अलीगंज अग्निकांड में घायल भुवन श्रीवास्तव को अपने दर्द से ज्यादा ममेरे भाई की मौत का सदमा लगा है। डालीगंज में रहने वाले भुवन और सीतापुर के बिसवां के कैथी टोला निवासी आदित्य पुत्र आलोक घटना के समय कोचिंग सेंटर में ही थे। हादसे में आदित्य की मौत हो गई, भुवन गंभीर घायल हो गए थे। मंगलवार को भुवन अपने भाई के साथ बिसवां पहुंचे। जहां उनके मुंह से शब्द नहीं सिर्फ आंसू ही निकल रहे थे। लोगों ने उनसे घटना के बारे पूछने का काफी प्रयास किया, लेकिन भुवन ने सिर हिलाकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। उधर, आदित्य के परिवार में मातम छाया है।
लखनऊ अग्निकांड की घटना के बाद मंगलवार को अलीगंज इलाके में दुकान बंद है और इन दुकानों के ऊपर लोग भी रहते हैं। यह तस्वीर है बेलीगारद चौराहे से सेक्टर क्यू चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग की।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केजीएमयू जाकर घायलों से मुलाकात की और इलाज का जायजा लिया।
Lucknow fire tragedy: Defence Minister Rajnath Singh meets the injured, reviews treatment at KGMU
— ANI Digital (@ani_digital) June 22, 2026
Read @ANI Story | https://t.co/ASK45vhyfM#LucknowFireTragedy #RajnathSingh pic.twitter.com/lYIZ8UAHjX
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस घटना को दुखद बताया। राजनाथ सिंह ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे मामले की गहन जांच होगी। दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
VIDEO | Lucknow fire tragedy: Defence Minister Rajnath Singh (@rajnathsingh) and Union Minister of State for Finance Pankaj Chaudhary arrive at the incident site.
— Press Trust of India (@PTI_News) June 22, 2026
The massive fire that broke out on Monday afternoon in the posh Aliganj locality left at least 15 people dead and… pic.twitter.com/vhO0fh90bZ
#WATCH | Uttar Pradesh: Defence Minister Rajnath Singh reaches Lucknow.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
He will first visit the site of the fire incident to assess the situation and will then proceed to King George’s Medical University (KGMU) to meet the injured and inquire about their condition. pic.twitter.com/YRmD0ljrYj
आसपास के लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश था। उनका कहना था कि हादसे के करीब 40 मिनट बाद दमकल की टीम पहुंची। तब तक आग पूरी बिल्डिंग को चपेट में ले चुकी थी। जब आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। राजधानी में दमकल के इतनी देर से पहुंचने पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Defence Minister Rajnath Singh has left for Lucknow. He will first visit the site of the fire incident to assess the situation and will then proceed to King George’s Medical University (KGMU) to meet the injured and inquire about their condition.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
पीएम मोदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने भी अलीगंज कोचिंग सेंटर आग की घटना में मृतकों के परिवारों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। राज्य सरकार पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देगी। घायलों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।
Uttar Pradesh CM announced financial assistance of Rs 5 lakh each for the families of the deceased in the Aliganj coaching centre fire incident. Financial aid of Rs 50,000 each was announced for the injured: CMO
— ANI (@ANI) June 22, 2026
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का दौरा किया। उन्होंने लखनऊ के एनिमेशन सेंटर में हुए अग्निकांड के घायलों से मुलाकात की। इस दुखद घटना में 15 लोगों की जान चली गई है।
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath visits King George's Medical University (KGMU) and meets the injured of the fire incident.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
15 people lost their lives in the fire incident. pic.twitter.com/U0jszJbul6
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Prem Raj Singh, MS KGMU says, "15 people were already dead when they were brought to the hospital. The bodies have been sent to the mortuary for post-mortem. 7-8 other people were also brought in. Two of them sustained minor… pic.twitter.com/WFikh7fYsf
— ANI (@ANI) June 22, 2026
#WATCH | Lucknow coaching institute fire incident | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath arrives at the spot where the fire incident took place in Lucknow, claiming the lives of 14 people. pic.twitter.com/M6ExS22Fbt
— ANI (@ANI) June 22, 2026
Delhi | Defence Minister Rajnath Singh to shortly leave for Lucknow. He will visit the spot where a massive fire broke out today claiming the lives of 14 people pic.twitter.com/PAUJ7D3R5P
— ANI (@ANI) June 22, 2026
यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में आज दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की…
— Mayawati (@Mayawati) June 22, 2026
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, 'लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे। ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के कारणों की ईमानदारी से जाँच हो, बच्चे किसी के घर के भी हो सकते थे। भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों से बचा जा सके, हम सबकी यही कोशिश होनी चाहिए।'
लखनऊ के एक कोचिंग सेंटर में आग लगने से जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, उनके प्रति हमारी श्रद्धांजलि। जिन्होंने अपनों को खोया है, उन शोक संतप्त परिवारों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 22, 2026
सरकार घायलों के लिए सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करे।
ये एक बेहद दुखद घटना है। इसके पीछे के…
लखनऊ में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 22, 2026
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह का कहना है, "13 लोगों को मृत घोषित किया गया है, और पांच अन्य घायल हैं जो खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज किया जा रहा है। जो भी घायल व्यक्ति आएगा, उसका इलाज किया जाएगा।''
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: King George's Medical University (KGMU) Spokesperson Dr KK Singh says, "13 people have been declared dead, and five others are injured and are out of danger. They are being provided treatment. Whoever arrives injured will receive treatment..." pic.twitter.com/dx0YGZ1UKY
— ANI (@ANI) June 22, 2026
चश्मदीद अमन ने बताया कि यहां एक लाइब्रेरी या कंप्यूटर कोर्स का संस्थान है। जब हम यहां पहुंचे तो हमने इमारत से धुआं निकलते देखा। हमने 5-6 लोगों को बचाया। आग लगने के बाद एक व्यक्ति इमारत से नीचे कूद गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। अभी भी कुछ लोग अंदर फंसे हुए हैं।
#WATCH | Lucknow fire incident | An eyewitness, Aman, says, "There is a library or a computer course institution here. When we reached here, we saw smoke coming from the building. We saved 5-6 people. After the fire broke out, a man jumped from the building, and he was seriously… pic.twitter.com/bIpJPxJYUB
— ANI (@ANI) June 22, 2026
सीएम ने कहा कि जिन परिवारों ने अपने नौजवानों को खोया है, उनके प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं। पुलिस महानिदेशक व अपर मुख्य सचिव (गृह) को निर्देश दिया है कि मौके पर जाकर इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। मैं स्वयं भी वहां के लिए प्रस्थान कर रहा हूं। इस मामले की तह में जाकर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।
घटना उस समय हुई जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही कार्यक्रम के दौरान ही उन्होंने हादसे पर दुख जताया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और लखनऊ के लिए लौट गए। सीएम योगी ने कहा, लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।'
लखनऊ में अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 22, 2026
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। pic.twitter.com/GR7TUpy82E
#WATCH | Uttar Pradesh Deputy CM Brajesh Pathak breaks down as he speaks on the Lucknow coaching institute fire incident.
— ANI (@ANI) June 22, 2026
He says, "I have seen 14 bodies with my own eyes." pic.twitter.com/WuLhFpXIUw