फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Kanpur: राष्ट्रपति के गांव में बोले पीएम मोदी- देश के लोकतंत्र की ताकत गांव, परौंख वालों से मिलकर अच्छा लगा

Fri, 03 Jun 2022 06:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औद्योगिक परियानाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 80 हजार 224 करोड़ रुपये की 1406 औद्योगिक परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन प्रोजेक्ट के धरातल पर उतरने पर प्रदेश में पांच लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया गया है। इन्वेस्टर्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यूपी बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दिखाता है। लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। देखें सभी लाइव अपडेट्स:
विज्ञापन
पीएम मोदी का संबोधन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:27 PM, 03-Jun-2022

आरसीएस-उड़ान योजना से मिलेगा अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
प्रधानमंत्री के विजन आरसीएस-उड़ान योजना की सुगमता के लिए इंडियन एयरफोर्स ने रक्षा मंत्रालय के द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, एएआई को विभिन्न स्थानों पर कार्य अनुमति और जमीन सौंपने की बात कही है। इन स्थानों में बागडोगरा, दरभंगा, आदमपुर, उतरलाई, सरसावा, कानपुर और गोरखपुर शामिल हैं। एएआई अब आरसीएस उड़ान योजना के तहत नागरिक उड़ानों को संचालित करने के लिए मौजूदा इंडियन एयरफोर्स के हवाई क्षेत्रों का उपयोग करेगा। सिविल टर्मिनलों के विकास और आरसीएस उड़ानें शुरू करने के लिए आवश्यक हवाई क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए लगभग 40 एकड़ भूमि सौंपी जा रही है। इन स्थानों पर एयर कनेक्टिविटी प्रदान करने से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रों का विकास भी होगा। आईएएफ श्रीनगर, तंजावुर, चंडीगढ़, लेह, पुणे और आगरा में नागरिक हवाई अड्डों के विस्तार के लिए भूमि सौंपने की प्रक्रिया में है। 

05:16 PM, 03-Jun-2022

परौंख के लोग पीएम मोदी के कायल: रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने पैतृक गांव परौंख में आयोजित विशेष जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि मेरे निमंत्रण पर प्रधानमंत्री जी मेरे पैतृक गांव पधारे, मैं उनका हार्दिक स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री जी इस छोटे से गांव में जनता से मिलने आए हैं, ये आपकी उदारता है। आपके आने से न केवल हम बल्कि पूरा जिला अनुग्रहित  हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरे गांव के लोग पीएम के कायल हो गए, मैं जो भी हूं अपनी मातृभूमि की वजह से हूं। गांव में पहली बार कोई नेता आए थे, तो  वे राम मनोहर लोहिया थे। लेकिन अब पीएम मोदी के आगमन से हम दुर्लभ घटना के साक्षी हुए हैं। 

04:27 PM, 03-Jun-2022

देश में एक मजबूत विपक्ष हो: पीएम
आज जब हम लोकतंत्र की इस ताकत की चर्चा कर रहे हैं, तो हमें इसके सामने खड़ी परिवारवाद जैसी चुनौतियों से भी सावधान रहने की जरूरत है। मेरी किसी राजनीतिक दल से या किसी व्यक्ति से कोई व्यक्तिगत नाराजगी नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि देश में एक मजबूत विपक्ष हो, लोकतंत्र को समर्पित राजनीतिक पार्टियां हों। ये परिवारवाद ही है, जो राजनीति ही नहीं,बल्कि हर क्षेत्र में प्रतिभाओं का गला घोंटता है, उन्हें आगे बढ़ने से रोकता है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि जो लोग परिवारवाद की मेरी व्याख्या में सही बैठते हैं, वो लोग मुझसे भड़के हुए हैं। देश के कोने-कोने में ये परिवारवादी मेरे खिलाफ एक जुट हो रहे हैं। वो इस बात से भी नाराज हैं कि क्यों देश का युवा परिवारवाद के खिलाफ मोदी की बातों को इतना गंभीरता से ले रहा है। मैं इन लोगों को कहना चाहता हूं कि मेरी इस बात का गलत अर्थ ना निकालें।

विज्ञापन
04:23 PM, 03-Jun-2022

गांवों का सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रधानमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी भारत की आज़ादी को भारत के गाँव से जोड़कर देखते थे। भारत का गांव यानी, जहां आध्यात्म भी हो, आदर्श भी हों। भारत का गांव यानी, जहां परंपराएं भी हों, और प्रगतिशीलता भी हो। भारत का गाँव यानी, जहां संस्कार भी हो, सहकार भी हो। जहां ममता भी हो, समता भी हो। उन्होंने कहा कि हमारे गांवों के पास सबसे ज्यादा सामर्थ्य है, सबसे ज्यादा श्रम शक्ति है, और सबसे ज्यादा समर्पण भी है। इसलिए भारत के गांवों का सशक्तिकरण हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। भारत में गांव में पैदा हुआ गरीब से गरीब व्यक्ति भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल या मुख्यमंत्री के पद पहुंच सकता है। 

01:12 PM, 03-Jun-2022

'डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का बहुत लाभ आप लोगों को मिलने वाला है'

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नई इकोनॉमी की डिमांड को पूरा करने के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती का बहुत लाभ आप लोगों को मिलने वाला है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपको यूपी के विकास और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को निरंतर रिफॉर्म का विश्वास दिलाते हैं। आप पूरे उत्साह से यूपी की विकास यात्रा में शामिल हों यह आपके बेहद लाभकारी होगा।

विज्ञापन
01:09 PM, 03-Jun-2022

हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में देश में 100 से भी कम ग्राम पंचायतें ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी थीं। आज ऑप्टिकल फाइबर से जुड़ी ग्राम पंचायतों की संख्या भी पौने दो लाख को पार कर गई है। 2014 से पहले हमारे यहां कुछ 100 स्टार्ट-अप्स ही थे। लेकिन आज देश में रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप्स की संख्या भी 70 हजार के आसपास पहुंच रही है। अभी हाल ही में भारत ने 100 यूनिकॉर्न का रिकॉर्ड भी बनाया है।
 

01:06 PM, 03-Jun-2022

2014 में एक GB डेटा करीब-करीब 200 रुपए का पड़ता था: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार Infrastructure, Investment और Manufacturing तीनों पर एक साथ काम कर रही है। इस साल के बजट में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के अभूतपूर्व capital expenditure का allocation इसी दिशा में उठाया गया कदम है। 2014 में हमारे देश में सिर्फ साढ़े 6 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स थे। आज इनकी संख्या 78 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है। 2014 में एक GB डेटा करीब-करीब 200 रुपए का पड़ता था। आज इसकी कीमत घटकर 11-12 रुपए रह गई है। भारत दुनिया के उन देशों में है जहां इतना सस्ता डेटा है।

01:01 PM, 03-Jun-2022

यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बजट में हमने गंगा के दोनों किनारों पर 5-5 किमी के दायरे में केमिकल फ्री प्राकृतिक खेती का कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है यूपी में गंगा 1100 किमी से ज्यादा लंबी है और यहां के 25-30 जिलों से होकर गुजरती है, प्राकृतिक खेती की बड़ी संभावना यहां बनने जा रही है। तेज विकास के लिए, हमारी डबल इंजन की सरकार Infrastructure, Investment और Manufacturing तीनों पर एक साथ काम कर रही है। इस साल के बजट में साढ़े 7 लाख करोड़ रुपए के अभूतपूर्व capital expenditure का allocation इसी दिशा में उठाया गया कदम है।

12:56 PM, 03-Jun-2022

यूपी ही 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हमने अपने Reforms से एक राष्ट्र के रूप में भारत को मजबूती देने का काम किया है। One Nation-One Tax GST हो, One Nation-One Grid हो, One Nation-One Mobility Card हो, One Nation-One Ration Card हो, ये प्रयास, हमारी ठोस और स्पष्ट नीतियों का प्रतिबिंब हैं। उत्तर प्रदेश में भारत की पांचवें-छठवें हिस्से की आबादी रहती है यानि यूपी के एक व्यक्ति की बेहतरी, भारत के हर छठे व्यक्ति की बेहतरी होगी। मेरा विश्वास है कि यूपी ही है जो 21वीं सदी में भारत की ग्रोथ स्टोरी को मूमेंटम देगा।

12:52 PM, 03-Jun-2022

हाल ही में केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हाल ही में केंद्र की एनडीए सरकार ने अपने 8 वर्ष पूरे किए हैं। इन वर्षों में हम Reform-Perform-Transform के मंत्र के साथ आगे बढ़े हैं। हमने Policy Stability पर जोर दिया है, कॉर्डिनेशन पर जोर दिया है, Ease of Doing Business पर जोर दिया है।

12:49 PM, 03-Jun-2022

भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Energy Consumer देश: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि हम G20 अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से Grow कर रहे हैं। आज भारत, Global Retail Index में दूसरे नंबर पर है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा Energy Consumer देश है। बीते साल दुनिया के 100 से अधिक देशों से, 84 बिलियन डॉलर का रिकॉर्ड FDI आया है। भारत ने बीते वित्तीय वर्ष में 417 बिलियन डॉलर यानि 30 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का merchandise export करके नया रिकॉर्ड बनाया है।

12:48 PM, 03-Jun-2022

'यूपी में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते हुए'

पीएम मोदी ने कहा कि यूपी में 80 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश से संबंधित समझौते यहां हुए हैं। ये रिकॉर्ड निवेश यूपी में रोजगार के हजारों नए अवसर बनाएगा। ये भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश की ग्रोथ स्टोरी को बढ़ते दिखाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज जिस भरोसेमंद साथी को तलाश रही है उस पर खरा उतरने का सामर्थ्य सिर्फ हमारे लोकतांत्रिक भारत के पास है। दुनिया आज भारत के potential को भी देख रही है और भारत की Performance की भी सराहना कर रही है।

12:47 PM, 03-Jun-2022

कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए: मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि मैं काशी का सांसद हूं इसलिए इतना चाहूंगा कि कभी समय निकालकर मेरी काशी देखकर आइए। काशी बहुत बदल गई है। विश्व की ऐसी नगरी, अपनी पुरातन सामर्थ्य के साथ नए रंग-रूप में सज सकती है, ये उत्तर प्रदेश की ताकत का जीता-जागता उदाहरण है।

12:38 PM, 03-Jun-2022

पीएम मोदी की उद्योगपतियों से अपील, समय निकालकर काशी देखकर आइए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा कि यूपी बदल रहा है। यहां पर हो रहा निवेश यहां की युवा शक्ति को दिखाता है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि आप सभी बहुत व्यस्त रहते होंगे पर फिर भी मैं आपसे अपील करना चाहूंगा कि एक बार काशी जरूर जाइए। काशी बदल रही है।
 

12:30 PM, 03-Jun-2022

पीएम मोदी का विजन लेकर सीएम योगी आगे बढ़ रहे हैं: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह


रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज ईज आफ डूईंग में प्रदेश दूसरे स्थान पर आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार मजबूत हो रहा है। आज कान खोलकर पूरी दुनिया भारत को सुन रही है। प्रधानमंत्री ने दुनिया भर में देश का सम्मान बढ़ाया है। रक्षामंत्री ने कहा कि यूपी अब बड़ी उड़ान भरने की ओर है। पीएम मोदी का विजन लेकर सीएम योगी आगे बढ़ रहे हैं।

12:25 PM, 03-Jun-2022
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी ने उद्योगपतियों को दिलाया भरोसा, बोले- आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी से प्रदेश में निवेश का माहौल बन रहा है। पिछले पांच साल में 65000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्रदेश में जमीन पर उतारे गए हैं। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में आपका निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और सरकार हरसंभव मदद करेगी।

12:16 PM, 03-Jun-2022

पीएम और सीएम का कॉम्बिनेशन डबल इंजन की गाड़ी जैसा है: उद्योगपति हीरानन्दानी


उद्योगपति हीरानंदानी ने पीएम मोदी व सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि आप दोनों का कॉग्बिनेशन डबल इंजन गाड़ी की तरह है। इस साल अगस्त में हम पहले डेटा सेंटर पार्क के साथ लाइव होने जा रहे हैं। हम यूपी में अगले पांच साल में प्रत्येक वर्ष एक हजार करोड़ डेटा सेंटर बनाने में निवेश करेंगे।

12:10 PM, 03-Jun-2022
उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला। - फोटो : amar ujala

सबसे महत्वपूर्ण निवेश डेस्टिनेशन बन चुका है उत्तर प्रदेश: कुमार मंगलम बिड़ला


बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला ने अपने संबोधन में कहा कि हम प्रदेश में 40 हजार करोड़ का निवेश कर रहे हैं जिसमे करीब 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उत्तर प्रदेश आज सबसे महत्त्वपूर्ण निवेश का डेस्टिनेशन बन चुका है। प्रदेश ने निवेश के क्षेत्र में लंबी छलांग लगाई है। निवेश मित्र के माध्यम से सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से निवेश के लिए बहुत सहायता मिली है।

उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश आगे बढ़ रहा हैऔर प्रधानमंत्री जी के निर्देशन में प्रदेश सशक्त बन रहा है। यह अन्य राज्यो के लिए उदाहरण बन गया है। उन्होंने कहा कि बिड़ला ग्रुप सीमेंट उद्योग में पांच हजार करोड़ का निवेश कर रहा है। उन्होंने पीएम मोदी व सीएम योगी की प्रशंसा में कहा कि 'जब हौसला बना लिया ऊंची उड़ान का,तब देखना फिजूल है कद आसमान का...!!'

11:47 AM, 03-Jun-2022
उद्योगपति गौतम अडाणी। - फोटो : amar ujala

यूपी का प्रशासन और सरकार की तेजी से निर्णय लेने की क्षमता आश्चर्यजनक: गौतम अडाणी


उद्योगपति गौतम अडाणी ने योगी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि योगी सरकार का प्रशासन और जल्द निर्णय लेने की क्षमता आश्चर्यजनक है। जिसके कारण प्रदेश में निवेश का माहौल बन रहा है। मुझे गर्व है कि हमारा अडाणी ग्रुप यूपी के विकास में सहयोग कर रहा है।

11:36 AM, 03-Jun-2022

मंच पर मौजूद पीएम मोदी व मुख्यमंत्री योगी


प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य हॉल के मंच पर पहुंच चुके हैं। उनके साथ मंच पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं।

11:26 AM, 03-Jun-2022
ground breaking ceremony - फोटो : amar ujala

805 एमएसएमई के प्रोजेक्ट स्थापित होंगे


ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के जरिए प्रदेश में डेटा सेंटर से लेकर यूनिवर्सिटी व डेयरी प्लांट तक लगने जा रह रहे हैं। सर्वाधिक 805 एमएसएमई के प्रोजेक्ट स्थापित होंगे। इसके बाद कृषि, फार्मास्यूटिकल्स और मेडिकल सप्लाई, शिक्षा, डेयरी व पशुपालन के प्रोजेक्ट शामिल हैं।

11:09 AM, 03-Jun-2022

प्रधानमंत्री मोदी ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम स्थल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंच चुके हैं। जहां उन्होंने प्रदर्शनी को अवलोकन किया। इस मौके पर उनके साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ-साथ कई अधिकारी मौजूद हैं। उद्योगपति गौतम अडाणी सहित देश के कई अन्य बड़े उद्योगपति भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं।
 

10:54 AM, 03-Jun-2022

लखनऊ पहुंचे पीएम मोदी, राज्यपाल-मुख्यमंत्री ने किया स्वागत


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंच चुके हैं। जहां रक्षामत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रदेश सरकार के मंत्रियों व अफसरों ने उनका स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के लिए रवाना हो गए।

10:39 AM, 03-Jun-2022

PM Modi in Kanpur: राष्ट्रपति के गांव में बोले पीएम मोदी- देश के लोकतंत्र की ताकत गांव, परौंख वालों से मिलकर अच्छा लगा

ये उद्योगपति हो रहे हैं शामिल, 1406 परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
कार्यक्रम में अदाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अदाणी, आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी यूसुफ अली व वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज सहित तमाम उद्योगपति शामिल हो रहे हैं।

- मुख्यमंत्री योगी ने सत्ता संभालने के बाद 2018 में इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया था। तब 4.68 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए थे। इन निवेश प्रस्तावों को जमीन पर उतारने के लिए ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के रूप में अभिनव पहल हुई। पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 61,792 करोड़ निवेश प्रस्ताव वाली 81 परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ था।

- दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 67,202 करोड़ के निवेश प्रस्ताव वाली 290 परियोजनाओं को जमीन पर उतरने की राह खुली। कोविड महामारी की चुनौती का सामना कर रही सरकार ने बहुप्रतीक्षित तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी पूरी कर ली है। इसमें सर्वाधिक 80,224 हजार करोड़ रुपये के निवेश वाली 1406 परियोजनाओं के शिलान्यास की तैयारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें