फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Live News: कोई सीधे मंडप से पहुंचा तो किसी ने मेहंदी वाले हाथों पर लगवाई वोट की स्याही, पढ़ें- कैसा रहा पहले चरण का मतदान

Thu, 10 Feb 2022 04:50 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

खास बातें

Uttar Pradesh Assembly Election 2022 Phase 1 Voting News Live: उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 60.17 फीसदी मतदान हुआ है। 69.42 फीसदी के साथ सबसे अधिक मतदान शामली जिले में हुआ है। यहां पढ़ें वोटिंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट...
विज्ञापन
up election 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:53 AM, 10-Feb-2022

जिलेवार मतदान प्रतिशत
मुजफ्फरनगर में 65.34 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली में 69.42 फीसदी मतदान हुआ है।
मेरठ में 60.91 फीसदी मतदान हुआ है।
बागपत में 61.35 फीसदी मतदान हुआ है।
गाजियाबाद में 54.77 मतदान हुआ है।
हापुड़ में 60.50 फीसदी मतदान हुआ है।
गौतम बुद्ध नगर में 56.73 फीसदी मतदान हुआ है।
बुलंदशहर में 60.52 मतदान हुआ है।
अलीगढ़ में 60.49 फीसदी मतदान हुआ है।
मथुरा में 63.28 फीसदी मतदान हुआ है।
आगरा में 60.33 फीसदी मतदान हुआ है।
 

08:42 AM, 10-Feb-2022

कैराना में 75.12 फीसदी मतदान

उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 60.17 फीसदी मतदान हुआ है। 69.42 फीसदी के साथ सबसे अधिक मतदान शामली जिले में हुआ है। अगर बात विधानसभा क्षेत्र में हुए सबसे अधिक मतदान की करें तो इसमें कैराना का नाम सबसे ऊपर है।
कैराना में 75.12 फीसदी
थाना भवन में 65.63 फीसदी
शामली में 67.50 फीसदी

 

08:23 AM, 10-Feb-2022

3.87 लाख लीटर शराब की बरामदगी हुई
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की घोषणा से प्रचार अवधि की समाप्ति के दिन तक प्रथम चरण के 11 जनपदों में कुल 12.57 करोड़ रुपये नकद और 3.87 लाख लीटर शराब की बरामदगी हुई है।

विज्ञापन
08:20 AM, 10-Feb-2022

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ पहले चरण का मतदान
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराया गया है। कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

07:47 AM, 10-Feb-2022

मथुरा में 62.90 प्रतिशत मतदाताओं ने डाला वोट
विधानसभा सीट छाता: 64.55
विधानसभा सीट मांट: 65.10
विधानसभा सीट गोवर्धन: 66.75
विधानसभा सीट मथुरा: 57.33
विधानसभा सीट बल्देव: 62.66

विज्ञापन
07:44 AM, 10-Feb-2022

पहले चरण में आगरा में 60.65 प्रतिशत मतदान हुआ
एत्मादपुर- 68 प्रतिशत
आगरा छावनी- 56 प्रतिशत
आगरा दक्षिण- 57.50 प्रतिशत
आगरा उत्तर- 56.40 प्रतिशत
आगरा ग्रामीण- 62 प्रतिशत
फतेहपुर सीकरी- 64 प्रतिशत
खेरागढ़- 64.73 प्रतिशत
फतेहाबाद- 59.9 प्रतिशत
बाह- 58.01 प्रतिशत 

07:21 AM, 10-Feb-2022

तीसरे चरण के मतदान से पहले कांग्रेस को झटका
20 फरवरी को तीसरे चरण में होने वाले मतदान से पहले झांसी जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र रेजा ने उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

06:55 AM, 10-Feb-2022

पहले चरण का मतदान खत्म
यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान खत्म हो गया है। शाम पांच बजे तक 57.79 फीसदी लोगों ने मतदान किया है। हालांकि अंंतिम आंकड़े अभी आने बाकी हैं। 

06:35 AM, 10-Feb-2022

फेलिक्स अस्पताल वोट डालने वालों को दे रहा है फ्री फुल बॉडी चेकअप 

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नोएडा स्थित फेलिक्स अस्पताल की ओर से मतदान को बढ़ावा देने के लिए मतदान करने वालों को फ्री बॉडी चेकअप की सुविधा दी गई है। अस्पताल ने मतदान के बाद नीली श्याही का निशान दिखने पर मतदाताओं का फ्री फुल बॉडी चेकअप किया गया। कोई भी मतदाता उंगली पर लगी मतदान की स्याही दिखाकर अगले एक हफ्ते तक फ्री फुल बॉडी चेकउप का लाभ उठा सकता है।

05:57 AM, 10-Feb-2022

शाम पांच बजे तक पहले चरण की विधानसभा सीटों पर 57.79 फीसदी मतदान हुआ है।
शामली- 61.78 प्रतिशत
मुजफ्फरनगर- 62.14 प्रतिशत
मेरठ- 58.52 प्रतिशत
बागपत- 61.35 प्रतिशत
गाजियाबाद- 54.77 प्रतिशत
हापुड़- 60.50 प्रतिशत
गौतम बुद्ध नगर- 54.77 प्रतिशत
बुलंदशहर- 60.52 प्रतिशत
अलीगढ़- 57.25 प्रतिशत
मथुरा- 58.51 प्रतिशत
आगरा- 56.61 प्रतिशत

05:50 AM, 10-Feb-2022

मतदान का वीडियो वायरल, एजेंट गिरफ्तार  

आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के आंवलखेड़ा में एक बूथ पर भाजपा के एजेंट अजय कुमार ने मतदान करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने एजेंट ने गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो 26 सेकंड का है। इसमें एक युवक ईवीएम का बटन दबाने पर दिखाई देने वाली पर्ची का इंतजार कर रहा है। दोनों अंगुलियों से विक्ट्री का निशान बनाकर दिखा रहा है। थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि आंवलखेड़ा के बूथ नंबर 381 पर एजेंट अजय कुमार वीडियो बना रहा था। एजेंट के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

05:39 AM, 10-Feb-2022

गौतम बुद्ध नगर में शाम पांच बजे तक 53.48 प्रतिशत मतदान हुआ 
नोएडा -  48 फीसद
दादरी-  56 फीसद
जेवर-  60.3 फीसद

05:33 AM, 10-Feb-2022

हापुड़ में शाम पांच बजे तक 60.53 प्रतिशत मतदान 
धौलाना- 61.5 फीसदी
हापुड़-  59 फीसदी
गढ़ मुक्तेश्वर-  61 फीसदी

05:29 AM, 10-Feb-2022

मथुरा में शाम पांच बजे तक 58.12 प्रतिशत मतदान हुआ।
विधानसभा छाता- 60.80 फीसदी
विधानसभा मांट- 57.80 फीसदी
विधानसभा गोवर्धन- 63.98 फीसदी
विधानसभा मथुरा- 52.75 फीसदी
विधानसभा बल्देव- 57.20 फीसदी
कुल मतदान प्रतिशत- 58.12 फीसदी

05:26 AM, 10-Feb-2022

शाम पांच बजे तक अलीगढ़ में 57.25 फीसदी हुआ मतदान।
खैर - 57.8 फीसदी
बरौली - 58.68 फीसदी
अतरौली - 57.2 फीसदी
छर्रा - 56.3 फीसदी
कोल - 58 फीसदी
अलीगढ़ - 56.8 फीसदी
इगलास - 56 फीसदी

 

05:24 AM, 10-Feb-2022

शाम पांच बजे तक गाजियाबाद में 52.43 प्रतिशत मतदान
लोनी- 57.60
मुरादनगर - 57.30
साहिबाबाद - 45
गाजियाबाद- 50.4
मोदीनगर - 63.53

05:22 AM, 10-Feb-2022

आगरा में पांच बजे तक 56 फीसद से ज्यादा मतदान 
एत्मादपुर-  60 फीसद
आगरा छावनी- 54 फीसद 
आगरा दक्षिण- 55.1 फीसद
आगरा उत्तर- 53 फीसद
आगरा ग्रामीण- 55 फीसद
फतेहपुर सीकरी- 61 फीसद
खेरागढ़- 59.9 फीसद
फतेहाबाद- 54.7 फीसद
बाह- 54.9 फीसद
कुल- 56.4 फीसद

05:16 AM, 10-Feb-2022

मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों का हंगामा
चुनाव ड्यूटी में लगे अतिरिक्त कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान नहीं मिलने पर मोदीनगर तहसील में हंगामा किया। मौजूद अधिकारियों ने कर्मचारियों से बात की।

05:07 AM, 10-Feb-2022

निष्पक्ष मतदान के लिए पुलिस मुस्तैद

नोएडा के सेक्टर-11 स्थित झुंडपुरा सामुदायिक केंद्र पर बूथ के पास खड़े लोगों को पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी देकर दूर रहने की अपील की। मतदान में किसी प्रकार की गड़बड़ी या रुकावट न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

05:01 AM, 10-Feb-2022

गाजियाबाद में कई मतदान केंद्रों पर शिकायतें मिल रही हैं कि मतदाता के वोट डालने से पहले ही उसका वोट पड़ चुका है। ऐसा ही एक मामला गोविंदपुरम के महर्षि स्कूल में सामने आया है।

04:53 AM, 10-Feb-2022

वोटर को देख लोगों को लगा कि सीएम योगी हैं
नोएडा के सेक्टर-11 में लोग उस वक्त आश्चर्य में पड़ गए जब एक मतदाता सीएम योगी की वेशभूषा में वोट डालने पहुंचा। 

 

04:43 PM, 10-Feb-2022

मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल से बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

मतदान कक्ष में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है, लेकिन ग्रेटर नोएडा में युवाओं ने चोरी-छिपे मोबाइल अंदर ले जाकर मतदान करते हुए वीडियो बनाकर कर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है।

03:53 PM, 10-Feb-2022

अलीगढ़ में तीन बजे तक 45.91 फीसदी मतदान

71 खैर - 50.1%
72 बरौली - 46.38%
73 अतरौली - 45.7%
74 छर्रा - 44.5%
75 कोल - 46.07%
76 अलीगढ़ - 42.5%
77 इगलास - 46%
 

03:50 PM, 10-Feb-2022

बुलंदशहर की सातों तहसीलों पर दोपहर बाद 3:00 बजे तक 50.81 फीसदी मतदान

सिकंदराबाद:  54.30%
बुलंदशहर: 49.95%
स्याना: 50.24%
अनूपशहर: 47.20%
डिबाई: 48.73%
शिकारपुर: 52.01%
खुर्जा: 53.22%

03:50 PM, 10-Feb-2022

3 बजे तक गाजियाबाद में मतदान- फीसद - 43.10

लोनी - 46.83
मुरादनगर - 48
साहिबाबाद - 37.76
गाजियाबाद- 39.2
मोदीनगर - 52.62

 

03:50 PM, 10-Feb-2022

हापुड़ में 3 बजे तक 51.63 प्रतिशत मतदान 

धौलाना :  51%  
हापुड़ :  52% 
गढ़ मुक्तेश्वर : 52% 
कुल : 51.63 %

 

03:26 PM, 10-Feb-2022

मथुरा में दोपहर तीन बजे 48.91

विधानसभा छाता: 49.05
विधानसभा मांट: 49.50
विधानसभा गोवर्धन: 52.90
विधानसभा मथुरा: 45.30
विधानसभा बल्देव: 49.10
कुल मतदान प्रतिशत: 48.91

03:17 PM, 10-Feb-2022

गौतमबुद्धनगर में 3:00 बजे तक 47.25 फीसदी मतदान


नोएडा     -  43
दादरी      -  49
जेवर       -  52.87
कुल प्रतिशत- 47.25 फीसदी
 

03:15 PM, 10-Feb-2022

मुजफ्फरनगर में 35.73 प्रतिशत मतदान

मुजफ्फरनगर:  दोपहर 1 बजे का 35.73 प्रतिशत मतदान
बुढ़ाना 32.7 %
चरथावल 29 %
पुरकाजी 33   %
सदर  34.5  %
खतौली 42.5 %
मीरापुर 43   %
कुल   35.69 %

03:14 PM, 10-Feb-2022

बागपत में 38.01 फीसदी मतदान

बागपत में 1 बजे तक कुल 38.01% मतदान हुआ
छपरौली विधानसभा में 37.25%,
बडौत विधानसभा में 38.48%,
बागपत विधानसभा में 38% मतदान हुआ ।
 

03:11 PM, 10-Feb-2022

मेरठ जिला: दोपहर एक बजे तक 34.51% मतदान

सिवालखास - 29%
सरधना - 33%
हस्तिनापुर - 35%
किठौर - 33 %
मेरठ कैंट - 34%
मेरठ शहर - 35%
मेरठ दक्षिण - 37%
मेरठ दक्षिण में सर्वाधिक 37 प्रतिशत मतदान

03:07 PM, 10-Feb-2022

सात फेरों से पहले मतदान 

विजयनगर निवासी मनाली की आज शादी है। शादी की रस्मों के बीच मनाली अपने परिवार के सदस्यों के साथ वोट डालने पहुंची। वहीं, दोपहर बाद शिब्बन पुरा में मतदान की रफ्तार धीमी हो गई। बूथ खाली पड़े हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी सुनील शर्मा ने वसुंधरा के एनएन मोहन स्कूल में मतदान किया।

03:04 PM, 10-Feb-2022

दोपहर के वक्त मतदान केंद्र सुनसान

जेवर के सादुल्लापुर उर्फ मॉडल पुर में दोपहर के वक्त मतदान केंद्र सुनसान हो गया। इस केन्द्र पर 883 मतो में से 450 मत पड़ चुके हैं। बंजरपुर गांव में 92 वर्षीय रामो देवी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए के इंतजार में बैठी है। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय पैरा ओलंपिक खिलाड़ी ने अपने गांव जमालपुर में मतदान किया। पूर्व मंत्री व भाजपा नेता वेदराम भाटी  ने अपने गांव गिरधरपुर में मतदान किया। संयुक्त पुलिस आयुक्त लव कुमार सिंह ने सरस्वती शिशु मंदिर में बने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 

03:01 PM, 10-Feb-2022

मतदान कक्ष में लाइट जाने के बाद हो जाता है अंधेरा

दनकौर के उस्मानपुर गांव में ग्रामीणों का कहना है कि मतदान कक्ष में लाइट जाने के बाद अंधेरा हो जाता है। लाइट की व्यवस्था नहीं हैं। वहीं, दोला रजपुरा गांव में मतदान पर्ची को लेकर महिलाएं मतदान करने का इंतजार करती दिखाई दीं। गांव बादलपुर में 80 वर्षीय कला देवी ने मतदान किया। इसके अलावा बीए की छात्रा अलका गौतम पहली बार मतदान के बाद खुशी जाहिर करती हुई है। 

02:51 PM, 10-Feb-2022

कल्यानपुर में पुल निर्माण को लेकर बहिष्कार जारी

अलीगढ़ जिले के बरौली के गांव कल्यानपुर में पुल निर्माण को लेकर बहिष्कार जारी है। समझाने के तमाम प्रयास विफल हुए हैं। यहां अब तक सिर्फ चार वोट डाले गए हैं। लोगों को गांव के तमाम भाजपा नेता व पुलिस प्रशासन के अधिकारी समझाने में लगे हैं, मगर ग्रामीण किसी की बात मानने को तैयार नहीं है और मतदान को नहीं जा रहे। गांव में जिला स्तर से कुछ भाजपा के नेता व बसपा के नेता भी पहुंच गए हैं ग्रामीणों को समझाने का प्रयास जारी हैं।


 

02:48 PM, 10-Feb-2022

प्रत्याशी छवि यादव ने किया मतदान

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी छवि यादव ने इंदिरापुरम के कैंब्रिज स्कूल में मतदान किया। छवि ने अपने पति और बेटे के साथ वोट डाला। वहीं, 85 वर्षीय ओपी चावला बीमारी के बावजूद वोटिंग करने पहुंचे, उन्हें फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, पहली बार वोटिंग करने वाली खुशी रस्तोगी उत्साहित नजर आईं

02:45 PM, 10-Feb-2022

मथुरा में दोपहर एक बजे तक 36.26 प्रतिशत मतदान हो चुका है

छाता: 39.85
मांट: 38.10
गोवर्धन: 38.12
मथुरा: 30.55
बल्देव: 34.70
 

02:39 PM, 10-Feb-2022

एक बजे तक करीब 36.93 प्रतिशत मतदान

आगरा में दोपहर एक बजे तक करीब 36.93 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े हैं।
एत्मादपुर-  48
आगरा छावनी- 34
आगरा दक्षिण- 36
आगरा उत्तर- 31.6
आगरा ग्रामीण- 39
फतेहपुर सीकरी- 31.5
खेरागढ़- 39.4
फतेहाबाद- 35.4
बाह- 37.3

02:39 PM, 10-Feb-2022

मथुरा में वोट डालने के बाद बुजुर्ग की मौत

मथुरा के गोकुल क्षेत्र में मतदान के दौरान 71 वर्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। नत्थी लाल बघेल निवासी पीपरी शाहपुर हवेली, शाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अपने भतीजे राकेश के साथ वोट डालने गए थे। वोट डालने के बाद घर पहुंचे, जहां अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई।

02:32 PM, 10-Feb-2022

बुलंदशहर में 37.03 फीसदी मतदान

बुलंदशहर में दोपहर 1:00 बजे तक सात विधानसभाओं में 37.03 फीसदी हुआ मतदान
सिकंदराबाद:  39.50%
बुलंदशहर: 36.45 %
स्याना: 36.79%
अनूपशहर: 34.74 %
डिबाई: 34.31
शिकारपुर: 38.74 %
खुर्जा: 38.68 %
 

02:22 PM, 10-Feb-2022

मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा

इगलास विधानसभा क्षेत्र के गांव हीरपुर हुसैनपुर में मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा है। मतदान केंद्र में बैठे पीठासीन अधिकारी मतदाताओं का इंतजार कर रहे हैं। 
 

02:15 PM, 10-Feb-2022

अलीगढ़ में मतदान प्रतिशत अपडेट 1 बजे तक

खैर - 37.3%
बरौली - 34.17%
अतरौली - 31.2%
छर्रा - 29.4%
कोल - 28.25%
अलीगढ़ - 26.5%
इगलास - 32%
जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान- 32.07%
 

02:11 PM, 10-Feb-2022

गठबंधन प्रत्याशी के बस्तों पर भीड़

लोनी के मंडोला में गठबंधन प्रत्याशी के बस्तों पर मतदाता पर्ची के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है। क्षेत्र में भाजपा के बस्तों पर मतदाताओं की संख्या कम है। लोनी मंडोला में भाजपा के बस्तों पर भीड़ कम दिखाई दे रही है।

 

02:02 PM, 10-Feb-2022

हापुड़ में 1 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान 

धौलाना:  43.2% 
हापुड़ :  37.9% 
गढ़ मुक्तेश्वर :  38.8% 
कुल : 39.96 %
 

01:51 PM, 10-Feb-2022

11 जिलों में मतदान का प्रतिशत

आगरा में 1 बजे तक 36.39 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में 1 बजे तक 32.07 प्रतिशत मतदान हुआ। 
बागपत जिले में 1 बजे तक 38.01 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में 1 बजे तक 37.03 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 1 बजे तक 33.53 फीसदी मतदान हुआ। 
गाजियाबाद जिले में 1 बजे तक 33.40 प्रतिशत मतदान हुआ। 
हापुड़ जिले में 1 बजे तक 39.97 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में 1 बजे तक 36.26 फीसदी मतदान हुआ है। 
मेरठ जिले में 1 बजे तक 34.51 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
मुजफ्फनगर जिले में 1 बजे तक 35.73 फीसदी मतदान हुआ है। 
शामली जिले में एक बजे तक 41.16 फीसदी मतदान हुआ है। 
1 बजे तक औसत मतदान - 35.03% 

 

01:46 PM, 10-Feb-2022

फतेहपुर सीकरी में मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने का आरोप

आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप लगे हैं। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी ब्रजेश चाहर ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए किरावली अहुआपुरा मतदान केंद्र पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप पोलिंग पार्टी व पुलिस पर लगाएं हैं। यह भी कहना है कि मांगरोल जाट बूथ 184 पर खराब ईवीएम मशीन एक घंटे बाद भी नहीं बदली गई है।

01:39 PM, 10-Feb-2022

एएमयू के रजिस्ट्रार ने पत्नी के साथ किया मतदान

अलीगढ़ की कोल विधानसभा क्षेत्र के एएमयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) में बने बूथ पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद (आईपीएस) ने अपनी पत्नी वरीशा हमीद के साथ मतदान किया। इसके बाद दोनों ने अंगुली पर लगे स्याही के निशान को दिखाया। 

01:36 PM, 10-Feb-2022

ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार 

अलीगढ़ के खैर विधानसभा के कुराना गांव में ग्राम पंचायत की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन अवैध कब्जा करने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणों द्वारा कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे ग्रामीण नाराज हैं।

01:28 PM, 10-Feb-2022

भाजपा और आप प्रत्याशी ने मतदान किया

मोदीनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ मंजू सिवाच ने मदातन किया। वहीं, आप प्रत्याशी डॉक्टर सचिन शर्मा ने वोट डाला। इसके अलावा योशोदा अस्पताल के एमडी पीएन अरोड़ा ने अपनी पत्नी उपासना अरोड़ा के साथ कविनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में वोट मतदान किया।

01:21 PM, 10-Feb-2022

विपक्ष ने अपनी पूरी हार मान ली: स्वतंत्र देव सिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि अभी वोटिंग का आधा दिन भी नहीं हुआ है और विपक्ष ने अपनी पूरी हार मान ली है। अपने बूथों पर सन्नाटा देख कर ईवीएम को दोष देना शुरू हो गया है।
 

01:18 PM, 10-Feb-2022

सपा ने चुनाव आयोग से की शिकायत

समाजवादी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अरविंद कुमार सिंह ने आरोप लगाया है कि आगरा के फतेहाबाद के बूथ नंबर 237 पर भाजपा के लोग मतदाताओं को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। उनके ऊपर जबरदस्ती भाजपा को वोट देने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है।

01:07 PM, 10-Feb-2022

पीठासीन अधिकारी पर वोट डलवाने का आरोप

आगरा के बाह विधानसभा में पिनाहट के उदयपुर खालसा में बूथ संख्या 126 पर बुजुर्ग ने पीठासीन अधिकारी पर वोट डलवाने का आरोप लगाया। जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश फैल गया। सूचना पर भारी संख्या में पंहुचा पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई।

01:00 PM, 10-Feb-2022

मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान

मेरठ की सभी सात सीटों पर 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है।  शहर, सिवालखास और किठौर सीट पर बीस- बीस प्रतिशत मतदान हुआ है। तीनों पर ही सपा रालोद गठबंधन से मुस्लिम प्रत्याशी हैं और यह देहात के इलाके हैं। कहीं हिंसा की कोई सूचना नहीं है।  सुबह  घना कोहरा था, अब धूप खिली है तो मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें लगी हैं।
सिवालखास - 20%
सरधना - 17%
हस्तिनापुर - 17%
किठौर - 20 %
मेरठ कैंट - 18%
मेरठ शहर - 20%
मेरठ दक्षिण - 15%

12:52 PM, 10-Feb-2022

ग़ाज़ियाबाद में मतदान  प्रतिशत

विधानसभा       प्रतिशत (11 बजे)  
लोनी                21.36
मुरादनगर          23
साहिबाबाद        14.5
ग़ाज़ियाबाद       8.9
मोदीनगर          23.44
धौलाना आंशिक 23
कुल        19.03
 

12:32 PM, 10-Feb-2022

सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप

सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगे हैं चेयरमैन रीना भाटी ने अमरपाल शर्मा से जान का ख़तरा बताया और कहा कि कुछ लोग मतदान स्थल पर हथियार लिए बैठे थे, पुलिस ने 20 लोगों को हिरासत में लिया है, यह खोड़ा के गोल्डन पैलेस का मामला है।

12:26 PM, 10-Feb-2022

भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

गाजियाबाद के राजनगर में शिलर इंस्टीटूट मतदान केंद्र पर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। नारेबाजी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। सांसद वीके सिंह राजनगर में मतदान करने पहुंचे। वहीं, रईसपुर गांव के कंपोजिट विद्यालय में पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने पोलिंग बूथ 152 की ईवीएम मशीन खराब होने की प्रशासन से शिकायत की। सपा-रालोद प्रत्याशी ने कहा कि गठबंधन को लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा है।
 

12:24 PM, 10-Feb-2022

सपा-रालोद प्रत्याशी ने किया मतदान

सपा-रालोद प्रत्याशी विशाल वर्मा ने उत्तम स्कूल में वोट दिया। खोड़ा के श्रीबीरबल सिंह हाई स्कूल मेन मार्केट में मतदान स्थल पर मतदान करने के बाद  क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने लोगों की उंगली पर निशान चेक किए। ग्रामीण विकास अधिकारी अस्मिता लाल और एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र सिंह ने खोड़ा में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

12:17 PM, 10-Feb-2022

90 वर्षीय राजकुमार त्रिखा ने डाला वोट

गाजियाबाद के राजनगर निवासी 90 वर्षीय राजकुमार त्रिखा ने 1952 में पहली बार दिल्ली में मताधिकार का इस्तेमाल किया था। त्रिखा आजादी के बाद से लगातार वोटिंग करते आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने मुद्दों पर बोलने से इंकार कर दिया। उन्होंने चलने में तकलीफ होने के बावजूद पोलिंग बूथ पर आकर मतदान किया।
 

12:14 PM, 10-Feb-2022

मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी

अलीगढ़ की कोल विधानसभा क्षेत्र के रजा नगर में बने बूथ पर मतदान करने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। कोल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रजा नगर में प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर कमिश्नर गौरव दयाल ने वोट डाला। 
 

12:10 PM, 10-Feb-2022

110 साल के बुजुर्ग ने किया मतदान

खुर्जा के जहांगीर पुर क्षेत्र के चिंगरावली गांव में 110 साल के चीतर सिंह और 106 साल के रेशमी देवी ने मतदान किया। दोनों बुजुर्ग दंपती आजादी के बाद से ही मतदान कर रहे हैं।


12:09 PM, 10-Feb-2022

सुबह 11 बजे तक सात विधानसभाओं में 21.62 फीसदी हुआ मतदान

सिकंदराबाद:  21.79 फीसदी
बुलंदशहर: 20.57 फीसदी
स्याना: 21.39 फीसदी
अनूपशहर: 21.15 फीसदी
डिबाई: 19.69 फीसदी
शिकारपुर: 22.44 फीसदी
खुर्जा: 24.33 फीसदी
नोट: अभी तक सबसे अधिक खुर्जा विधानसभा में तो सबसे कम डिबाई विधानसभा में हुआ मतदान।
 

12:06 PM, 10-Feb-2022

मथुरा जिले में सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशत

छाता: 22.35
मांट: 21.15
गोवर्धन: 24.75
मथुरा: 15.60
बल्देव: 19.80
कुल मतदान प्रतिशत: 20.39

12:06 PM, 10-Feb-2022

आगरा में 11 बजे तक 20.42 फीसद मतदान, सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े 

एत्मादपुर-  29 
आगरा छावनी- 18
आगरा दक्षिण- 17
आगरा उत्तर- 18.4
आगरा ग्रामीण- 21
फतेहपुर सीकरी- 18
खेरागढ़- 19.2
फतेहाबाद- 17.8
बाह- 23.7

12:03 PM, 10-Feb-2022

11 जिलों में मतदान का प्रतिशत

आगरा में 11 बजे तक 20.42 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ। 
बागपत जिले में 11 बजे तक 22.77 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में 11 बजे तक 21.62 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 11 बजे तक 18.43 फीसदी मतदान हुआ। 
गाजियाबाद जिले में 11 बजे तक 17.26 प्रतिशत मतदान हुआ। 
हापुड़ जिले में 11 बजे तक 22.08 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में 11 बजे तक 20.39 फीसदी मतदान हुआ है। 
मेरठ जिले में 11 बजे तक 18.92 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
मुजफ्फनगर जिले में 11 बजे तक 22.56 फीसदी मतदान हुआ है। 
शामली जिले में 11 बजे 22.84 फीसदी मतदान हुआ है। 
11 बजे तक औसत मतदान - 20.03% 

11:54 AM, 10-Feb-2022

सपा प्रत्याशी की भाजपा नेता से कहासुनी

खोड़ा में आरके पब्लिक स्कूल में जायजा लेने पहुंचे सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा और भाजपा के चेयरमैन प्रतिनिधि योगेश भाटी के बीच कहासुनी हुई। इस दौरान अमरपाल शर्मा ने भी कुछ लोगों पर अपने बस्ते छीनने का आरोप लगाया। जबकि चेयरमैन रीना भाटी ने भी फोन पर हमला करने का आरोप लगाया। इस सूचना पर जिला अधिकारी राकेश कुमार सिंह और एसएसपी पवन कुमार समेत पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत कराया गया। स्थिति पूरी तरह से सामान्य सामान्य है।
 

11:52 AM, 10-Feb-2022

लोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने डाला वोट

लोनी से निर्दलीय प्रत्याशी रंजीता धामा ने मतदान किया। वहीं, गाजियाबाद के शंभू दयाल इंटर कॉलेज में गाजियाबाद विधानसभा के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। इस कंट्रोल रूम से पूरे विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी की जा रही है।

11:48 AM, 10-Feb-2022

किन्नर समाज के लोगों ने किया मतदान

किन्नर समाज के लोगों ने वसुंधरा स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में मतदान किया। खोड़ा नगर पालिका के आरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बुजुर्ग किशन देवी ने मतदान किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी ने उनका सहयोग किया। राजनगर की कुसुम गोयल ने डॉक्टर संतोष विद्या मंदिर स्कूल में मतदान किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की। 

11:46 AM, 10-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने पत्नी संग किया मतदान 

भाजपा के मुरादनगर विधानसभा प्रत्याशी अजीत पाल त्यागी ने पत्नी संग मतदान किया। वहीं, गाजियाबाद में 1794 बूथों पर वेबकास्टिंग हो रही है। जिला मुख्यालय पर लगी एलईडी स्क्रीन पर कर्मचारी बूथों पर नजर रख रहे हैं। शहीद नगर में लुबिना ई नाम से किसी और ने वोट डाल दिया। इस पर उन्होंने खासी नाराजगी जाहिर की।
 

11:44 AM, 10-Feb-2022

किसी और ने डाल दी नसीम की वोट

गाजियाबाद के सेठ मुकंद लाल पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंची 71 वर्षीय नसीम की पहले ही पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाली जा चुकी थी, जिसको लेकर मतदाता ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके द्वारा पोस्टल बैलट की मांग ही नहीं की गई थी। उनके द्वारा शिकायत दर्ज कराई है कि उनके नाम से फर्जी तरीके से किसने पोस्टल बैलट दायर की है इसकी जांच कराई जाए।
 

11:43 AM, 10-Feb-2022

कम संख्या में पहुंचे मतदाता

गाजियाबाद में डासना गेट विद्यालय में बने बूथ  पर मतदाताओं की संख्या बहुत कम पहुंची है। यहां यहां 3 घंटे में 7 परसेंट मतदान हुआ है। बसपा प्रत्याशी डॉ पूनम गर्ग ने मोदीनगर में परिवार सहित मतदान किया। सपा-राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मदन भैया ने जावली गांव स्थित अपने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
 

11:40 AM, 10-Feb-2022

भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने डाला वोट

मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार एसपी सिंह ने अपने 75 वर्षीय पिता व धर्मपत्नी के साथ देहरादून पब्लिक स्कूल में वोट डाला। वहीं, सपा रालोद प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने गाजियाबाद पब्लिक स्कूल में बने बूथ का निरीक्षण किया। वहीं, लोनी में रहने वाली डॉक्टर सक्सेना ने अपना वोट डाला, आज इनकी शादी है। 
 

11:34 AM, 10-Feb-2022

कड़ी सुरक्षा में हो रहा मतदान

केलाश्वती इंटर कॉलेज मतदान केंद्र में आने वाले मतदाताओं के हाथों को कर्मचारी ने सैनिटाइजर से साफ कराया और फिर मतदान केंद्र में एंट्री दी। क्षेत्राधिकारी इंदिरापुरम अभय कुमार मिश्रा और इंदिरापुरम थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने वसुंधरा सेक्टर 5 में एनएन मोहन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

11:32 AM, 10-Feb-2022

रसूलपुर गांव का मतदान केंद्र खाली

दनकौर के रसूलपुर गांव का मतदान केंद्र खाली मिला। यहां पर 171 वोट हैं, 79 वोट डाली जा चुकी हैं। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर श्रीहंस इंटर कॉलेज में अपने मतदाताओं ने मतदान किया। विकास व सुरक्षा के लिए मतदाताओं ने मतदान किया।

11:27 AM, 10-Feb-2022

अलीगढ़ जिले में 11 बजे तक 17.91 प्रतिशत मतदान हुआ। 

खैर - 21.2%
बरौली - 21.68%
अतरौली - 18.4%
छर्रा - 14%
कोल - 17%
अलीगढ़ - 15.1%
इगलास - 18%
जनपद अलीगढ़ में कुल मतदान -17.91 प्रतिशत हुआ
 

11:26 AM, 10-Feb-2022

ग्रामीणों में विकास को लेकर नाराजगी

अलीगढ़ के इगलास के गांव बिजेहरा में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां भी सुबह से मतदान नहीं हुआ। 11:15 बजे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने मतदान शुरू कराया। ग्रामीणों में विकास को लेकर नाराजगी थी।

11:24 AM, 10-Feb-2022

 बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव ने मतदान किया

अलीगढ़ के छर्रा के बसपा प्रत्याशी तिलकराज यादव ने मतदान किया है। अलीगढ़ के छर्रा में आज शाम को शादी से पहले भारती ने मतदान किया। गठबंधन राष्ट्रीय लोक दल के प्रत्याशी मदन भैया ने जावली गांव स्थित अपने पोलिंग बूथ पर वोट डाला। मोदीनगर में बसपा प्रत्याशी डॉ पूनम गर्ग ने परिवार सहित मतदान किया। 

 

11:23 AM, 10-Feb-2022

हापुड़ में 11 बजे तक 22.8. प्रतिशत मतदान 

धौलाना :  22.5% 
हापुड़ :  22.4% 
गढ़ मुक्तेश्वर :  23.5% 
कुल : 22.8 %

11:09 AM, 10-Feb-2022

चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की फिसलकर गिरने से मौत

अलीगढ़ में चुनाव ड्यूटी में आए होमगार्ड की फिसलकर गिरने से मौत हो गई, बताया जा रहा है कि नाक में चोट लगने से मौत हुई है। खैर सीट के टप्पल में मतदान कराने आए होमगार्ड जगतराम निवासी भावनपुर सिद्धार्थ नगर की मौत हुई है। एसओ ने इसकी पुष्टि की है।
 

11:06 AM, 10-Feb-2022

ग्रामीणों ने धीमी वोटिंग का लगाया आरोप

बिलासपुर के चुहरपुर गांव में धीमी वोटिंग की सूचना और वीडियो वायरल होने पर मौके पर पड़ताल की गई। ग्रामीण धीमी वोटिंग का आरोप लगा रहे थे, हालांकि सेक्टर मजिस्ट्रेट का कहना है कि वोटिंग धीमी नहीं है। वहीं, दनकौर के चुहरपुर गांव में बुजुर्ग अमजद को परिजन मतदान कराने ले गए। अमजद को आंखों से दिखाी नहीं देता है। 
 

10:58 AM, 10-Feb-2022

एत्मादपुर में दिव्यांग देवेंद्र ने वोट डाला

आगरा के एत्मादपुर के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग देवेंद्र ने वोट डाला। छावनी विधानसभा में परिषदीय विद्यालय में स्थित बूथ पर दिव्यांग नेकराम ने मतदान किया। 
 

10:49 AM, 10-Feb-2022

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने किया मतदान

नोएडा में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने अपनी मां के साथ मतदान किया

10:47 AM, 10-Feb-2022

विकास ने होने पर नवलपुर में ग्रामीणों ने किया चुनाव वहिष्कार

अलीगढ़ की इगलास सीट के गांव नबलपुर में गंदगी, जलभराव को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों ने बूथ के बाहर ही बहिष्कार किया है। 
 

10:44 AM, 10-Feb-2022

सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने किया मतदान

सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर ने अलीगढ़ की छर्रा सीट पर मतदान किया। समाजवादी पार्टी महानगर के अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी, महानगर महासचिव मनोज यादव व सनी सारस्वत ने अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी जफर आलम के पक्ष में वोट किया और खुशी का मनाई।
 

10:42 AM, 10-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी ने परिवार संग डाला वोट

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी एमएलसी जयवीर सिंह ने अलीगढ़ की बरौली सीट पर परिवार संग वोट डाला। साथ में बेटा अभिमन्यु सिंह, भतीजा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेंद्र सिंह नीटू भी था। वहीं, छर्रा से भाजपा प्रत्याशी ठाकुर रवेंद्र पाल सिंह ने अपने बड़े पुत्र ठाकुर अनुप्रताप सिंह के साथ वोट डाला। 
 

10:39 AM, 10-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी ने लिया जायजा

अलीगढ़ में शहर विधानसभा क्षेत्र के सासनी गेट स्थित श्री महेश्वर इंटर कॉलेज में भाजपा प्रत्याशी मुक्ता राजा ने जायजा  लिया। अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र के रहमत पब्लिक स्कूल, शाहजमाल में बने मतदान केंद्र पर मतदाताओं की  लंबी कतार लगी है। 
 

10:37 AM, 10-Feb-2022

कई जगह बदली गईं ईवीएम

गौतमबुद्धनगर जिले की तीनों विधानसभा में मॉक पोल के दौरान 33 वीवी पैट, 26 कंट्रोल यूनिट और 20 बैलेट यूनिट बदली गई है। दनकौर के अच्छेजा बुजुर्ग गांव में बूथ संख्या 163 पर 10 मिनट के लिए मशीन खराब होने के कारण मतदान रुका है। भट्टा गांव में मशीन खराब होने के बाद बदली गई है।
 

10:35 AM, 10-Feb-2022

कोविड-19 के नियमों का मतदान के दौरान पालन नहीं

ग्रेटर नोएडा में उच्च प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर में कोविड-19 के नियमों का मतदान के दौरान पालन नहीं किया जा रहा है। ना ही टेंपरेचर मापने की मशीन है, और ना ही सैनिटाइजर की व्यवस्था। बिलासपुर स्थित शिवराज शर्मा इंटर कॉलेज में वोट डालने के लिए मतदाता लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बिलासपुर के राजेंद्र इंटर कॉलेज में मतदाता वोट डालने के लिए कतार में खड़े हैं।
 

10:33 AM, 10-Feb-2022

मॉक पोल के दौरान काफी ईवीएम और वीवी पैट मशीन खराब

मॉक पोल के दौरान काफी ईवीएम और वीवी पैट मशीन खराब हो गईं। मतदान के दौरान जेवर में दो बूथ पर ईवीएम में खराबी आई। जिसके बाद बूथ संख्या 276 और 120 पर ईवीएम बदली गई। वहीं, एयरपोर्ट से विस्थापित गांव नगला शरीफ, नगला छीतर, नगला गणेशी व रोहित गांव के मतदान केंद्रों पर जबरदस्त भीड़ लगी है। पूर्व विधायक वेद राम भाटी के गांव गिरधरपुर के बूथ पर भी कतार लगी है। 
 

10:31 AM, 10-Feb-2022

मिहिर भोज कालेज में मतदान के लिए लगी लाइन

ग्रेटर नोएडा ने एक बूथ पर मशीन को सैनिटाइजेशन नहीं होने का मतदाता ने विरोध किया। वहीं, ग्रेटर नोएडा सिरसा प्राइमरी स्कूल में मतदान के लिए मतदाता कतार में खड़े हैं। मिहिर भोज कालेज में मतदान के लिए लाइन लगी है। सिरसा बूथ पर 70 वर्षीय खेमचंद ने मतदान किया। वहीं, पोलिंग बूथों पर सेल्फी पॉइन्ट खाली पड़ा है। लोगों को मोबाइल नहीं ले जाने दिया जा रहा है।
 

10:28 AM, 10-Feb-2022

जयंत चौधरी नहीं डालेंगे वोट

रालोद प्रमुख जयंत चौधरी आज अपनी चुनावी रैली के कारण वोट डालने नहीं जाएंगे। वह मथुरा क्षेत्र के मतदाता हैं: जयंत चौधरी का कार्यालय से यही जानकारी मिली है। 
 
 

10:18 AM, 10-Feb-2022

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित अमीचंद इंटर कॉलेज में 85 साल के बुजुर्ग शिव कुमार व उनकी पत्नी रज्जो ने मतदान किया। मतदान की वजह से हर रोज की तरह बाजार सुबह जल्दी नहीं खुला। अमीचंद इंटर कॉलेज में ललिता ने पहली बार वोट डाला। सेंट जोसेफ स्कूल के पिंक बूथ को सामान्य बूथ बनाया गया है। 70 वर्षीय दिव्यांग वीरवती निवासी मढ़ैया अमीचंद इंटर कॉलेज में मतदान करने पहुंची।

10:15 AM, 10-Feb-2022

जेवर में मतदाताओं की लाइन लगी

जेवर में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लाइन लगी रही। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग से चेक करने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने मतदाताओं को एंट्री दी। 

10:12 AM, 10-Feb-2022

आप प्रत्याशी संजय ने किया मतदान

ग्रेटर नोएडा में शारदा विश्वविद्यालय के मतदान केंद्र पर बैठे बीएलओ मतदाताओं की मदद करते हुए दिखाई दिए। हालांकि शारदा विश्वविद्यालय के बूथ संख्या 586 पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण देरी से मतदान शुरू हुआ। बिलासपुर देहात के गांव बुलंद खेड़ा गांव के राजू भाटी, विमला देवी, सुरेश देवी ने बिलासपुर में सबसे पहले अपने मतदान का प्रयोग किया। ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी संजय चेची ने शारदा विश्वविद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।


 

10:09 AM, 10-Feb-2022

एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे

अलीगढ़ के शहर विधानसभा क्षेत्र के ऊपरकोट को स्तिथ इस्लामिक नर्सरी स्कूल में मतदाता हाजी जावेद अहमद ने मतदान किया। अलीगढ़ की अतरौली सीट पर गांव मढौली में मतदान के लिए एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, उनके पुत्र मंत्री व मौजूदा प्रत्याशी संदीप सिंह, पत्नी प्रेमलता व अन्य परिजन पहुंचे 

10:08 AM, 10-Feb-2022

पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया

मुजफ्फरनगर में शुरुआती घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही। यहां छह विधानसभा सीटों पर 9 बजे तक 7.93 फीसदी मतदान हुआ। बता दें कि आज सुबह से ही पश्चिमी यूपी में घना कोहरा छाया हुआ है। ऐसे में मतदान प्रभावित हो रहा है।

10:04 AM, 10-Feb-2022

लाइन में लगा दूल्हा ईशान 

मथुरा में शादी के बाद घर जाने से पहले वोट डालने के लिए दूल्हा ईशान लाइन में लगा हुआ। आगरा के नगला अजीता स्थित महादेवी इंटर कालेज में 95 वर्ष के हेतराम ने वोट डाला।

