फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarujala Krishika 2024: प्रगतिशील किसानों का हुआ सम्मान, विशेषज्ञ बोले- उर्वरा शक्ति बढ़ाने पर जोर दें किसान

Tue, 10 Dec 2024 06:49 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

Amarujala Krishika 2024 Live, CM Yogi News in Hindi: अमर उजाला कृषिका का आयोजन सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 10 बजे से हो रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर सीएम ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
किसानों को संबोधित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला ने प्रदेश के किसानों का उत्साहवर्धन और नई तकनीक के प्रति जागरुक करने के लिए नई रणनीति अपनाई है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने किसानों को स्वावलंबी और समृद्ध बनने का मंत्र देिया। इस दौरान बेहतर खेती करने वाले अलग- अलग जिले के 50 से अधिक किसानों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से कृषिकाः खेती से समृद्धि की ओर कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। उन्होंने किसानों से सफलता की कहानियां सुनाऔर सफल किसानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण, कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख और गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें