अयोध्या में मनाया गया दीपोत्सव कार्यक्रम
अयोध्या के सरयू घाट पर आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। इस दौरान 22 लाख 23 हजार दीये सरयू नदी के घाट पर जलाए गए हैं। जिसके बाद एक बार फिर सरयू घाट पर रिकॉर्ड बन गया है। इसके अलावा रेजर शो, आतिशबाजी भी की गई।
सरयू नदी पर लेजर शो का आयोजन
सरयू नदी पर दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान यहां पर लेजर शो के जरिए रामलीला का आयोजन किया गया।
सरयू नदी पर जलाए जा रहे दीये
आरती के बाद अब सरयू नदी के घाट पर दीये जलाए जा रहे हैं। इसके साथ ही राम की पैड़ी पर एक नया रिकॉर्ड भी बनेगा। हर साल दिवाली के दिन उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाता है। दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राज्यपाल और मुख्यमंत्री पहुंच गए हैं। घाटों पर लाखों दीये को जलाया जा रहा है।
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम लला के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोली
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दीपावली हमें अंधेरे से उजाले की तरफ ले जाती है। यह त्योहार ही हमारी संस्कृति को मजबूत बनाते हैं। उन्होंने दिवाली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। आज हनुमान जयंती भी है। आपको हनुमान जयंती की शुभकामनाएं। अयोध्या का इतिहास बहुत पुराना है।
सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी दिवाली की शुभकामनाएं
भाषण के बीच सीएम योगी ने कहा कि 22 जनवरी की तैयारी हम सभी को अभी से करनी चाहिए। जिससे ये एक बड़ा आयोजन बने। हम सभी को मिलकर इस कार्य को पूरा करना होगा। सीएम ने प्रदेश की जनता को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। जय जय सीताराम, जय जय श्रीराम का नारा लगाया।
भगवान राम ने कहा अयोध्या के लोग मेरे प्रिय वासी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने दीप प्रज्वल को रेखांकित किया है। हमारी पीढ़ी बेहद सौभाग्यशाली है कि भगवान राम लला यहां विराजने के लिए आ रहे हैं। अयोध्या वासियों को भगवान राम ने खुद कहा है वे उनके प्रिय वासी हैं तो हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि जब भगवान आ रहे हों तो 22 जनवरी को विराजमान करने के लिए उनके स्वागत की भव्य तैयारी करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा
सीएम योगी ने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कहा कि सरकार ने उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत योजना, हर गरीब को सरकार की तरफ से सुविधाएं मिल रही हैं। कोरोना काल में हमने दीपोत्सव मनाया गया। फ्री में वैक्सीन, दवा दी गई। पीएम मोदी के अहम योगदान की वजह से कोरोना बीमारी गायब हो गई। अगले पांच सालों तक फ्री में राशन यूपी की जनता को मिलेगा। भगवान राम को आदर्श मानकर डबल इंजन की सरकार काम कर रही है।
सीएम योगी की अयोध्या के लोगों से अपील
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के लोगों की भी जिम्मेदारी बनती है। राम लला अपने मंदिर में विराजमान होने के लिए आ रहे हैं। कई सालों का एक लंबा इंतजार है। आज हमारी पीड़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। पीएम मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी।
सीएम योगी ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आपके लिए काम कर रही है। बीते नौ वर्षों में मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश में पिछले छह सालों में हमने इन कार्यक्रमों को लागू किया है। भगवान राम ने अयोध्या धाम का वर्णन किया है। उस अयोध्या धाम के लिए कुछ भी योगदान कर देना बड़ा योगदान है। जन्म और जीवन दोनों के लिए यहां संत, राज्यपाल और आम जनता यहां मौजूद है।
सीएम योगी बोले- लोगों को मिलेगा रोजगार
सीएम योगी ने मंच से कहा कि हजारों साल पहले भगवान राम अयोध्या आए और इस इतिहास को यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार के द्वारा यह कार्य किया जा रहा है। उस वक्त कैसे भगवान राम यहां आए होंगे। संतों की इसमें अहम भूमिका रही। ये एक यूनिक कार्यक्रम बन रहा है। पीएम नरेंद्र मोदीने भी इसमें योगदान दिया। जनवरी में अयोध्या में राम मंदिर का कार्यक्रम है। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। यहां निजी निवेश भी हो रहा है। जब यहां राम विराजमान होंगे। तो कई करोड़ों रुपये की परियोजनाएं चालू होंगी। लोगों को रोजगार मिलेगा।
सीएम योगी ने लवाया नारा
भाषण के बीच सीएम योगी ने लोगों से नारा भी लगवाया। उन्होंने कहा कि सत्य सनातन धर्म की, जय हो। सीएम ने कहा कि राज्याभिषेक और दीपोत्सव कराने का मकसद अयोध्या के गौरव को याद दिलाना है। सीएम ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद किया। सभी संतों और कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बधाई दी।
मंच से सीएम योगी बोले
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम की शुरुआत में संबोधित करते हुए कहा कि जब साल 2017 में दीपोत्सव कार्यक्रम शुरू हुआ था। आप सभी का उत्साव देखकर लगता था, जैसे आपका एक ही नारा था। जब मैं मंच पर भाषण देने के लिए आया था। तब आप लोगों के बीच से एक आवाज आई थी, योगी जी एक काम करो, मंदिर का निर्माण करो।
यहां देखें अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम लाइव
दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आज दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंच गए हैं।
भगवान राम का सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल अनंदीबेन पटेल ने राम कथा पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के किरदार में आए कलाकारों को स्वागत किया।
यूपी के मंत्रियों ने संतों को किया सम्मानित
दीपोत्सव के अवसर पर रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में योगी सरकार के मंत्रियों ने कार्यक्रम में संतों को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। अगर रामनगरी के निवासियों के उल्लास की बात करें तो लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उन्होंने उसी तर्ज पर अपने घरों को सजाया है जैसा त्रेता युग में सजावट की गई थी। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया है।
शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिए अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।