10:04 AM, 10-Feb-2022

मथुरा जनपद में 9 बजे तक 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ

छाता विधानसभा 9.25 प्रतिशत
मांट विसभा 9.25 फीसदी
गोवर्धन विसभा 9.6 प्रतिशत
मथुरा विसभा 6.5 फीसदी
बलदेव विसभा 7.2 प्रतिशत

10:02 AM, 10-Feb-2022

भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने किया मतदान

भाजपा के आगरा के बाह के नौगंवा बूथ पर बाह की विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी पक्षालिका सिंह ने बेटे डा. त्रिपुदमन सिंह के साथ वोट डाला। फतेहपुर सीकरी में मतदान करके दिव्यांग युवती आमना ने मतदान किया। 

09:59 AM, 10-Feb-2022

आगरा में पहले दो घंटे में 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।

आगरा जिले में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे नौ बजे तक जिले में 7.53 फीसद मतदान हुआ है। सुबह खराब मौसम, कोहरा व ठंड के कारण देर से मतदाता घरों से मतदान के लिए निकले हैं।

एत्मादपुर- 9 फीसद
आगरा कैंट- 7.5 फीसद
आगरा दक्षिण- 4.5 फीसद
आगरा उत्तर- 4.5 फीसद
आगरा ग्रामीण- 11 फीसद
फतेहपुर सीकरी- 5 फीसद
खेरागढ़- 8 फीसद
फतेहाबाद- 8.7 फीसद
बाह- 7.3 फीसद

09:58 AM, 10-Feb-2022

9:00 बजे तक 8.33 फीसदी मतदान

गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 9:00 बजे तक 8.33 फीसदी मतदान हुआ। 
नोएडा :7%
दादरी :8.5%
जेवर:9.5%
 

09:57 AM, 10-Feb-2022

11 जिलों में मतदान का प्रतिशत

आगरा में पहले दो घंटे में 7.53 प्रतिशत मतदान हुआ है।
अलीगढ़ जिले में पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 8.26 प्रतिशत मतदान हुआ। 
बागपत जिले में नौ बजे तक 8.93 फीसदी मतदान हुआ।
बुलंदशहर में सुबह 9:00 बजे तक 7.51 प्रतिशत मतदान हुआ
गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर 9:00 बजे तक 8.33 फीसदी मतदान हुआ। 
गाजियाबाद जिले में पहले दो घंटे में 7.37 प्रतिशत मतदान हुआ। 
हापुड़ जिले में नौ बजे तक 8.20 प्रतिशत मतदान
मथुरा जिले में पहले दो घंटे में 8.44 फीसदी मतदान हुआ है। 
मेरठ जिले में सुबह नौ बजे तक 8.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
मुजफ्फनगर जिले में सुबह नौ बजे तक 7.50 फीसदी मतदान हुआ है। 
शामली जिले में 7.93 फीसदी मतदान हुआ है। 
 

09:49 AM, 10-Feb-2022

बुलंदशहर में 7.34 प्रतिशत मतदान हुआ

बुलंदशहर में सुबह 9:00 बजे तक 7.34 प्रतिशत मतदान हुआ
बुलंदशहर-7.97%
खुर्जा-7.25%
शिकारपुर-7.3%
डिबाई-5.15%
अनूपशहर-7.62%
स्याना-6.52%
सिकंदराबाद-9.56%

09:40 AM, 10-Feb-2022

अलीगढ़ में नौ बजे तक 8.39 प्रतिशत मतदान

अलीगढ़ जिले में पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 8.39 प्रतिशत मतदान हुआ। 
खैर विधानसभा सीट पर 08 प्रतिश, 
बरौली सीट पर 10.31 प्रतिशत
अतरौली सीट पर 06 प्रतिशत
छर्रा विधानसभा सीट पर 08 फीसदी मतदान
कोल सीट पर 09 प्रतिशत
अलीगढ़ विधासभा सीट पर 7.5 मतदान
इगलास सीट पर 10 फीसदी मतदान
 

09:36 AM, 10-Feb-2022

अलीगढ़ की अतरौली सीट के गांव मधोली में बूथ पर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी ने वोट डाला। अलीगढ़ शहर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र ग्लोरियस पब्लिक स्कूल शाह जमाल में वोट डालने के लाइन में मतदाता लगे हैं। अलीगढ़ इगलास सीट पर रालोद प्रत्याशी वीरपाल दिवाकर ने मतदान किया।

09:34 AM, 10-Feb-2022

भाजपा विधायक और प्रत्याशी अनिल पाराशर ने किया मतदान

अलीगढ़ की कोल सीट पर भाजपा विधायक और प्रत्याशी अनिल पाराशर ने मतदान किया। वहीं, लोधा क्षेत्र में डीएम और एसएसपी ने मतदान केन्द्रों पर भारी पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया। 
 

09:30 AM, 10-Feb-2022

समाजवादी पार्टी ने लगाया आरोप

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगरा जिले की एत्मादपुर विधानसभा 86, बूथ नंबर 353, 354 पर पुलिस प्रशासन पोलिंग एजेंटों को बूथ के अंदर जाने से रोक रहा है। सपा ने आगरा के जिलाधिकारी और चुनाव आयोग से संज्ञान लेकर निष्पक्ष मतदान कराने की अपील की है। वहीं, शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347,348,349,350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमका कर, वोट की लाइनों से हटा वापस भेजा जा रहा है। चुनाव आयोग और डीएम तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई कर सुचारू, भयमुक्त, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करें।
 
 

09:24 AM, 10-Feb-2022

हापुड़ जिले में नौ बजे तक 8.16 प्रतिशत मतदान

हापुड़ जिले में धौलाना विधानसभा सीट के लिए 8 प्रतिशत, हापुड़ शहर सीट पर 9 प्रतिशत और गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा सीट पर 7.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। जनपद में कुल मतदान प्रतिशत 8.16 प्रतिशत हुआ है।
 

09:22 AM, 10-Feb-2022

पिंक बूथ पर मतदाताओं की भीड़

हापुड़ के नगर पालिका स्थित पिंक बूथ पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। बुजुर्गों को मत डलवाने के लिए एनसीसी कैडेट ले जा रहे हैं। वहीं, जैन कन्या पाठशाला में मतदान करने के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी है। पिलखुवा के आरआर इंटर कालेज में मतदान के लिए लंबी लाइन लगी है। गढ़मुक्तेश्वर में मतदाता वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं।
 

08:14 AM, 10-Feb-2022

आगरा में सास-बहू ने किया मतदान 

आगरा मुरारी लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज में सास-बहू ने मतदान किया। बहू ने पहला वोट डाला।

08:12 AM, 10-Feb-2022

मतदान से पहले भगवान की शरण में पहुंचे उम्मीदवार

मथुरा में मतदान से पहले प्रत्याशी भगवान की शरण में पहुंचे हैं। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गुरुवार की सुबह गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा की। वहीं गोवर्धन से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई।
 

08:08 AM, 10-Feb-2022

ऑल सेंट स्कूल को आदर्श बूथ बनाया गया

आगरा के मऊ रोड स्थित आल सेंट स्कूल को आदर्श बूथ बनाया गया है। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की वजह से लगाई गई है। हालांकि टीम के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। मथुरा के छाता विधानसभा के कोसीकला में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में आदर्श मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लाइन लगी है।

08:03 AM, 10-Feb-2022

बागपत शहर में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी

मेरठ में प्राथमिक विद्यालय नूर नगर के तीनों बूथों की ईवीएम खराब हो गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने नई मशीन लगाने के लिए कंट्रोल रूम को बोला है। मशीनों में नमी होने के कारण कई स्थानों पर मशीनें और मॉक पोल भी नहीं हो पाया है। बागपत शहर में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी है। 

08:02 AM, 10-Feb-2022

सुबह 7.15 बजे मतदान शुरू हुआ

आगरा में गैलाना के प्राथमिक विद्यालय में सुबह 7.15 बजे मतदान शुरू हुआ। अभी भीड़ कम दिखाई दी। दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर रखी गई है। प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लगे हैं। मतदाताओं के घरों पर पर्चियां नहीं पहुंची। मतदान केंद्र पर पहुंचने के बाद पर्ची लाने के लिए भेजा जा रहा।

07:58 AM, 10-Feb-2022

अनुपम सक्सेना ने डाला पहला वोट

आगरा के बल्केश्वर के शिवपुरी स्थित सन्त रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय पोलिंग बूथ पर पहला वोट अनुपम सक्सेना ने डाला। 

07:56 AM, 10-Feb-2022

मतदाताओं की सुबह से ही लाइन लगी

बागपत जिले की बड़ौत विधानसभा के फतेहपुर पुट्ठी प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 में मतदान के लिए लोग सुबह ही लाइन में लग गए। बिनौली के प्राथमिक विद्यालय में मतदाताओं की सुबह से ही लाइन लगी रही। वोट डालने के लिए मतदाता उत्साहित दिखाई दिए।

07:53 AM, 10-Feb-2022

मतदाताओं में उत्साह

आगरा में कोहरे के बीच मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में उत्साह है। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महर्षिपुरम के सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर अभी कम मतदाता पहुंचे हैं।  अभी प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लगे। बीएलओ मतदाताओं की मदद से मतदान कर रहे हैं।

07:41 AM, 10-Feb-2022
डीएम सुहास एलवाई - फोटो : ani

गौतमबुद्ध नगर के डीएम ने की अपील

गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई ने एक मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों से अपील की। सुहास ने कहा कि मैं नागरिकों से आज मतदान करने के लिए घरों से बाहर आने का आग्रह करता हूं। सभी मतदान केंद्रों पर आदर्श मतदान केंद्र स्थापित हैं। अर्धसैनिक बल तैनात हैं और वीडियोग्राफी की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है। 

07:34 AM, 10-Feb-2022

कोहरे ने थानी रफ्तार

अलीगढ़ में भी प्रथम चरण के मतदान के तहत सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। मगर कोहरे ने मतदान की रफ्तार थाम रखी है। कोहरा बड़ी वजह है, जिसके चलते सुबह -सुबह उस तरह मतदान केंद्रों पर कतार नहीं दिख रही।

07:30 AM, 10-Feb-2022
हापुड़ का एक मतदान केंद्र... - फोटो : ani

हापुड़ में मतदान केंद्र संख्या 257 पर वोट डालने के लिए लगी लोगों की कतार। कुछ मतदान केंद्रों पर भीड़ जुटने लगी है। 

07:22 AM, 10-Feb-2022

विकास के मुद्दे पर वोट

गाज़ियाबाद में  पांचों विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है। जिले के 794 केंद्रों के 3383 बूथों पर मतदान हो रहा है। केंद्रों की सुरक्षा के लिए 23000 जवान मुस्तैद हैं। 52 प्रत्याशी मैदान में है। केंद्र पर वोट डालने पहुंचे अधिकांश मतदाताओं का कहना है कि वह सुरक्षा और विकास के मुद्दे पर वोट डाल रहे हैं।

07:17 AM, 10-Feb-2022
मतदाताओं के हाथ सैनिटाइज कराते हेल्पडेस्क कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

कोविड प्रोटोकॉल का पालन

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने का आदेश शासन की ओर दिया गया है। सभी केंद्रों पर इसके लिए व्यवस्था की गई है। विजयनगर, गाजियाबाद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कोविड हेल्प डेस्क। 

07:10 AM, 10-Feb-2022
स्कूल का पोलिंग बूथ - फोटो : ani

सजाए गए हैं मतदान केंद्र

मतदान अधिकाधिक हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर से भी पूरी तैयारी की गई है। नोएडा के सेक्टर 12 में एक स्कूल में बने एक मतदान केंद्र को सजाया गया है। 

07:00 AM, 10-Feb-2022
नोएडा के एक स्कूल में सरगर्मी... - फोटो : ani

वोटिंग शुरू

पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान पर विशेष निगरानी रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने 48 सामान्य प्रेक्षक, 8 पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए हैं। इसके अलावा 2175 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 284 जोनल मजिस्ट्रेट, 368 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 2718 माइक्रो क्षक भी तैनात किए गए हैं। मतदान के दौरान कम से कम 50 प्रतिशत मतदेय स्थलों पर लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी।

06:46 AM, 10-Feb-2022
कैराना में भी तैयारी पूरी... - फोटो : ani

वोटिंग बस थोड़ी देर में

कुछ ही देर में वोटिंग शुरू होने वाली है इसलिए मतदान केंद्रों पर सरगर्मी बढ़ने लगी है। मतदान केंद्रों पर कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके लिए पर्याप्त इंतजान किए गए हैं। 

06:27 AM, 10-Feb-2022
सुरक्षा के हैं पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला।

हर मतदान केंद्र पर होंगे अर्ध सैनिक बल के जवान

हर मतदान केंद्रों पर केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 800 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बल व 27 कंपनी पीएसी लगाई गई हैं। इसके अलावा 9464 निरीक्षक व उप निरीक्षक, 59030 मुख्य आरक्षी व आरक्षी, 48136 होमगार्ड, 505 पीआरडी जवान और 6061 चौकीदारों को निर्वाचन ड्यूटी में रहेंगे। 

06:14 AM, 10-Feb-2022
UP Election 2022 Phase-I: वोटिंग का समय सवेरे 7 बजे से है... - फोटो : अमर उजाला

12 विधानसभा संवेदनशील

पहले चरण में 58 में से 12 विधानसभा क्षेत्रों को संवेदनशील माना गया है। इसमें खैरागढ़, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, बाह, छाता, मथुरा, सरधना, मेरठ शहर, छपरौली, बड़ौत, बागपत व कैराना शामिल है। पहले चरण के 5535 बूथों को संवेदनशील माना गया है।

02:32 AM, 10-Feb-2022

UP Election Live News: कोई सीधे मंडप से पहुंचा तो किसी ने मेहंदी वाले हाथों पर लगवाई वोट की स्याही, पढ़ें- कैसा रहा पहले चरण का मतदान

अब से कुछ ही देर बाद यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू होने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 623 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पहले चरण में 10,853 मतदान केंद्रों के कुल 26027 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। एक बूथ पर अधिकतम 1250 मतदाताओं को रखा गया है। कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मतदान के दिन मतदेय स्थलों पर थर्मल स्कैनर, हैंड सेनीटाइजर, ग्लव्स, फेस मास्क, फेस शील्ड, पीपीई किट, साबुन व पानी की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की गई है। मतदाताओं की सुविधा के लिए वोटर गाइड का भी वितरण कराया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें