फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी दिवस: अमित शाह ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाया, बोले- योगी ने यूपी को बदल दिया

Sat, 24 Jan 2026 03:18 PM IST
आकाश द्विवेदी डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24-26 जनवरी तक यूपी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यूपी दिवस समारोह के लिए गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे। पढ़ें लाइव अपडेट...
 
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24-26 जनवरी तक यूपी महोत्सव का आयोजन होगा। यूपी दिवस समारोह के लिए गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे।

विज्ञापन


यहां अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजन के स्टॉल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मथुरा के पेड़े वाला स्टॉल देखकर शाह रुक गए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को उद्घाटन करेंगे। यूपी के हर जिले के पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए एक जनपद एक व्यंजन योजना की शुरुआत करेंगे।


 

महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे

गृहमंत्री राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर महापुरुषों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्र प्रेरणा संग्रहालय और शिल्प मेला, ओडीओसी व्यंजन मेला, विकसित भारत व विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व भ्रमण करेंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह शामिल होंगे।

कार्यक्रम में प्रदेश की विकास यात्रा, क्षमता एवं सामर्थ्य तथा सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर पर्यटन विभाग के स्टॉल पर विभागीय व पीपीपी मोड पर संचालित योजनाओं, माघ मेला-2026, बुंदेलखंड के पर्यटन स्थल, विरासत संरक्षण, ईको टूरिज्म बोर्ड की महत्वपूर्ण पहलों तथा यूपीएसटीडीसी की लखनऊ दर्शन जैसे प्रयासों और उपलब्धियों को दिखाया जाएगा।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि अबकी बार यूपी दिवस को गांव से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसके अलावा देश के लगभग 20 राज्यों में यूपी दिवस मनाया जाएगा। इसमें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री से लेकर मंत्रिमंडल के सदस्य भागीदारी करेंगे।

12 पर्यटन सर्किट को दिखाया जाएगा

समारोह में प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाएं और विश्व विख्यात पर्यटन स्थलों को एक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर बौद्ध, जैन, रामायण, महाभारत सहित प्रदेश के सभी 12 पर्यटन सर्किटों से जुड़ी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को आमजन के समक्ष प्रदर्शित किया जाएगा।

वंदे मातरम पर विशेष प्रदर्शनी

आयोजन में मिशन शक्ति, नवाचार तथा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विशेष प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा, उद्यमी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, कलाकार, खिलाड़ी तथा पंचायती राज, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि एवं श्रम क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा।

शुभांशु शुक्ला, अलख पांडेय समेत पांच को यूपी गौरव सम्मान

यूपी दिवस पर विभिन्न क्षेत्र में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाले पांच लोगों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इनको 11-11 लाख रुपये, अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

सीएम योगी ने अमित शाह का किया स्वागत

केशव प्रसाद मौर्य बोले- 25 करोड़ जनता के लिए गर्व का दिन

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "उत्तर प्रदेश दिवस हमारे उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए गर्व का दिन है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है जो कि विकसित उत्तर प्रदेश से पूरा होगा... केंद्रीय गृह मंत्री यहां आ रहे हैं। मैं उनका यहां तहे दिल से स्वागत करता हूं। उनके आने से राज्य में भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है..."
 

उत्तम प्रदेश' बनने में कामयाब हो रहा, सभी बहुत खुश

मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ में उत्तर प्रदेश दिवस समारोह की शुरुआत करेंगे। वे समाज के लिए अच्छा काम करने वाले लोगों को सम्मानित करेंगे... देश में जहां भी उत्तर प्रदेश के लोग रहते हैं, वे इस दिन को बहुत खुशी से मना रहे हैं। राज्य ने जो तरक्की की है, वह 'उत्तम प्रदेश' बनने में कामयाब हो रहा है। सभी बहुत खुश हैं..."
 

यूपी दिवस पर वन्देमातरम गाया गया

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले-मैं बधाई और शुभकामनाएं देता हूं

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, 'मैं बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर यहां आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ता उनका स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं; वे उनका आशीर्वाद पाने के लिए उत्साहित हैं। जिस तरह से 2017 के बाद उत्तर प्रदेश तरक्की कर रहा है, वह तेजी से देश में नंबर 1 बनने की ओर बढ़ रहा है...'
 

पीएम मोदी ने दी यूपी दिवस पर बधाई, 'X' पर लिखा खास संदेश

भारतीय संस्कृति और विरासत की समृद्धि में अमूल्य योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश के अपने सभी परिवारजनों को राज्य के स्थापना दिवस की बहुत-बहुत बधाई। डबल इंजन सरकार और विकास को समर्पित यहां के लोगों की सहभागिता से हमारे इस राज्य ने बीते नौ वर्षों में बीमारू से बेमिसाल प्रदेश बनने का सफर तय किया है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि देश की प्रगति को गतिशील बनाए रखने में उत्तर प्रदेश का सामर्थ्य बहुत काम आने वाला है।
 

अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजन के स्टॉल का निरीक्षण किया

अमित शाह ने किया निरिक्षण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
शाह ने अलग-अलग जिलों के फेमस व्यंजन के स्टॉल का निरीक्षण किया। इस दौरान शाह और योगी साथ-साथ चलते दिखाई दिए। पीछे दोनों डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पीछे चल रहे थे। उनके बीच में पंकज चौधरी दिखाई दिए। निरीक्षण के दौरान मथुरा के पेड़े वाला स्टॉल देखकर शाह रुक गए। फिर मुस्कुरा कर आगे बढ़ गए। यहां से शाह समेत सभी मंच पर पहुंचे। 'वंदे भारत' के गायन के बाद दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
 

अमित शाह आतंक के खिलाफ कड़े निर्णय के लिए जाने जाते हैं

पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : यूट्यूब
पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर यूपी स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि का स्वागत है। केवल यूपी का स्थापना दिवस नहीं बल्कि संकल्प का उत्सव है, देश का ग्रोथ इंजन बनाया है। नया आत्मविश्वास दिया है। अमित शाह आतंक के खिलाफ कड़े निर्णय के लिए जाने जाते हैं। भाजपा अध्यक्ष के रूप में दुनिया की सबसे प्रमुख राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरी है। पीएम के नेतृत्व में नए सपने देख रहा है। दुनिया उसको गंभीरता से सुन रही है।

हम सिर्फ कहते नहीं हैं, उसे करके दिखाते हैं। कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। एक विचार, संकल्प नए भारत के हैं। जो रुकता और झुकता नहीं है। सीएम के नेतृत्व में माफियामुक्त प्रदेश बनकर ग्रोथ इंजन, निवेश का नया केंद्र बनकर उभरा है। संस्कृति, विरासत का संरक्षण हुआ है। रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- आज का दिन एक तिथि नहीं, यूपी की पहचान का अवसर

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : यूट्यूब
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा, धारा 370 के आर्किटेक्ट, नक्सलवाद खत्म करने वाले गृहमंत्री अमित शाह का यूपी में स्वागत है। आज का दिन एक तिथि नहीं, यूपी की पहचान का अवसर है। राम राज्य, कृष्ण, कबीर, तुलसी की विचारधारा रास्ता दिखाती है। भारत का सबसे बड़ा राज्य ही नहीं यूपी देश को गति देने वाला राज्य है।

पीएम ने भारत का गौरव बढ़ाया है। 11 वे स्थान से 4 नंबर पर है। सीएम के नेतृत्व में पिछड़ा राज्य विकास और विरासत का राज्य बन गया है। आज निवेशकों की पहली पसंद है। तुष्टिकरण नहीं योजनाओं का संस्तुतिकरण करता है। यूपी बढ़ रहा है, भविष्य गढ़ रहा है।

ब्रजेश पाठक बोले- यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त प्रदेश बना

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले, यूपी दंगा मुक्त, माफिया मुक्त प्रदेश बना है। 2014 में अमित शाह के प्रभारी बनने के साथ ही 73 सीट जीतकर इतिहास रचा था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में भी सपा की गुंडागर्दी वाली सरकार की घंटी बजाने का काम किया है। 

सीएम युवा योजना में बेहतर करने वाले पांच डीएम सम्मानित

  • जौनपुर के डीएम
  • हरदोई के डीएम
  • अम्बेडकरनगर के डीएम
  • झांसी के डीएम
  • आजमगढ़ के डीएम सम्मानित 
     

डिप्टी सीएम केशव मौर्य बोले-आज यूपी दिवस पर संकल्प लेते हैं

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा, आज यूपी दिवस पर संकल्प लेते हैं कि यहां से गरीबी को खदेड़ देंगे। अभी गुंडों को खदेड़ा है। पीएम के नेतृत्व में यूपी को शून्य से शिखर तक पहुंचाया है। डबल इंजन की सरकार के साथ यूपी विकास पथ पर तेज गति से बढ़ रहा है।


 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का बधाई संदेश पढ़ा

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : यूट्यूब
सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी का बधाई संदेश पढ़ा। पीएम ने पत्र में लिखा है कि आज उत्तर प्रदेश वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। एक वक्त ऐसा भी था जब दशकों तक प्रोजेक्ट लटकते थे। प्रदेश के लोगों का आत्मविश्वास हिल चुका था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में पुराने प्रोजेक्ट पूरे हो रहे हैं।

नए प्रोजेक्ट भी तेजी से धरातल पर उतारे जा रहे हैं। यूपी वासियों को यूपी स्थापना दिवस की शुभकामना देता हूं। मैं काशी का सांसद हूं, यूपी के लोगों ने मुझे चुनकर भेजा है। यूपी की मिट्टी में खास है, यूपी विकास भी ओर विरासत भी का उत्तम उदाहरण बन रहा है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2018 में हमने पहला यूपी दिवस मनाया। उस समय ओडियोपी योजना लागू की थे। आज वो यूपी की नई ताकत बनी है। इसी क्रम में आज odoc की शुरुवात की जा रही है। 75 जिले के 75 व्यंजन यूपी की नई ताकत बनेगी।

मिलेट सामग्री के व्यंजन बनेंगे। स्थानीय उत्पाद की जियो टैगिंग करेंगे। उसकी पैकेजिंग, ब्रांडिंग के साथ वैश्विक मांग को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि आज यहां पर लीक से हटकर कुछ अलग, अपने नवाचार, शोध, परिश्रम से अलग करने वाले को यूपी गौरव का सम्मान देंगे।

पांच लोगों को सम्मानित यूपी गौरव सम्मान 

  • लखनऊ के विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला
  • अलख पांडेय, फिजिक्स वाला, शिक्षा
  • रश्मि आर्य, छात्राओं की पढ़ाई
  • डॉ. हरिओम पंवार, हिंदी साहित्य
  • वाराणसी के डॉ. सुधांशु सिंह, कृषि

अमित शाह ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की

गृहमंत्री अमित शाह संबोधित करते हुए - फोटो : यूट्यूब
अमित शाह ने 'जय श्री राम' का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने 'भारत माता की जय' के भी नारे लगाए। कहा, आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया है। इसके बाद लोगों को जोर से शाह के साथ नारे लगाए। मोदी जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसी तरह योगीजी ने यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। 15 अगस्त, 2047 को जब देश की आजादी की सदी मनाई जाएगी, तब यूपी विकसित बनेगा। विकसित भारत का अहम राज्य है। हम आज इस संकल्प दोहराते हैं। यूपी भारत की धड़कन और आत्मा है। देश के विकास का इंजन भी बन रहा है।

सवाल उठाया गया था कि क्या उत्तर प्रदेश सफल होगा?

अमित शाह ने कहा, मुझे योगी जी ने बताया कि 65 एकड़ में कूड़े का पहाड़ था, जिसे हमने कंचन में बदलकर इस स्थल को विकसित किया है। हर साल एक लाख युवाओं को 5 लाख तक की लोन मुक्त ब्याज मुक्त गारंटी मुक्त लोन देने की एक व्यवस्था हुई है।

अब तक एक लाख युवाओं को इसका लाभ मिल चुका है। जब उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनाव था। 2017 में तो हमने पहली बार एक जिला एक उत्पाद को अपने संकल्प पत्र में शामिल किया था। आज देश के कई राज्यों में इस मॉडल को अपनाया जा रहा है।

सवाल उठाया गया था कि क्या उत्तर प्रदेश इसे सफल कर पाएगा, लेकिन आज उत्तर प्रदेश न सिर्फ इसका अग्रणी इंजन बन चुका है, बल्कि का आज के दिन एक जिला और एक मिष्ठान का शुभारंभ करके एक और कमल करने जा रहा है।

यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है

अमित शाह ने कहा, यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है। प्रेरणा स्थल पर पहली बार आया हूं। तीन महान विभूतियों की मूर्ति लगी है। योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री, सरकार को बधाई। राष्ट्र की जागृत का स्थल बनेगा। यह दशकों तक देश को दिशा देगा। 

भाजपा सरकार ने कूड़े को कंचन में बदला है। सीएम युवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों को सम्मानित। युवाओं को ऋण देंगे की व्यवस्था, 1.30 लाख युवाओं को करोड़ों का ऋण दिया है।

शुभांशु शुक्ला, अलख पांडेय, सुधांशु सिंह, रश्मि आर्य को सम्मान। हरिओम पंवार को भी सम्मानित करने का मौका मिला है। लंबे समय से सुनता आया हूं। इससे निश्चित लोगों को अच्छा करने का अवसर मिलेगा।

दस खराब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में काफी उपयोगी होगी। अलग-अलग चरण में इसका काम होगा। यूपी का हर जिला रोजगार युक्त होगा। देश भर में जाने वाले को यूपी में रोजगार की व्यवस्था, अपने माता पिता की सेवा करें।
विज्ञापन

कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था

अमित शाह ने कहा, कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था। आज ग्रीन डेस्टिनेशन बन गया है। 15 लाख करोड़ की योजना जमीन पर उतारने का काम किया। डकैती, लुट में कमी। देश की सीमा को भी सुरक्षित किया। यूपी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है। देशभक्ति की लौ जागृत हो चुकी है।

अगला साल चुनाव का साल, यूपी के विकास, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाए। परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकती हैं। भाजपा ही कर सकती है। भ्रष्टाचार समाप्त किया है। गरीब के लिए योजना, 20 घंटे बिजली दे रहे हैं। आने वाले चुनाव में हर मतदाता जाति पाति से ऊपर उठकर भाजपा का कमल खिलाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें