फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi in UP Live: राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया और बहन प्रियंका साथ रहीं मौजूद

Fri, 03 May 2024 02:40 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

Rahul Gandhi in Raebarely Live Updates News in Hindi: राहुल गांधी ने अपनी पुरानी सीट अमेठी को छोड़कर आज रायबरेली से पर्चा भरा। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। यहां पढ़ें पल-पल का अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:30 PM, 03-May-2024

नामांकन के दौरान राहुल गांधी के खिलाफ हुई नारेबाजी

राहुल गांधी जब नामांकन कराने के लिए कलेक्ट्रेट जा रहे थे तब डिग्री कॉलेज चौराहा के पास उनका विरोध भी देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इस दौरान कथित रूप से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की।

यहां देखें वीडियो-

02:09 PM, 03-May-2024

राहुल गांधी ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया समेत ये लोग रहे साथ

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए रायबरेली से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा जीजा रॉबर्ट वाड्रा के साथ-साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी नजर आए। 

01:54 PM, 03-May-2024

नामांकन के लिए पार्टी कार्यालय से राहुल गांधी रवाना

राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर नामांकन करने के लिए जिले के पार्टी कार्यालय से रवाना हो गए हैं। उनके साथ कई और दिग्गज नेता मौजूद हैं। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर जबरदस्त भीड़ उमड़ी। राहुल को कार्यालय से अपनी गाड़ी तक आने के लिए तक मशक्कत करनी पड़ी। कार्यकर्ताओं ने उत्साह में नारे लगाए।

विज्ञापन
01:47 PM, 03-May-2024

रायबरेली के पार्टी कार्यालय पर जुटे नेता और पदाधिकारी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली से राहुल गांधी के नामांकन दाखिल करने से पहले रायबरेली कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए हैं। राहुल गांधी समेत अन्य नेता भी वहां मौजूद हैं। कार्यालय के बाहर सपा और कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। उत्साह में कार्यकर्ता राहुल गांधी जिंदाबाद और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। 

01:24 PM, 03-May-2024

काफिले के साथ गेस्ट हाउस से निकले राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी रायबरेली के गेस्ट हाउस से काफिले के साथ निकल गए हैं। वह जल्द ही रायबरेली लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन
01:22 PM, 03-May-2024

यह कांग्रेस का अपना आकलन: सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ये दो सीटें अमेठी और रायबरेली कांग्रेस के हिस्से में आई हैं. वे किस सीट से किसे मैदान में उतारते हैं, यह कांग्रेस का अपना आकलन है।

12:46 PM, 03-May-2024

अमेठी पर कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही मानी हार: स्मृति ईरानी

अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी ने कहा कि गांधी परिवार के किसी सदस्य का अमेठी से चुनाव लड़ना अपने आप में इस बात का संकेत है कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही अमेठी से अपनी हार स्वीकार कर ली है।

12:41 PM, 03-May-2024
अमेठी में रोड शो - फोटो : अमर उजाला

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के बारे में प्रियंका गांधी ने कहा कि किशोरी लाल जी अमेठी के गांव-गांव को जानते हैं। सभी को पहचानते हैं और लंबे समय से यहां का कामकाज देख रहे हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी उन्हें जीत दिलाएंगे। हम अमेठी में सच्चाई की राजनीति के लिए आए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओ का हालचाल पूछा और उनसे जीत के लिए काम करने की अपील भी की। प्रियंका ने कहा कि भाजपा के लोग धनबल से चुनाव लड़ते हैं हम जनता के बल पर लड़कर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ये आपका चुनाव है आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे। इस दौरान प्रियंका गांधी किशोली लाल के समर्थन में रोड शो भी निकाला।

12:36 PM, 03-May-2024

रायबरेली के कांग्रेस कार्यालय पर जमा हुआ सपा-कांग्रेस के कार्यकर्ता

रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी के नामांकन से पहले कांग्रेस और समाजवादी कार्यकर्ताओं की रायबरेली में कांग्रेस कार्यालय पर भीड़ जमा हुई है। कुछ ही देर में राहुल गांधी नामांकन के लिए रवाना होंगे। 

12:21 PM, 03-May-2024

केएल शर्मा को उम्मीदवार बनाए जाने पर प्रियंका बोलीं- बहुत अच्छा चुनाव

अमेठी लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा की उम्मीदवारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'बहुत अच्छा चुनाव (उम्मीदवार का) है। केएल शर्मा बहुत समय से अमेठी को संभाल रहे हैं। अमेठी के हर गांव और हर गली को वे जानते हैं।

12:17 PM, 03-May-2024

कांग्रेस अध्यक्ष भी पहुंचे रायबरेली

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

11:55 AM, 03-May-2024

मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के सीएम रायबरेली के लिए रवाना

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वे राहुल गांधी के नामांकन में होंगे। साथ ही राहुल के समर्थन में चुनावी रैली में शामिल होंगे। 

11:37 AM, 03-May-2024

रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी

रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी अपने नामांकन से पहले रायबरेली गेस्ट हाउस पहुंच गए हैं। उनके नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

11:29 AM, 03-May-2024

हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति लाना चाहते: प्रियंका

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'हम अमेठी में एक बार फिर सच्चाई और सेवा की राजनीति वापस लाना चाहते हैं... हम जनता के बल पर चुनाव लड़ेंगे... अब मौका आ गया है कि हम सब इस पूरे देश में एक संदेश दें कि हम सेवा की राजनीति वापस चाहते हैं... ये आपका चुनाव है, आप लड़ेंगे, आप जिताएंगे।'

11:08 AM, 03-May-2024

रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होगी: उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'राहुल गांधी और गांधी परिवार में अमेठी-रायबरेली से चुनाव लड़ने का साहस नहीं हो रहा है, लेकिन किसी ने उन्हें (राहुल गांधी) समझाया होगा कि पिछली बार सोनिया गांधी इतने मतों से जीत गई थीं इसलिए आप अमेठी न जाकर रायबरेली चलिए। रायबरेली में राहुल गांधी की अमेठी से भी बड़ी पराजय होने जा रही है। हम ये दोनों सीटें तो बहुत बड़ें नंबर से जीतेंगे ही साथ ही उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीटें भी जीतेंगे'।

11:05 AM, 03-May-2024

हम दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे: अशोक गहलोत

अमेठी पहुंचे कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, फैसला सोच समझ कर लिया गया है। हम दोनों सीटें भारी बहुमत से जीतेंगे। पूरे देश में अच्छा संदेश गया है। कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है।

10:47 AM, 03-May-2024

12 बजे रायबरेली में नामांकन करेंगे राहुल गांधी
राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दोपहर 12 बजे नामांकन भरेंगे। उनके साथ मां सोनिया गांधी के अलावा, बहन प्रियंका गांधी, रॉबर्ड वाड्रा के अलावा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत तमात दिग्गज नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 

10:37 AM, 03-May-2024

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद प्रियंका गांधी का बयान
अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि किसी को संचालन भी करना है। कांग्रेस का फैसला अच्छा है। 

10:32 AM, 03-May-2024

अमेठी पहुंचा गांधी परिवार, बहन प्रियंका से बात करते नजर आए राहुल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा अमेठी के फुरसतगंज हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। अब से कुछ देर में सभी नेता रायबरेली के लिए रवाना होंगे।

10:21 AM, 03-May-2024

प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा के साथ पहुंचीं अमेठी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत और रॉबर्ट वाड्रा फुरसतगंज एयरपोर्ट अमेठी एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। प्रियंका गांधी रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल में शामिल होंगी।

10:10 AM, 03-May-2024

रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे: ब्रजेश पाठक

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी पहले अमेठी छोड़कर वायनाड गए थे, अब रायबरेली आ गए हैं, रायबरेली के लोग उन्हें कभी स्वीकार नहीं करेंगे। 

09:58 AM, 03-May-2024

गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से शुरू होगा राजनीतिक सफर

Rahul Gandhi UP Visit: कांग्रेस की पैतृक लोकसभा सीट पर शुक्रवार को नया इतिहास बनने जा रहा है। राहुल गांधी रायबरेली लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे तो गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी का रायबरेली से राजनीतिक सफर शुरू होगा। कांग्रेस के युवराज मां सोनिया गांधी की रायबरेली में राजनीतिक विरासत को संभालेंगे। 

09:42 AM, 03-May-2024

कल बैठक में राहुल ने अमेठी से लड़ने से साफ कर दिया था इनकार
कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया। ऐसे में उन्हें विरासत का हवाला देकर रायबरेली के लिए मनाया गया। पार्टी नेताओं का मानना है कि विपरीत परिस्थितियों में भी रायबरेली की जनता ने कांग्रेस का हाथ नहीं छोड़ा था। अभी भी वहां पार्टी को लेकर उत्साह है। यह कांग्रेस के लिए प्रदेश की सबसे सुरक्षित सीट है। इस वजह से इस सीट को नही छोड़ा जा सकता है। इस पर राहुल ने हामी भरी।

09:28 AM, 03-May-2024

कांग्रेस ने सपा को नामांकन में शामिल होने का दिया न्योता

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा आज ही नामांकन करेंगे। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली के प्रत्याशियों के बारे में समाजवादी पार्टी को सूचित कर दिया है। कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली में सपा के स्थानीय पदाधिकारियों को नामांकन में शामिल होने का न्योता दिया है।

09:10 AM, 03-May-2024

लंबी चर्चा के बाद रायबरेली के लिए माने राहुल गांधी
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को यूपी से चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं को लंबे समय तक मान मन्नौवल करना पड़ा। सूत्रों का कहना है कि वह उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं थे। यही वजह है कि इन दोनों सीटों पर पार्टी के नेता भी कुछ भी कहने से बचते रहे। कल देर रात कोई बैठक में राहुल गांधी ने अमेठी से चुनाव लड़ने से साफ इनकार कर दिया।

09:02 AM, 03-May-2024

कांग्रेस अध्यक्ष भी आज रायबरेली में
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी आज रायबरेली में रहेंगे। कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि पार्टी अध्यक्ष आज सुबह 10:30 बजे रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रहेंगे।

08:55 AM, 03-May-2024

Rahul Gandhi in UP Live: राहुल ने रायबरेली से दाखिल किया नामांकन, मां सोनिया और बहन प्रियंका साथ रहीं मौजूद

दोपहर 12:15 बजे रायबरेली में राहुल गांधी नामांकन करेंगे। एयरपोर्ट पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। बताया जा रहा है कि राहुल के नामांकन पर उनकी बहन प्रियंका गांधी भी पहुंच सकती हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें