Happy New Year Wishes: हम सभी नई उम्मीदों-आशाओं के साथ नए साल 2024 में प्रवेश कर चुके हैं। अमर उजाला परिवार की तरफ से आप सभी को नववर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं।
ये नया साल हम सभी के जीवन में खूब खुशियां, उमंग लेकर आए, हम सभी स्वस्थ रहें, प्रगति के मार्ग पर अग्रसरित होते रहें, इन्हीं उम्मीदों के साथ आइए दिल खोल कर साल 2024 का स्वागत करते हैं। नए साल में जीवन को बेहतर बनाने के लिए आपने भी जरूर खुद से कुछ वायदे किए होंगे, उनपर आज और अभी से काम करना शुरू कर दीजिए। ये साल हमारे लिए सेहतमंद रहे, इसके लिए भी हमें निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है।
तो चलिए नए साल में नई शुरुआत के लिए पहला कदम बढ़ाते हैं।
दोस्तों को भेजें शुभकामना संदेश
नए साल की शुरुआत अपने दोस्तों-प्रियजनों को शुभकामना संदेश भेज करें। उन्हें आप कुछ शायरी भेजकर नया साल विश कर सकते हैं।
छोड़ो बीता हुआ कल, नया सफर शुरू करो,
दिल से निकली दुआएं, हर मुश्किल को आसान करो।
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
और भी शायरियां और शुभकामना संदेश
यहां क्लिक करके पा सकते हैं।
दोस्तों को भेंट करें उपहार
साल का पहला दिन हम सभी अपने परिवार व दोस्तों के साथ मनाना चाहते हैं। नए साल को यादगार बनाने के लिए अपने
दोस्तों-प्रियजनों को न्यू ईयर गिफ्ट दे सकते हैं। आप उन्हें डायरी, स्मार्ट वॉच, पसंदीदा किताबें या ग्रीटिंग कार्ड्स तोहफे में दे सकते हैं। ये आपके रिश्ते को मजबूती देते हैं।
महान व्यक्तियों के अनमोल विचारों से लें प्रेरणा
महान व्यक्तियों के अनमोल विचारों को जीवन में अपनाकर आप नए साल में सफलता प्राप्ति का मार्ग आसान बना सकते हैं। ये विचार आपको जीवन में सकारात्मक करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।
''अपने लक्ष्यों को बड़ा सोचो और उन्हें पाने के लिए दृढ़ संकल्प रखो।''- नेल्सन मंडेला
"अपने सपनों पर विश्वास करो और उन्हें पूरा करने के लिए हर दिन मेहनत करो।'' मार्टिन लूथर किंग
यहां पढ़िए महान व्यक्तियों के अनमोल विचार
दोस्तों को भेजें फनी मैसेज
इस नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं ऐसे दें कि अपनों के चेहरे पर खिलखिलाहट आ जाए। नए साल की फनी शायरियों से करीबियों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
एक तो आप मुस्कुराते बहुत हो
और फिर शर्माते बहुत हो,
दिल तो चाहता है आपको न्यू ईयर पार्टी में बुलाऊं
पर सुना है आप खाते बहुत हो।
नया साल मुबारक
पुराना प्यार खत्म हो गया
नए प्यार की तलाश है जारी।
एक जनवरी को मुहब्बत का इजहार
कहीं पड़ न जाए आपको भारी।
नया साल मुबारक
आलू सड़े-सड़े
टमाटर सड़े-सड़े
हैप्पी न्यू ईयर आपको
रजाई में पड़े-पड़े।
नया साल मुबारक
नए साल पर भेजें ये फनी शायरियां
ओशो की प्रेरणादायक बातें
नए साल में आपको जीवन में सकारात्मकता लाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। अच्छे और सकारात्मक बदलाव के लिए महान लोगों के विचारों को अपनाएं। ओशो ने कई ऐसे विचार दिए जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और जीवन की दिशा और दशा को बदलने में मदद कर सकते हैं।
खुद को खोजिए, नहीं तो आपको दूसरों की राय पर निर्भर रहना पड़ेगा जो खुद को ही नहीं जानते।
किसी से किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है। आप स्वयं में जैसे हैं, एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये।
ओशो की 10 बातें, जो नए साल पर बदल सकती हैं आपकी जिंदगी
जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं
नए साल के साथ कुछ ऐसे संकल्प लें जो जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। नववर्ष पर स्वास्थ्य से लेकर शिक्षा, व्यवसाय, घर-परिवार और रिश्तों से संबंधित संकल्प लेकर उन्हें पूरा कर सकते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में आपके पास परिवार और पार्टनर के लिए वक्त नहीं होता है। इससे रिश्ते में दूरी आने लगती है। नए साल में रिश्तों को अहमियत दें, अपनों को समय दें।
सेहत हमारी प्राथमिकता
नए साल में हम सभी के लिए अच्छी सेहत पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिनचर्या को ठीक रखना और स्वस्थ-पौष्टिक आहार का सेवन करना बहुत आवश्यक माना जाता है। इस साल में हम सभी को शराब-धूम्रपान को बिल्कुल छोड़ने और दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करने का संकल्प लेना चाहिए।
मन को रखें स्वस्थ
नए साल में मन को स्वस्थ और सोच पॉजिटिव रखें। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए मन को स्वस्थ रखना बहुत आवश्यक है। नए साल में मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने, सोच को पॉजिटिव रखने का लक्ष्य बनाएं। हर सुबह हंसते-मुस्कुराते दिन की शुरुआत करें। अच्छी आदतें अपनाएं।
रहना चाहते हैं चिंता-तनाव से मुक्त? नए साल में जरूर अपनाएं ये आदतें
शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने पर दें ध्यान
इस नए साल में शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाले उपाय करें। बीमारियों से बचाव करते हुए स्वस्थ और लंबी आयु चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम आपकी इम्युनिटी और जीवन प्रत्याशा दोनों बढ़ा सकते हैं। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का व्यायाम आपको दीर्घायु बनाने के लिए लाभकारी है। इससे समय से पहले मृत्यु का जोखिम भी 4% कम हो सकता है।
न्यू ईयर रेजोल्यूशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ जीवन के लिए सबसे आवश्यक है कि हम सभी अपनी इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए प्रयास करें। लाइफस्टाइल में कुछ आवश्यक बदलाव करके आप लंबी आयु पा सकते हैं। कम उम्र से ही इसके लिए प्रयास शुरू कर देना आवश्यक है, ये आपके लिए न्यू ईयर रेजोल्यूशन भी है।
स्वस्थ और लंबी आयु के लिए क्या करें,
जानने के लिए यहां पर क्लिक करें
खुद से करें वायदे
नए साल में जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रयास करें। इसके लिए दिनचर्या में कुछ आदतों को शामिल करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। 2024 में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लें। इस साल अपनी आय का कुछ प्रतिशत बचत करने का संकल्प लें ताकि 2024 के अंत कर आप अच्छी बचत कर सकें।
ये पांच वायदे बदल देंगे आपकी जिंदगी
क्या आपके साथ भी होता है ऐसा?
नए साल में हम सभी स्वास्थ्य से लेकर कामकाज, घर से लेकर दफ्तर तक में बेहतर करने के उद्देश्य से कुछ न्यू ईयर रेजोल्यूशन खुद के लिए तय करते हैं। शुरुआत के कुछ दिन बहुत जोश के साथ खुद से किए उन वादों को पूरा करने का प्रयास करते हैं लेकिन वक्त निकलने के साथ ही रेजोल्यूशन फेल होने लगता है। अपने संकल्पों को भूल लोग फिर उसी जीवनशैली में लौट आते हैं, जहां से उन्होंने शुरुआत की थी। क्या आपके साथ भी अक्सर यही होता है?
न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा करने में मदद करेंगे ये टिप्स, जानने के लिए यहां क्लिक करें
परिवार के साथ घूमने की करें प्लानिंग
न्यू ईयर रेजोल्यूशन को पूरा करने के लिए मन को शांत और खुश रखना जरूरी है। नए साल की छु्ट्टियों में परिवार-बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कहां जाएं, अगर इसको लेकर आप कंफ्यूज हैं तो
यहां कुछ ऑप्शन हैं जिनमें से आप जगह का चुनाव कर सकते हैं।
परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए नए साल का यादगार बना सकता है।
चिंता-तनाव को कहें 'बाय'
मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं मौजूदा समय में किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हैं। कम उम्र के लोग, यहां तक कि स्कूली बच्चों में भी स्ट्रेस-एंग्जाइटी जैसी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। मानसिक स्वास्थ्य का सीधा संबंध आपके संपूर्ण सेहत से है। अध्ययनों में पाया गया है कि मानसिक स्वास्थ्य विकार आपकी लाइफ एक्सपेक्टेंसी को भी कम कर सकते हैं।
भविष्य में बेहतर सेहत के लिए जरूरी है कि हम मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नए साल में मेंटल हेल्थ को ठीक रखने के लिए खुद से कुछ संकल्प लें, जिससे आपका मन स्वस्थ रहे।
मन को स्वस्थ रखने में मददगार हैं ये उपाय
बढ़ने न पाए शुगर का स्तर
डायबिटीज/ब्लड शुगर बढ़ना मौजूदा समय की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। शुगर के स्तर को बढ़ने से रोकने के लिए आज और अभी से प्रयास शुरू कर दें।
डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार टिप्स जानने के लिए यहां क्लिक करें
इस साल बढ़ने न पाए वजन
वजन बढ़ना/मोटापा कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। सभी उम्र के लोगों में ये समस्या देखी जा रही है। बढ़ता वजन हार्ट से लेकर मेटाबॉलिज्म, डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का कारक हो सकता है, इसलिए जरूरी है कि हम सभी इस साल वजन को कंट्रोल रखने का लक्ष्य बनाएं।
वजन को कंट्रोल रखने में ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।