसदी मतदान हुआ है।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आने वाले इटावा के जसवंतनगर में भी मतदान कराया जा रहा है। यहां सैफई के पोलिंग बूथ पर सुबह-सुबह ही सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने मतदान किया। मतदान करने के बाद रामगोपाल यादव ने कहा कि आम चुनाव 2019 में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) को जितने वोट मिलते थे, उससे तीन गुना ज्यादा वोटों से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जीतेंगी।
प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मतदान जारी है। पुलिस का जो अभी तक दबाव था इसलिए हमें रातभर घूमना पड़ा। जनता नेता जी को बहुत प्यार करती थी। अब नेताजी नहीं हैं तो उनकी सीट पर SP प्रत्याशी डिंपल यादव हैं। यहां की जनता भारी बहुमत से डिंपल को जिताएगी।
वोट डालने के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा उम्मीदवार डिंपल यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं इस क्षेत्र की बहू हूं।
अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमें 2024 की अच्छी तैयारी करनी पड़ेगी। निष्पक्ष फैसला नहीं लिया जा रहा है। विरोध करने पर केस दर्ज कराए जाते हैं। चुनाव आयोग आंखें बंद करके बैठा है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में लोगों को घरों से नहीं निकलने दिया जा रहा है। तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। प्रशासन वोटिंग रोकने की कोशिश कर रहा है। रामपुर में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा। चुनाव आयोग वोट रोकने पर कार्रवाई करे। रामपुर में फोर्स मांगनी पड़ी है। चुनाव आयोग हर बात को नजरअंदाज कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारी बात करने के लिए तैयार नहीं है। मैनपुरी प्रशासन पर भी अखिलेश यादव ने गंभीर आरोप लगाए।
अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में प्रशासन भाजपा को समर्थन कर रहा है। रामपुर में मतदाताओं पर पुलिस लाठियां बरसा रही है। कई सपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। रामपुर में ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं। कई दिन से पुलिस कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है। लोगों को वोट नहीं डालने दिया जा रहा है।
वोट डालने के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि मतदान शुरू होने के दिन से ही प्रशासन किसके इशारे पर काम कर रहा है, मुझे नहीं पता। उसे क्या ब्रीफिंग दी गई है? सुबह से लगातार शिकायतें आ रही हैं। पुलिस लोगों को वोट नहीं डालने दे रही है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और डिंपल यादव ने सैफई स्थित अभिनव विद्यालय में वोट डाला। शिवपाल सिंह यादव और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी मतदान किया। अखिलेश यादव ने मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
समाजवादी पार्टी ने ट्वीट किया कि मैनपुरी में बूथ संख्या 289 पर EVM खराब है। करहल में बूथ संख्या 344 के नगला महारम में EVM खराब होने से मतदान बाधित हुआ। जसवंतनगर में बूथ संख्या 299 कलेपुरा पर EVM खराब हो गई। जिससे मतदाताओं को परेशानी हुई।
रामपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उनकी पत्नी सीमा नकवी ने मतदान किया। रामपुर में निर्वाचन कार्यों की कंट्रोल रूम के कर्मचारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में सुबह 9 बजे तक 5.02 फीसदी मतदान हुआ है। करहल में सबसे ज्यादा 6.1 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भोगांव में सबसे कम 4.4 मतदान हुआ। किशनी के परतापुर में 270 बूथ संख्या की मशीन सात बजे शुरू नहीं हो पाई। 7.40 पर शुरू हो सकी। इसके बाद मतदान शुरू हुआ।
रामपुर में मतदान की रफ्तार सबसे धीमी है। सुबह नौ बजे तक 3.97 फीसदी मतदान हुआ है। रामपुर के हामिद इंटर कॉलेज पर 9:30 बजे तक सभी बूथों पर सन्नाट पसरा रहा।
खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सुबह 9:00 बजे तक 6.9 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं, खतौली के नावला में एक ईवीएम मशीन खराब थी। जिसकी सूचना पर एसपी सिटी और एडीएम ई ने मौके पर पहुंचकर ईवीएम मशीन को बदलवाया। दोबारा से मतदान शुरू कराया गया है। नावला मतदान केंद्र पर ही एक एजेंट के पास मोबाइल हुआ बरामद।
मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटे 9 बजे तक 5.2 प्रतिशत मतदान हुआ है। अभी मतदान की रफ्तार धीमी है।
रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आसिम रजा ने प्रशासन पर बड़ा आरोप लगाया। उनका कहना है कि मुस्लिम बहुल इलाके में लोगों के वोट नहीं डालने दिए जा रहे हैं।
रामपुर में पुलिस कर्मी वोटरों का पहचान पत्र चेक करते हुए।
किशनी के पोलिंग बूथ पर मतदान करने के बाद स्याही का निशान दिखाते बुजुर्ग मतदाता
वहीं, खतौली में मतदान केंद्र पर पूर्व पालिका चेयरमैन पारस जैन ने मतदान किया। मतदान के बाद वोटर पर्ची दिखाते हुए।
मैनपुरी के किशनी नगर और क्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान चल रहा है। मतदाता सुबह से ही मतदान स्थल पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात है। वोट डालने के बाद स्याही का निशान दिखाती महिलाएं।
सपा नेता आजम खां ने कहा कि बर्बरता की जा रही है, लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है, पीटा जा रहा है। पुलिस मोहल्लों में जाकर कह रही कि वोट मत डालना। एक मोहल्ले में पुलिस ने इतना धमकाया कि लोगों ने घरों में ताला लगाकर पलायन किया। हर जगह कहा जा रहा कि वोट डालने मत जाना।
समाजवादी पार्टी के संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने इटावा के सैफई में अभिनव विद्यालय में अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बहुत वोटों से जीतेगी।
उत्तर प्रदेश उपचुनाव 2022: इटावा में मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा हमारी पार्टी जिस प्रकार से जीतते आ रही है वैसे ही जीतेगी।
रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदान जारी है। अभी मतदान केंदों पर मतदाताओं की संख्या कम है। इक्का-दुक्का मतदाता ही मतदान केंद्रों पर पहुंचे हैं। अभी हल्का कोहरा है। इस वजह से भी मतदाता कम संख्या में निकल रहे हैं। धूप निकलने के बाद मतदान की रफ्तार बढ़ने की उम्मीद है।
डिंपल यादव, सपा
रघुराज सिंह शाक्य, भाजपा
भूपेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
प्रमोद यादव, भारतीय कृषक दल
सुषमा देवी, निर्दलीय
सुरेश चंद्र, निर्दलीय
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के तहत जिले के 1756 मतदेय स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मोकपोल के बाद मतदान शुरू कराया गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती के साथ ही सभी मतदेय स्थलों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है।
मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें दो महिलाएं हैं। वहीं खतौली विधानसभा क्षेत्र से 14 व रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। खतौली से चार महिला प्रत्याशी चुनाव लड़ रही हैं।
यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होगा। इस उप चुनाव में 24.43 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 13.14 लाख पुरुष, 11.29 लाख महिला व 132 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। मतदान स्थलों पर जो भी मतदाता शाम 6 बजे मौजूद रहेंगे, वो सभी मतदान कर सकेंगे। चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।