केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन्होंने एक पैसा चंदा नहीं दिया, वह चंदा चोरी की बात कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि बाबरी के नाम पर कितना चंदे के रूप में लिया गया है। सपा- कांग्रेस ने हमारे मंदिरों को तोड़ने का काम किया। 1992 में ढांचा ढहाने का हमें गर्व है। आने वाले समय में सपा पर हनुमान जी की गदा चलेगी।
वहीं, राज बहादुर सिंह चंदेल ने विधान परिषद में शिक्षक नेता कर्मचारियों और रिटायर शिक्षकों को भी निशुल्क और कैशलेस चिकित्सा योजना में शामिल करने की मांग की। इस पर नेता सदन ने कहा कि उनकी मांगों पर विचार किया जाएगा।
समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद में मानसून सत्र के पहले दिन राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला उठाया। नारेबाजी करते हुए सदन के फर्श पर उतरे। इसके चलते कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
सपा ने कार्य स्थगन प्रस्ताव के माध्यम से कहा कि श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के दान पात्र से चोरी का मामला 'वित्तीय अनियमितता और व्याप्त भ्रष्टाचार' है। इस पर नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य द्वारा विपक्ष के कार्य स्थगन के नोटिस का उत्तर देने की कोशिश की गई। इस पर सपा सदस्यों ने नारेबाजी शुरू कर दी। साथ ही सदन के फर्श पर आ गए। स्थिति को देखते हुए सभापति मानवेंद्र सिंह ने सदन की कार्यवाही 15 मिनट के लिए स्थगित कर दी।
नियम 105 के अंतर्गत विपक्ष के नेता लाल बिहारी यादव, किरण पाल कश्यप ने कहा कि दान की वस्तु की चोरी करना पाप होता है। मामले में सरकार पुलिस की कार्यवाही लचर और नाकाफी रही। सिर्फ छोटे लोगों के विरुद्ध काम चलाऊ कार्रवाई की गई है।
नेता विपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि केंद्र द्वारा गठित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के 15 सदस्यों में 12 आरएसएस से जुड़े हैं। तीन यूपी सरकार के प्रतिनिधि हैं। विपक्ष का आरोप रहा कि सरकार द्वारा सशक्त निष्पक्ष जांच नहीं होने से लोगों में चोरी की वारदात के प्रति रोष विद्यमान है। लोग आंदोलित हैं।
विधान परिषद भोजनावकाश के लिए 3.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
इससे पहले सदन 1.36 पर शुरू हुआ, लेकिन हंगामे के बीच केशव मौर्य ने अपना वक्तव्य जारी रखा। 1.52 पर सभापति ने सपा के कार्यस्थगन प्रस्ताव को अस्वीकार कर प्रस्ताव को अग्रिम कार्यवाही के लिए सरकार को संदर्भित करने की घोषणा कर दी, तब जाकर विपक्षी सपा सदस्य अपनी सीटों पर वापस लौटे और हंगामा शांत हुआ।
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर विधान परिषद में भारी हंगामा। चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य जैसे ही बोलने के लिए खड़े हुए तो समाजवादी पार्टी के सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। हंगामा और नारेबाजी के बीच सदन 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है
मंत्री संजय निषाद ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश की जो हालत थी, वह 2017 के बाद सीएम योगी के नेतृत्व में हुए विकास से बिल्कुल अलग है। उन्हें सदन में इस मामले पर चर्चा करनी चाहिए, उन्हें जवाब मिल जाएगा। ये वही लोग हैं जिन्होंने राम मंदिर बनने के दौरान लोगों की आस्था पर सवाल उठाए थे।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: UP Minister Sanjay Nishad said, "... The state of the region before 2017 stands in stark contrast to the development achieved under Yogi ji since 2017... If they have been chosen as the Leader of the House, let them discuss the matter in the… pic.twitter.com/Zmzq4VmjqK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे बस बकवास करते हैं।
#WATCH Lucknow: UP Minister Mayankeshwar Sharan Singh says, "The opposition has no issues; they merely rant..." pic.twitter.com/gdJvvfNVCB
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
विधानसभा परिसर में विपक्ष के प्रदर्शन पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जब भी सदन की बैठक होती है, आप उनका नाटक देखते हैं। उन्हें प्रदेश के विकास और राज्य की जनता की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है। सरकार बार-बार कह रही है, अगर आपके पास सवाल हैं तो सदन में पूछें, लेकिन. आपके पास कोई सवाल नहीं है।
#WATCH Lucknow: On the opposition's demonstration in the Assembly premises, Labour Minister Anil Rajbhar says, "Whenever the House convenes, you witness their theatrics. They have no concern for the development of Uttar Pradesh and the problems of the people of the state. The… pic.twitter.com/kIMflcXjGk
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि सदन में चोरी, बिजली, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर हुए हमले पर कहा कि वहां कानून-व्यवस्था खराब है। शायद इसी वजह से उन पर हमला हुआ होगा।
#WATCH Lucknow: Mata Prasad Pandey, Leader of the Opposition in the Uttar Pradesh Legislative Assembly, says, "There will be discussion in the House on offering theft, electricity, unemployment, law and order..."
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
Over the attack on Independent MP Pappu Yadav, he says, "Their… https://t.co/asnqzTLRg0 pic.twitter.com/LLgcD2YAtf
आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित किया गया। उनको श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही मंगलवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि आलम बदी का निधन 90 वर्ष की आयु में हुआ। उनका जन्म 16 मार्च 1936 को आजमगढ़ में हुआ था। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। वह निजामाबाद से पांच बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित रहे। कौमी एकता मंच के संस्थापक थे। असहाय लोगों को सहायता देना उनकी प्राथमिकता थी।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि आलम बदी के निधन पर सीएम योगी की बात से हम सहमत हैं। उन्होंने आलम बदी के निधन से पहले उनके मेदांता में भर्ती रहने के दौरान का किस्सा सुनाया। कहा कि वह अपने स्वभाव में हटी थे। उनकी आयु 90 वर्ष से अधिक थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान भी वह चुनाव लड़ने के बारे में कह रहे थे कि हम अभी चुनाव लड़ेंगे।
सीएम योगी ने आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने आलम बदी के जीवन पर प्रकाश डाला।
पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन किया गया।
मॉनसून सत्र के पहले दिन समाजवादी पार्टी के नेता 'दान पेटी' लेकर यूपी विधानसभा पहुंचे। सपा एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने आस्था के नाम पर भगवान राम का इस्तेमाल किया है। जब उनका यह शोषण सबके सामने आता है, तो वे नई और पुरानी SIT बनाकर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। NEET पेपर लीक के मामले में धर्मेंद्र प्रधान ने दावा किया था कि पेपर लीक होना मुमकिन नहीं है, फिर भी NEET का पेपर लीक हो गया। उन लोगों का अहंकार देखिए, कहते हैं कि उनकी सरकार में इस्तीफे नहीं होते। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा लेकर उन्होंने अपने 'प्रधान' (नेता) को बचा लिया है।
#WATCH | Lucknow | Samajwadi Party leaders reach the UP Assembly with a 'Daan Peti' (donation box) on the first day of the monsoon session.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
SP MLC Dr Man Singh Yadav says, "The Bharatiya Janata Party has exploited Lord Ram in the name of faith. When their exploitation is… pic.twitter.com/Bv2qyj8GcK
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस मंच का बेहतर इस्तेमाल करना बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार की हमेशा प्राथमिकता रही है। हमें उत्तर प्रदेश को देश के पिछड़े राज्यों की श्रेणी से बाहर निकालकर, एक ऐसे राज्य के तौर पर पेश करने का मौका मिला है जो रेवेन्यू-सरप्लस (राजस्व-अधिशेष) वाला राज्य बन गया है। इसने आर्थिक क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की है। मकसद यह है कि सदन के समय का सही इस्तेमाल हो और हर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने और उन पर चर्चा करने का मौका मिले।
सीएम ने कहा कि हम सभी से कहेंगे की स्वस्थ चर्चा करें। हमारे सभी आउटसोर्स कर्मियों ने 9 वर्षों में बेहतर काम किया है, उनके लिए वेलफेयर की सुविधा के लिए भी हम काम कर रहे हैं। गरीब, किसान, युवा और महिला से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने, समीक्षा करने और उन्हें अंजाम तक पहुंचाने की सबसे अच्छी प्रणाली विधायिका होती है। सभी विधायक इपने क्षेत्र की समस्या रख सकते हैं। सरकार से उनका समाधान निकलवा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में शिवभक्त हर हर बम बम के उद्घोष के बीच अपना समय बिता रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांवड़िए जल लेने के लिए हरिद्वार प्रस्थान कर चुके हैं। उनके सुरक्षा के लिए शासन, प्रशासन और स्वयंसेवी संगठन तत्पर हैं। हम सभी शिवभक्तों को बधाई देते हैं।
चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे सपा विधायक प्रदर्शन कर रहे हैं । राम मंदिर चंदा चोरी और शिक्षक भर्ती को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हाथों में पोस्टर लेकर विधायक सदन पहुंचे हैं।
मानसून सत्र की शुरुआत पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वे मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। राज्य में विकास लोगों की उम्मीदों से बेहतर हुआ है। योगी सरकार हर मामले में हर तरह से जवाब देने में सक्षम है।
#WATCH Lucknow, Uttar Pradesh: On the UP Monsoon session begins today, state Minister Suresh Khanna says, "... The opposition has no issue; they are trying to create an issue.... Development in the state is better than what people expected.... The Yogi government is capable of… pic.twitter.com/aJCiQV2GOv
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 3, 2026
आज विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर आजमगढ़ के निजामाबाद से सपा विधायक आलम बदी के निधन पर शोक प्रस्ताव पारित होगा।
विधानसभा विध अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से शुरू हो रहे वर्ष 2026 के तृतीय सत्र के सफल, गरिमापूर्ण एवं सुचारु संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक में सभी दलों से सकारात्मक सहयोग देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस सत्र में पहली बार सदन में वंदे मातरम का पूर्ण गायन किया जाएगा। सदन लोकतांत्रिक विमर्श का सर्वोच्च मंच है जहां सभी सदस्यों को अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा।
मानसून सत्र की शुरुआत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने सरकार और विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर गंभीर चर्चा करने की सलाह दी। 'एक्स' पर जारी बयान में उन्होंने कहा कि 4 अगस्त को राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सत्र हंगामे, आरोप-प्रत्यारोप और दलगत राजनीति की बजाय जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित रहेगा। कहा कि विधानसभा के लगातार छोटे होते सत्र चिंता का विषय हैं, क्योंकि इससे विधायिका की प्रभावशीलता प्रभावित हो सकती है। अफसरशाही को संविधान और जनहित के प्रति जवाबदेह बनाए रखने के लिए विधायिका की संवैधानिक भूमिका मजबूत रहना जरूरी है।
यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के आज पहले दिन विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने राम मंदिर में चढ़ावा बढ़ावा चोरी, दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर लाठीचार्ज, एक्सप्रेसवे के निर्माण में गड़बड़ी, शिक्षक भर्ती, समेत कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
वहीं, सत्तारूढ़ दल के सदस्य भी पूरी तैयारी के साथ विपक्ष के हमलों का जवाब देने को तैयार है। इससे पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक में सभी दलों के नेताओं ने सदन को सुचारु रूप से संचालित करने पर सहमति दी।