नए साल के वाॅलपेपर हिंदी और इंग्लिश में भेजें
- फोटो : Amar Ujala
Happy New Year 2025 Live Wishes Quotes Shayari In Hindi: साल 2024 की खट्टी-मीठी यादों को समेट कर हम सभी नए साल 2025 में प्रवेश कर गए हैं। अमर उजाला की तरफ से आप सभी पाठकों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। नए साल का जश्न मनाएं, खूब आनंद लें, नए निश्चय और लक्ष्य के साथ साल 2025 में आगे बढ़ें।
नए साल के स्वागत में घर में स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं, एक दूसरे को शुभकामनाएं दी जाती हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को नए साल की शुभकामनाएं दीजिए। इसके लिए हम आपको मजेदार शायरी और कोट्स बता रहे हैं। ये आपके विश करने के तरीके को खास बना देंगे।
नए साल में प्रवेश करने के साथ ज्योतिष और वास्तु टिप्स के माध्यम से जानते हैं कि ये साल कैसा रहने वाला है, इस साल में बैंकिंग-रेलवे और योजनाओं में क्या बदलाव होने वाला है और सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए क्या तरीके अपनाए जा सकते हैं?
तो चलिए शुरू करते हैं साल 2025 को धमकादार बनाते हैं।
नई आशा-नई उम्मीदों का हो साल 2025
''अलविदा इस पुराने साल को मेरे यारों,
आने वाले साल में ख्वाब नए देखेंगे।''
नए साल में नए प्रयास
अब मनाएं खुशियां और बांटें भी
जो ये नया साल आया है।
सही राह दिखाना उन भटके दोस्तों को
जिनकी आंखों में अब भी अंधकार छाया है।
नए साल की ग्रीटिंग मैसेज
- फोटो : amar ujala
ग्रीटिंग कार्ड में नए साल की शुभकामनाओं को सुंदर संदेशों के जरिए व्यक्त करें। अगर आपके दोस्त दूर रहते हैं और उनसे मिलकर कार्ड देना संभव नहीं है तो व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए आप उन्हें डिजिटल न्यू ईयर ग्रीटिंग कार्ड भेज सकते हैं।
कुछ खुशियां कुछ आंसू देकर टाल गया
जीवन का एक और सुनहरा साल गया।
कुछ आदतों में करें सुधार
अगर आप नए साल में अपनी कुछ
आदतों में सुधार कर लें तो जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। इस साल अपने से छोटों को भी आदर देने की शपथ लें। हर किसी को झूठ बोलने, दूसरों को दुख पहुंचाने, खाना बर्बाद करने जैसी बुरी आदतों से दूरी बनाएं। ये छोटे-छोटे बदलाव आपके जीवन में खुशियों का संचार करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में नववर्ष 2025 के लिए अतिशबाजी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले नए साल 2025 का आगाज हुआ है। ऑकलैंड में लोगों ने पटाखे फोड़कर नए साल का जश्न मनाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में भी शानदार अतिशबाजी के साथ नववर्ष 2025 का स्वागत किया गया।
अनमोल विचारों के साथ करें नए साल की शुरुआत
अपने जीवन को खुद ही बदलना होगा, दूसरों का इंतजार मत करो।
- स्वामी विवेकानंद
सफलता वही पाता है जो निरंतर कोशिश करता रहता है।
- एपीजे अब्दुल कलाम
जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं की उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
- अल्बर्ट आइंस्टीन
अपनी विद्वता पर गर्व करना सबसे बड़ा अज्ञान है।
- जेरेमी टेलर
नए साल की पार्टी
- फोटो : Adobe stock
घर पर पार्टी का आयोजन करें
नए साल का जश्न मनाने के लिए घर पर पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए घर को सजाएं। चाहें तो एक थीम आधारित पार्टी करें जैसे बॉलीवुड, रेट्रो, या ब्लैक एंड गोल्ड थीम। पार्टी बिना म्यूजिक और डांस के अधूरी है, इसलिए पार्टी में संगीत को शामिल करें। दोस्तों, रिश्तेदारों या परिवार व पार्टनर के साथ मिलकर पार्टी करें।
कोई भी पर्व या खुशी का मौका लजीज पकवानों के बिना अधूरा है। घर पर नए साल पर हैं जो कोई नई डिश या मिठाई बना सकते हैं।
नए साल के गिफ्ट रैपिंग
- फोटो : instagram
दें खूबसूरत गिफ्ट
नए साल की शुरुआत अपने पार्टनर, दोस्तों-रिश्तेदारों के प्रति प्यार और कृतज्ञता दिखाने का बेहतरीन मौका है। इस मौके का लाभ उठाएं और साथी को उनके खास होने का एहसास कराएं। एक
छोटा सा तोहफा आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है। आप उन्हें पर्सनलाइज्ड गिफ्ट दे सकते हैं। पर्सनलाइज्ड गिफ्ट में एक अलग ही अपनापन होता है।
आजकल हेल्थ और फिटनेस से जुड़े तोहफे भी ट्रेंड में है। सेहत का ख्याल रखने और उनके प्रति अपने प्रेम व परवाह को इस तरह के तोहफों से दर्शा सकते हैं। इसमें फिटनेस बैंड या स्मार्ट वाॅच, मसाज वाउचर या स्पा ट्रीटमेंट, योगा मैट या वर्कआउट गियर तोहफे के तौर पर पार्टनर को दे सकते हैं।
सकारात्मकता की ओर बढ़ाएं कदम
- फोटो : Freepik.com
नए साल को कैसे बनाएं श्रेष्ठ?
नया साल अपने साथ नई शुरुआत और नया उत्साह लेकर आया है। यदि आप चाहते हैं कि पिछले साल आपके जीवन में जो भी कठिनाइयां आईं वह दोबारा न आएं, तो आपको नए साल में पुरानी चीजों से सीख लेकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आप कुछ आदतें बदलकर और सही मार्ग अपनाकर अपनी किस्मत बदल सकते हैं। इन बातों का ध्यान रखें
- आलस्य से दूर रहें।
- नकारात्मकता को त्यागें।
- अनुशासन को अपनाएं।
- व्रत और उत्तम भोजन करें।
- अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
- अहंकार और क्रोध से बचें।
- सत्य और धर्म का पालन करें।
- फोटो : Amar ujala
मजेदार शायरी भेजकर दें नए साल की शुभकामनाएं, चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
नए साल की इन मजेदार शायरियों के साथ दोस्तों, रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं। नववर्ष के शानदार वॉलपेपर के जरिए भी आप अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
वॉलपेपर के लिए यहां क्लिक करें
अब तक चला हूं मैं साथ तेरे
और अंत तक भी तेरे साथ चलूंगा।
मैं अब तक पला हूं तेरे पैसों पर
और अगले साल भी तेरे पैसे पर पलुंगा।
बेरंग थी जो मेरी जिंदगी
उसमें रंगों को लेकर आने वाला तू है
छोड़कर चला जाए अगर तू मुझे
तो तेरी जिंदगी पर थू-थू-थू है।
पुराना प्यार खत्म हो गया
नए प्यार की तलाश है जारी।
एक जनवरी को मुहब्बत का इजहार
कहीं पड़ न जाए आपको भारी।
अभिभावक करें खुद से वादे
- फोटो : Amar ujala
बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए माता-पिता लें ये संकल्प
बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम होती है। नए साल के साथ ही माता-पिता की जिम्मेदारी भी ज्यादा हो गई है। बच्चे परवरिश को लेकर हर माता-पिता को कुछ वादे खुद से करने चाहिए ताकि उनका बच्चा बेहतर इंसान बन सके।
- बच्चों को वक्त दें।
- सकारात्मक उदाहरण पेश करें।
- बच्चों का डिजिटल टाइम कम करने का प्रयास।
- शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान।
- बच्चों की भावनाओं को समझें।
योग अभ्यास जीवन में लाएंगे बदलाव
- फोटो : Adobe stock
आज से ही शुरू करें बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन पर काम
नए साल के तमाम संकल्पों में फिटनेस पर ध्यान देना सबसे महत्वपूर्ण है। फिट दिखने, वजन कम करने या बॉडी ट्रांसफार्मेशन की चाह रखते हैं तो आज से ही इसकी शुरुआत करें।
सूर्य नमस्कार जैसे योगासन पूरे शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं इससे मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। यह 12 आसान मुद्राओं का एक संयोजन है, जो शरीर को लचीला बनाता है और वजन घटाने में सहायक है। इसके आसनों के अभ्यास की आदत बनाएं।
भगवान को व्यक्त करें कृतज्ञता
- फोटो : amar ujala
क्यों न नए साल की शुरुआत ईश्वर के आशीर्वाद से करें
नए साल की शुरुआत आध्यात्मिक और धार्मिक आस्था के साथ करें। सुबह अपने आसपास के किसी मंदिर-धार्मिक स्थान पर जाकर ईश्वर को कृतज्ञता व्यक्त करें। धार्मिक स्थल न केवल आस्था का केंद्र होते हैं, बल्कि आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करते हैं।
अगर आप वाराणसी में रहते हैं तो काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। अयोध्या और इसके आसपास के लोग राम मंदिर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। मंदिर में जाएं और ईश्वर से इस साल को शुभ और मंगलमय बनाए रखने का आशीर्वाद लें।
नए साल की शुभ शुरुआत
- फोटो : freepik
नए साल को शुभ बनाने के लिए करें ये काम
नया साल एक नई शुरुआत का प्रतीक है। साल के पहले दिन ही कुछ उपायों को अपनाकर आप इसे मंगलमय बना सकते हैं।
- हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को अत्यंत शुभ माना गया है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर ध्यान, योग और प्रार्थना करें।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार, हमारे हाथों में देवी लक्ष्मी, सरस्वती और भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए सुबह जागते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों का दर्शन करें और ‘कर दर्शन मंत्र’ का जाप करें- "कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम्।।
- नए साल के पहले दिन जरूरतमंदों और गरीबों की सहायता करें। खाने-पीने की वस्तुएं, कपड़े, या अन्य जरूरी सामान दान करें।
- पूजा-पाठ से मन और घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक होता है। साल के पहले दिन परिवार के साथ मिलकर भगवान की पूजा जरूर करें।
गणेश जी की करें पूजा
- फोटो : अमर उजाला
पूरा साल रहे शुभ इसके लिए पहले दिन जरूर करें गणेश जी की पूजा
साल 2025 के पहले दिन श्री गणेश की पूजा करें। पंचांग के अनुसार 1 जनवरी 2025 बुधवार से नववर्ष की शुरुआत हो रही है। बुधवार होने के कारण साल का पहला दिन भगवान गणेश की पूजा को समर्पित है। हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूज्य देवता माना जाता है, इसलिए किसी भी कार्य की शुरुआत हमेशा उनकी आराधना से की जाती है।
मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से साधक के भाग्य में वृद्धि और कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा गया है, वह पल भर में ही भक्तों के कष्टों का निवारण करते हैं।
शराब-सिगरेट से बनाएं दूरी
- फोटो : Freepik.com
नए साल के पहले दिन गलती से भी न करें ये काम
यदि आप चाहते हैं कि आने वाला साल आपकी जिंदगी में खुशियां लेकर आए तो साल के पहले कुछ कामों को करने से बचें।
- नए साल के पहले दिन को सोते हुए न बिताएं। दिन की अच्छी शुरुआत के लिए सुबह जल्दी उठें और उत्साही होकर दिन का स्वागत करें।
- सेहत के लिए बुरी आदतों जैसे जंक फूड्स, समय पर काम न करने, शराब-सिगरेट पीने आदि से बचें।
- शराब या नशीली चीजें शरीर की नुकसान पहुंचाती हैं, इनसे दूरी बनाएं।
प्रातः स्मरण मंत्र
- फोटो : Amar Ujala
इन मंत्रों के साथ करें नए साल की शुरुआत
शास्त्रों के अनुसार किसी शुभ कार्य की शुरुआत मंत्रों के जाप के साथ करने से मानसिक, शारीरिक और आत्मिक लाभ मिलता है। सुबह उठते ही सबसे पहले ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी: करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्’ इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से साल भर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
ॐ गण गणपतये नमः
इस मंत्र का अर्थ है – "हे भगवान गणेश, सभी बाधाओं को दूर करें और सफलता प्रदान करें। नए कार्यों की शुरुआत में भगवान गणेश का आह्वान करना शुभ माना जाता है।
ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्॥
हे देव, आपके दिव्य प्रकाश को हम अपने मन में धारण करते हैं, कृपया हमारी बुद्धि को प्रकाशित करें। यह मंत्र मानसिक शांति, आत्मिक जागरूकता और बुद्धि के विकास में सहायक है।
थायराइड और डायबिटीज के लिए योग
- फोटो : Amar ujala
योगासनों से कई बीमारियों में मिल सकता है आराम
नियमित योगाभ्यास की आदत शरीर को कई बीमारियों से बचाए रखने में सहायक है। शरीर के प्राकृतिक संतुलन और मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में योगासन सहायक हो सकते हैं। डायबिटीज और थायराइड के मरीजों को नियमित योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शवासन योग थायराइड और डायबिटीज दोनों ही बीमारियों में फायदेमंद है। इसी तरह हलासन मधुमेह के प्रबंधन और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में लाभदायक है।
नए साल के लिए हेल्थ रेजोल्यूशन
- फोटो : amarujala.com
सेहत को ठीक रखने के लिए पहले दिन से ही करें ये उपाय
साल 2025 में सेहत को बेहतर बनाए रखने का संकल्प लें। गुड हेल्थ का रेजोल्यूशन आपको भविष्य में कई प्रकार की बीमारियों से बचाए रखने में सहायक हो सकता है।
- वजन घटाने का संकल्प, बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदमों में से एक है। इससे हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचे रहने में मदद मिल सकती है।
- अच्छी सेहत चाहते हैं तो इसके लिए आहार में सुधार करने पर ध्यान देना भी आपके लिए बहुत आवश्यक हो जाता है।
- 2025 में दिनचर्या में ये मंत्र शामिल करें- 'बैठें कम-चलें ज्यादा'। लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें, पास के किसी जगह पर जाने के लिए गाड़ी के बजाय पैदल जाएं।
हृदय को स्वस्थ रखने का करें उपाय
- फोटो : Freepik.com
हार्ट को हेल्दी रखने का लें रेजोल्यूशन
साल 2024 हृदय स्वास्थ्य को लेकर काफी चुनौतीपूर्ण रहा। साल 2025 में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए कुछ उपाय किए जा सकते हैं।
कार्डियोलॉजिस्ट और हार्ट सर्जन डॉ निशांत निगम ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि अपने खान-पान, दिनचर्या और आदतों में कुछ बदलाव की मदद से हृदय को स्वस्थ रखा जा सकता है। वजन को कंट्रोल में रखना सबसे जरूरी है। इसके अलावा संतुलित आहार का सेवन करें। धूम्रपान और शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।
bank leave bank holiday new
- फोटो : Amar Ujala
जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगर आप नए साल के पहले महीने यानी जनवरी में बैंक से संबंधित कार्यों की योजना बना रहे हैं तो पहले ये जरूर जान लें कि बैंक किस दिन खुलेंगे और कब बंद रहेंगे? इस जनवरी में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे। 1 जनवरी को नया साल है जबकि 2 जनवरी को मन्नम जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे। 5 जनवरी को रविवार और 6 जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
आगे की
छुट्टियों को जानने के लिए यहां क्लिक करके पूरी खबर पढ़िए
साल 2025 की भाग्यशाली राशियां
- फोटो : amarujala.com
जनवरी में इन चार राशियों की चमक सकती है किस्मत
ज्योतिष गणना के अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 को व्याघात योग और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इस दौरान शिव वास, बालव और कौलव योग भी बनेंगे। ऐसे में साल की शुरुआत सुख-सौभाग्य, समृद्धि और खुशहाली से भरी मानी जा रही है।
वृषभ राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, धनु राशि के जातकों लिए ये महीना काफी शुभ और समृद्धि से भरा हुआ हो सकता है। कर्क राशि वालों के व्यापार में बड़ा उछाल आने, सिंह राशि वालों को संतान पक्ष से भी कोई सुखद समाचार मिलने और धनु राशि वालों के लिए संपत्ति से संबंधित लाभ मिलने की संभावना है।
शंख
- फोटो : Adobe Stock
नए साल के पहले दिन घर लाएं ये चीजें
नए साल के पहले दिन घर में मोर पंख, गणेश जी की मूर्ति, दक्षिणावर्ती शंख, महालक्ष्मी यंत्र, घो़ड़े की नाल घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है इससे घर में सुख समृद्धि आती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।
easy Breakfast Recipe
- फोटो : instagram
पहले दिन नाश्तें में बनाएं स्वादिष्ट पकवान
नए साल की शुरुआत नाश्ते में कुछ खास बनाकर करें। आलू का पराठा, सूजी का उपमा, ब्रेड पकौड़ा, पनीर रोल और मूंग दाल चीला जैसे पकवान आपका दिन बना देंगे।
नए साल की पार्टी
- फोटो : Adobe stock
नए साल की शाम की पार्टी के लिए कैसे हों तैयार?
अगर आप नए साल के मौके पर दोस्तों के साथ पार्टी में जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टाइलिश और कंफर्टेबल दिखना जरूरी है। अगर पार्टी की कोई थीम है, तो उसी के अनुसार कपड़े और एक्सेसरीज चुनें। पार्टी के लिए लड़कियां शॉर्ट या लॉन्ग ड्रेस, जंपसूट, या चिक स्कर्ट-टॉप कैरी कर सकती हैं। लड़के स्मार्ट कैजुअल लुक के लिए चिनोज और ब्लेजर या फिटेड जीन्स के साथ स्टाइलिश शर्ट कैरी करें।
नया साल आप सभी के जीवन में अपार खुशियां लेकर आए, ये पूरा साल आपके लिए बेहतर हो, आप सेहतमंद रहें और खुद से किए गए वादे पूरे हों। इन्हीं कामनाओं के साथ इस ब्लॉग को यहीं खत्म करते हैं।
स्वास्थ्य, लाइफस्टाइल, धर्म-आध्यात्म और जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों-जानकारियों के लिए पढ़ते रहिए अमर उजाला।
धन्यवाद।