सर्वाइकल कैंसर का स्वदेशी टीका (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : सोशल मीडिया
सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन को बढ़ाने की योजना
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने स्वस्थ भारत की दिशा में फैसला लेते हुए सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने पर जोर दिया है। देश में 9-14 साल की आयु वाली लड़कियों का टीकाकरण किया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर, महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण है। इस कैंसर से होने वाली वैश्विक मौतों में से पच्चीस प्रतिशत मौतें भारत में होती हैं। एचपीवी वैक्सीन की मदद से इस कैंसर के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य
वित्तमंत्री ने बजट पेश करते हुए मातृ-शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया है। इसमें शिशु मृत्यु दर को कम करने और मातृ स्वास्थ्य को बढ़ावा देने पर ध्यान दिया जाएगा।
वित्तमंत्री ने कहा, देश में मेडिकल कॉलेजों को बढ़ाने की योजना है जिससे मेडिकल की पढ़ाई को और आसान बनाया जा सके।
संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को भी कवर किया जाएगा।