अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में मेधावियों के अलावा अन्य स्कूल के छात्रों और एनसीसी के छात्रों को भी धन्यवाद किया। एनसीसी के छात्रों को भी सर्टिफिकेट बांटे गए।
मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में इन सभी छात्रों को किया गया सम्मानित, देखें वीडियो
अन्य छात्रों को भी मेधावी सम्मान समारोह में किया गया सम्मानित
अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित छात्रों की सूची - हाईस्कूल टॉपर के छात्रों के नाम
1. यूपी बोर्ड टॉपर- प्राची निगम
2. मानसी चौरसिया
3. श्रीयांस सेठी
4. दीपांशी सिंह सेंगर
5. रशिका
6. भार्गवी सिंह
7. चाहत पटेल
8. मोहम्मद अयान
छात्रा के एक सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जवाब
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके सवालों के जवाब दिए। सीएम योगी ने कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है। मुश्किलें तो आती हैं पर इससे घबराना नहीं चाहिए। अगर हमारे मार्ग में बाधाएं न आएं तो ये मानिए की हम गलत रास्ते पर हैं।
सीएम ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले हाईस्कूल और भी इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। संवाद के दौरान सीएम योगी ने कहा कि इस सम्मान समारोह एक चुनौती के रूप में लें। आज आपका जो सम्मान किया गया है उससे और आगे कैसे किया जा सकता है। पिछले एक से दो वर्ष के अंदर जो आपने प्रयास किया वह कितना सार्थक हुआ। सीएम ने कहा कि तनाव को अपने बीच में ना आने दें। अपने स्वयं के जीवन में निश्चित दिनचर्या को अपनाएं। अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। हर काम समय से करें। दिन और रात को समय में बांटकर काम करें। आपकी समयबद्वता आपको अनुशासित करेंगी। उन्होंने कहा कि जरूरत आप पाठ्यक्रम को रुचिकर बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
सीएम योगी ने छात्रों को दिए टिप्स
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन में शॉर्टकट कभी भी मंजिल तक नहीं पहुंचा सकता। सफलता का एक मात्र फॉर्मूला कठिन परिश्रम। लेकिन परिज्ञम भी सही दिशा में होना चाहिए। जैसे किसान जब समय से खाद और पानी देता है तभी अच्छी फसल होती है। वैसे ही विद्यार्थियों को करना चाहिए। सरकार ने आपकी सुविधा के लिए अनेक प्रयास प्रारंभ किए हैं। सरकारी स्कूलों में सरकार अच्छे शिक्षक दे रही है। प्राजेक्ट अलंकार के तहत सरकारी स्कूलों का कायाकल्प हो रहा है। हमने अभ्युदय कोचिंग प्रारंभ की है। छात्रों को चाहिए लक्ष्य तय करें। अपने टीचरों से अपनी बात कहने में संकोच ना करें। आज शिक्षा को लेकर अच्छा माहौल है। समाज का हर तबका आपके साथ खड़ा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति दुनिया में भारत को विश्व गुरू के रूप में स्थापित करेगी।
यहां मार्ग में बाधा नहीं वो दिशा सही नहीं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी कार्य में बाधा नहीं है तो मानकर चलिए कि आपकी दिशा सही नहीं है। मार्ग में बाधाएं हैं तो मानकर चलिए कि आप सही दिशा में हैं। जितने शुभचिंतक हैं, उतने दुश्मन भी होने चाहिए।
आपने संन्यास लिया तो माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया थी?
इशिका गुप्ता- सरस्वती ज्ञान मंदिर जालौन - यहां के नागरिकों को विकसित बनाने के लिए क्या करना चाहिए?
सीएम- हमने एक जनपद एक उत्पाद की पंरपरा शुरु की है। मेरिट में जो आप स्थान प्राप्त कर रहे हैं यह आपका परिश्रम है लेकिन इसके पीछे एक टीम का योगदान है। जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर आपके साथ जुडे हैं। देश को विकासशील से विकसित देश बनाने के लिए एकता के साथ प्रति व्यक्ति आय को बढ़ाना होगा। रोजागार का सृजन करना होगा। भारत लगातार विकास कर रहा है। जिस इंग्लैंड ने भारत पर शासन किया उसकी आजादी के मात्र 75 सालों में भारत दुनिया की पांचवी अर्थव्यवथा बन गई है। 2047 आते-आते भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
अगर कोई बच्चा राजनेता बनना चाहे तो क्या ध्यान रखें?
सांभवी द्विवेदी- सिटी मांटेसरी लखनऊ- जब हमारी उम्र में थे तब अपना करियर किस तरफ बनाना चाहते थे?
सीएम योगी ने जवाब देते हुए कहा कि मुझे भी लगता था कि मुझे एक अच्छा इंजीनियर बनना चाहिए। एक अच्छा इंसान बनकर लोगों से साथ खड़ा हुआ जाए तो वह अच्छा है। जब शुरू में संन्यास लिया तो लोग मुझे कोसते थे। बाद में मुझे लगा कि मेरा मार्ग बिल्कुल सही है। भौतिक उपलब्धि कभी भी आपको संतुष्ट नहीं कर सकती। मैंने संन्यास का मार्ग लिया। यह प्लान का मार्ग है। हम आज भी 16 से 18 घंटे मेहनत करते हैँ ताकि हम देश को कुछ दे सकें।
छात्र ईशान पचौरी ने सीएम योगी से किया सवाल
आगरा से छात्र ईशान पचौरी का सवाल- यदि कोई छात्र अपना कैरियर पॉलिटिक्स में बनाना चाहे तो उसके लिए जरूरी बात क्या है?
सीएम योगीका जवाब- आगर में पांच हजार साल से राजनीति हो रही है। भगवान कृष्ण से बढ़कर इस क्षेत्र में पारंगत अवतारी पुरूष कौन हुआ है। आप अपनी फील्ड में मेहनत कीजिए। राजनीति में अलग-अलग क्षेत्र से लोगों को आना चाहिए अच्छे शिक्षक, किसान, वकील, पत्रकार सब राजनीति में आएं तो वह बेहतर होगा। जाति और धर्म के नाम पर होने वाली राजनीति देश को कमजोर करने का काम करती है। युवाओं से मैं यही कहूंगा कि आप अपने फील्ड में अच्छे बनिए राजनीति खुद ही आपके पीछे आ जाएगी। हम ऐसा कार्य करें कि पद हमारे पीछे आए।
बच्चे को एक अच्छा इंसान बनाएं: सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर माता-पिता के लिए यह बहुत जरूरी है कि उसका बच्चा एक अच्छा इंसान बने। अच्छा नागरिक होता क्या है। हम अपनी स्वयं की संपत्ति को तो अपना मानते हैं। राष्ट्र की संपत्ति जैसे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल जो सरकार ने बनाया हो। उसके पीछे विकास और लोक कल्याण भी है। जब हम उसे नुकसान पहुंचाते हैं। तो वह क्षति है। दोनों ही आपकी संपत्ति है। जब सरकार की संपत्ति को नुकसान होता है तो विकास में देरी होती है। मैं अभिभावकों से यही कहना चाहता हूं कि बच्चे को अच्छा इंसान बनाएं। छात्रा सोनम पाठक के सवाल का जवाब देते हुए सीएम योगी ने यह टिप्पणी की।
मंच पर छात्रों के साथ संवाद करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सीएम ने कहा- सभी चुनौतियों का हिम्मत हारे बिना लड़ते रहना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर किसी काम में बाधा नहीं है तो मान के चलिए आपकी दिशा सही नहीं है। जितने शुभचिंतक है उतने दुश्मन भी होनी चाहिए। इसके बाद जब सफलता प्राप्त होती है तो उसका मजा भी व्यक्ति को आता है। मैं बॉर्ड की परीक्षा के करीब देखता हूं तो उस समय तो समाचारों में इससे संबंधित सवाल और अन्य चीजें होती हैं। यह कार्य वर्षभर हो होना चाहिए। तकनीक हमें न चलाए हम उसका उपयोग करें।
योगी बोले- हर स्कूल में हो समाचार पत्र
मंच पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परीक्षा के दौरान ही नहीं अन्य दिनों में भी मेरी छात्रों पर नजर रहती है। छात्रों को हर स्कूल में समाचार पत्र होना चाहिए। हर स्तर के छात्रों के लिए अलग से एक कॉलम होना चाहिए।
माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का उदबोधन शुरू
देश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी और मेरे साथियो और प्यारे बच्चो। आज मैं बधाई देती हूं अमर उजाला ने हमारे मेधावी बच्चों के लिए इस कार्यक्रम को किया है। परीक्षार्थी बहुत ही मेहनत करके यहां तक आए हैं यह उनकी प्रतिभा को दर्शाता है। इन बच्चों से देश को एक अच्छा भविष्य मिलेगा। जब हमारा अमर उजाला जैसा समाचार पत्र उन्हें सम्मानित करेगा तो उनके अंदर देशभक्ति की भावना बढ़ेगी। जब हमारे बच्चे के चरित्र का निर्माण होगा और उसके अंदर देशभक्ति की भावना उनके अंदर होगी। जवान और किसान और बच्चे ही हमारे देश का भविष्य हैं। हमारे लिए सबसे बड़ा उदाहरण हमारे युवा मुख्यमंत्री है जो इतने संघर्षों से यहां पहुंचे हैं।
मंच पर संबोधित कर रहीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी
अतुल महेश्वरी छात्रवृति योजना का जिक्र
संपादक विजय त्रिपाठी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी के जो प्रयास है वह हमें सरकारी योजनाओं में भी नजर आ रहा है। रिकॉर्ड समय में परीक्षा देना उनमें से एक है। अमर उजाला एजुकेशन और युवाओं से जुड़ी हुई विशेष पाठ्य सामग्री प्रकाशित करता रहता है। अतुल महेश्वरी छात्रवृति योजना का उल्लेख किया गया।
लखनऊ के संपादक विजय त्रिपाठी बोले- छात्रों को ऐसे ही मौका मिले, 'सीएम सर की क्लास' को जोड़ा
अमर उजाला के लखनऊ के संपादक विजय त्रिपाठी ने कहा कि इस बार हमने इसमें एक कार्यक्रम को और जोड़ा है जिसका नाम है सीएम सर की क्लास। इसमें बच्चे सीएम सर के अनुभव का लाभ ले सकेंगे और उनसे अपने सवाल पूछ सकेंगे। आगे कहा कि आज हमारा कार्यक्रम यहां राजधानी के साथ हो रहा है। लेकिन इसके साथ ही इसको सरकार के माध्यम से अन्य जिलों में किया जा रहा है। अमर उजाला ऐसे कई कार्यक्रमों को करता रहा है। जिससे ऐसे बच्चों को मौका मिले जो आभाव के कारण पढ़ाई को नहीं कर पा रहे हैं।
पौधे और स्मृति चिह्न देकर अतिथियों का किया सम्मान
मंच पर सीएम योगी के साथ बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि गुलाब देवी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को पौधे और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया है।
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच गए हैं। जहां आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। मंच पर सीएम योगी के अलावा बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री, विशिष्ट अतिथि गुलाब देवी, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंच चुके हैं। मंच पर मौजूद अतिथियों को पौधे और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
यहां देखें मेधावी सम्मान समारोह लाइव
अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ थोड़ी देर में पहुंचने वाले हैं। आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हो रहा है।
टॉप करने पर मुझे यकीन नहीं: प्राची निगम
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में टॉप करने वाली प्राची निगम ने कहा कि मुझे यकीन नहीं था कि मैं टॉप कर जाऊंगी।
माता-पिता के साथ मेधावी छात्र सभागार में पहुंच रहे
मेधावी छात्र सम्मान समारोह के लिए सभागार में मेधावी छात्र पहुंच रहे हैं। वहीं मेधावी बच्चों के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद हैं। बस कुछ देर में सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचने वाले हैं।
कार्यक्रम में लोगों का आना हुआ शुरू
मेधावी सम्मान समारोह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। अमर उजाला की ओर से आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेधावियों को सम्मानित करेंगे।
सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 17, इंटरमीडिएट के 36, संस्कृत शिक्षा परिषद के हाईस्कूल के 11, इंटरमीडिएट के 11, काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के हाईस्कूल के 30 और इंटरमीडिएट के 17 तथा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल के 26 और इंटरमीडिएट के 22 मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।