फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi Raebareli Lok Sabha Chunav Result:राहुल गांधी पौने चार लाख वोटों से आगे, अमेठी में स्मृति की करारी हार

Tue, 04 Jun 2024 06:24 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

खास बातें

UP Lok Sabha Election 2024 Results Live, Amethi Raebareli Chunav Result: अमेठी और रायबरेली में वोटों की गिनती पूरी हो गई है। रायबरेली में राहुल गांधी तो अमेठी में केएल शर्मा चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। 
विज्ञापन
रायबरेली-अमेठी रिजल्ट लाइव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:51 PM, 04-Jun-2024

स्मृति एक लाख से पीछे, हार तय 

रायबरेली और अमेठी में अब परिणाम करीब-करीब तय हो गए हैं। राहुल गांधी करीब सवा तीन लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। उसका जीतना निश्चित हो गया है। इसी तरह अमेठी से स्मृति ईरानी एक लाख से अधिक मतों से पीछे चल रही हैं। उनकी हार करीब-करीब तय है। 

01:56 PM, 04-Jun-2024

स्मृति लगातार पीछे

स्मृति ईरानी 78 हजार वोटों से पीछे। 

01:34 PM, 04-Jun-2024

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को अब तक तीन लाख 82 हजार 467 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 170104 मत मिले।

राहुल गांधी दो लाख 12 हजार वोटों से आगे हैं।

बसपा प्रत्याशी को अब तक 11631 मत मिले।

विज्ञापन
12:44 PM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी 124629 मतों से आगे

रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी 124629 मतों से आगे हैं। भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को अभी तक 106650 मत मिले हैं। वहीं, बसपा के ठाकुर प्रसाद को 7522 मत मिले।

12:17 PM, 04-Jun-2024

स्मृति ईरानी 50 हजार वोटों से पीछे

अमेठी से स्मृति ईरानी 50 हजार वोटों से पीछे हो गई हैं। कांग्रेस के केएल शर्मा लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 
 

विज्ञापन
11:37 AM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी करीब एक लाख वोटों से आगे

रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी 99002 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक राहुल गांधी को 189194 मत मिल चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 90192 मत मिले।

बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद को 6080 मिले।

11:22 AM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी 88 हजार वोटों से आगे

रायबरेली से कांग्रेस प्रत्याशी 87026 मतों से आगे चल रहे हैं। अब तक राहुल गांधी को 168061 मत मिल चुके हैं।

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 81035 मत मिले।

बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद को 5380 मिले।

11:21 AM, 04-Jun-2024

अमेठी से स्मृति ईरानी 29 हजार से पीछे

स्मृति ईरानी लगातार पीछे चल रही हैं। वह अब करीब 29 हजार से पीछे हो गईं। 

11:02 AM, 04-Jun-2024

रायबरेली में राहुल गांधी 68789 वोट से आगे

कांग्रेस - 1,333,07
भाजपा - 64518
बसपा -4327
 

10:40 AM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी 51 हजार वोटों से आगे

रायबरेली सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी ने बढ़त बनाई हुई है। वह भाजपा से करीब 51 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 

10:12 AM, 04-Jun-2024

अमेठी में केएल शर्मा आगे

स्मृति ईरानी अमेठी से 13 हजार वोटों से पीछे। 

10:06 AM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी 28 हजार वोटों से आगे

रायबरेली से राहुल गांधी करीब 28  हजार वोटों से आगे। 

09:59 AM, 04-Jun-2024

स्मृति ईरानी दस हजार वोटों से पीछे

अमेठी से भाजपा स्मृति ईरानी करीब दस हजार वोटों से पीछे। 

09:45 AM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी 9 हजार वोट से आगे

पहले राउंड के बाद राहुल गांधी करीब 9000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

09:33 AM, 04-Jun-2024

राहुल गांधी आगे

रायबरेली में राहुल गांधी 2126 वोटो से आगे। 

09:22 AM, 04-Jun-2024

अमेठी से केएल शर्मा आगे

अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी केएल शर्मा आगे हो गए हैं। वह करीब पांच हजार सीटों से आगे चल रहे हैं। 

08:56 AM, 04-Jun-2024

गौरीगंज में भाजपा को बढ़त

गौरीगंज विधानसभा में पहले राउंड में 495 मतों से केंद्रीय मंत्री स्मृति ने बनाई बढ़त

08:54 AM, 04-Jun-2024

पहले राउंड में स्मृति आगे

जगदीशपुर विधानसभा चुनाव के पहले राउंड की गिनती में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बढ़त

08:33 AM, 04-Jun-2024

शुरूआती रुझान में रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से स्मृति ईरानी आगे चल रही हैं। 

08:03 AM, 04-Jun-2024

वोटों की गिनती शुरू

रायबरेली और अमेठी में वोटों की गिनती हुई शुरू। पहला रुझान बस कुछ ही देर में। 

07:25 AM, 04-Jun-2024

प्रशासन ने की सख्ती

मतगणना स्थल के आस पास बाहरी लोगों के टहलने पर भी लगाई गई है रोक। 

07:09 AM, 04-Jun-2024
अमेठी में वोटों की गिनती। - फोटो : अमर उजाला

अमेठी में मतगणना एजेंटों को प्रवेश दिया जा रहा है। उनकी गहन जांच की जा रही है। 

06:11 AM, 04-Jun-2024

दो जिलों में होगी अमेठी की मतगणना

अमेठी लोकसभा क्षेत्र की मतगणना दो जिलों में होगी। तिलोई विधानसभा के 387 बूथों पर 196418 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। इसी तरह जगदीशपुर विधानसभा के 338 बूथों पर 204027 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 25 राउंड में 14 टेबल पर होगी। गौरीगंज विधानसभा के 389 बूथों पर 196410 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 28 राउंड में 14 टेबल पर होगी। अमेठी विधानसभा के 378 बूथों पर 180931 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 28 राउंड में होगी। सलोन विधानसभा के वोटों की गिनती रायबरेली में होगी। सलोन विधानसभा के 369 बूथों पर 198285 वोट पड़े थे जिनकी गिनती 27 राउंड में होगी।

06:11 AM, 04-Jun-2024

अलग-अलग कक्षों में होगी मतों की गिनती

जवाहर नवोदय विद्यालय में विधानसभा क्षेत्र वार मतों की गिनती के अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए है। ईटीपीबीएस की स्कैनिंग 8 टेबलों पर होगी तो पोस्टल बैलेट की गणना 12 टेबलों पर होगी। प्रत्येक कक्ष में ईवीएम की गिनती के लिए 14-14 व एक-एक टेबल एआरओ की रहेंगी। प्रत्येक टेबल पर मतगणना के लिए एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक प्रथम, एक मतगणना सहायक द्वितीय तथा एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। मतगणना कार्य को पूरा करने के लिए 364 गणना कार्मिक (ईवीएम निकालने व उसे सील करने समेत अन्य कार्यों में लगे हैं करीब सवा सौ कर्मी) लगाए गए हैं।

06:10 AM, 04-Jun-2024

अमेठी लोकसभा: इनकी किस्मत पर आज आएगा फैसला

1- भाजपा - स्मृति जूबिन इरानी
2- कांग्रेस - किशोरी लाल
3- बसपा - नन्हें सिंह चौहान
4- निर्दल प्रत्याशी - खुशीराम
 

06:08 AM, 04-Jun-2024

विधानसभा मतगणना राउंड

सरेनी 30
हरचंदपुर 25
बछरावां 25
रायबरेली 26
सलोन 27
ऊंचाहार 27
 

06:05 AM, 04-Jun-2024

Amethi Raebareli Lok Sabha Chunav Result:राहुल गांधी पौने चार लाख वोटों से आगे, अमेठी में स्मृति की करारी हार

रायबरेली में 30 राउंड चलेगी मतगणना 

आखिर जिस घड़ी का हम सबको बेसब्री से इंतजार था, वह घड़ी आ गई है। चार जून की सुबह आठ बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गोराबाजार में कड़ी सुरक्षा में मतगणना होगी। देश की हाईप्रोफाइल मानी जाने वाली रायबरेली सीट पर सबकी नजरें है। मंगलवार को चाहे फिर कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी या फिर भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह जीते, इतिहास बनेगा। 

राहुल जीतते हैं तो वह मां सोनिया गांधी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए पहली दफा ही चुनाव जीतने में सफल होंगे। वहीं दिनेश चुनाव जीतते हैं तो भाजपा की अरसे रायबरेली का किला ढहाने की उम्मीद पूरी हो जाएगी। लोकसभा चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे।

अधितकतम 30 राउंड की मतगणना के लिए प्रत्येक विधानसभा के लिए 14-14 टेबलों की व्यवस्था की गई है। मतगणना के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर राउंड की मतगणना के बाद प्रत्याशीवार मिले वोटों की घोषणा भी लाउडस्पीकर से की जाएगी। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल ने सोमवार को मतगणना स्थल का निरीक्षण करके व्यवस्था का जायजा लिया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें