आरबीआई भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। हालांकि, प्रत्येक पद के लिए न्यूनतम आवश्यक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। योग्यता से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार नियमानुसार पात्रता जांच कर उपर्युक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन 28 मार्च, 2022 से आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाकर कर सकते हैं।
बैंकिंग क्षैत्र में नौकरी तलाश रहे अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर आई हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ग्रेड-बी अधिकारी सामान्य, डीईपीआर अधिकारी और डीएसआईएम अधिकारी सहित 294 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 मार्च, 2022 को कराया गया था। बोर्ड द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 1200 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित की गई एसआई भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 28 से 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वह जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने राज्य में सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जिन उम्मीदवारों ने यूपीएससी भू-वैज्ञानिक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, वे अब जियो साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। यूपीएससी जियो-साइंटिस्ट मुख्य परीक्षा 25 और 26 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से संयुक्त भू-वैज्ञानिक प्रारंभिक परीक्षा 20 फरवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू-वैज्ञानिक परीक्षा 2022 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
इस भर्ती के लिए रैली का आयोजन 4 जुलाई, 2022 को होगा। हालांकि यह तारीख अस्थायी है और इसमें बदलाव कोरोना महामारी की स्थिति पर निर्भर करेगा।
असम राइफल्स में खेल कोटा के तहत भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 मार्च, 2022 से शुरू कर दी गई है। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 अप्रैल, 2022 को निर्धारित की गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिस डायरेक्टर जनरल, असम राइफल्स ने खेल कोटा के तहत रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
इससे पहले, बेसिक शिक्षा बोर्ड ने 27 जनवरी, 2022 को यूपीटीईटी 2021-22 के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को एक फरवरी, 2022 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। इन आपत्तियों की समीक्षा के आधार पर, अंतिम परिणाम जारी होगा।
यूपीबीईबी विशेष रूप से, ये परिणाम फरवरी में जारी करने वाला था, लेकिन यूपी विधानसभा चुनाव के कारण परिणाम जारी करने की योजना को स्थगित कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड (UPBEB) की ओर से यूपी टीईटी की फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। यूपीटेट के परिणाम यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी यूपीटीईटी (UPTET 2021) के परिणामों का लाखों उम्मीदवार बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी टीईटी यानी यूपी टेट रिजल्ट जारी करने को लेकर यूपीबीईबी ने पूरी तैयारी कर रखी है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद उम्मीदवारों के लिए जल्द खुशखबरी दी जा सकती हैं।
असम सरकार की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से 13 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 30 मई, 2022 को निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं उन्हें असम सरकार की आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर ऐसा करना होगा।
असम सीधी भर्ती आयोग - असम प्रशासनिक स्टाफ कॉलेज ने क्लास - 3 और क्लास - 4 के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी।
कुल पद- 108
योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आवेदक एम्स गोरखपुर कि अधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जा सकते हैं।
स्वास्थ्य शिक्षा के क्षैत्र में नौकरी की राह देख रहे छात्रों के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) गोरखपुर ने भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती अभियान में संस्थान ग्रुप-ए के तहत आचार्य, अतिरिक्त आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के कुल 108 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से सीजीएल परीक्षा 2021 का आयोजन 11 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी।
आयोग ने बताया भी है कि केवल उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र के उम्मीदवार ही परीक्षा के प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc-cr.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आवेदकों को अपने आवेदन क्रमांक और रोल नंबर आदि का इस्तेमाल करना होगा।
कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL) 2021 के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। एसएससी ने यह प्रवेश पत्र सेंट्रल रीजन (उत्तर प्रदेश और बिहार) के लिए जारी किया है।
कुल पद- 159
निर्देशानुसार पात्रता रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन 14 अप्रैल, 2022 से पहले बीओबी के आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in/Career.htm पर जाकर कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से रिशीवेबल्स मैनेजमेंट वर्टिकल में ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर के 159 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
आयोग की ओर से 28 मार्च , 2022 तक परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। आयोग जल्द ही भर्ती के अगले चरण की जानकारी भी जारी करेगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
एसएससी की ओर से सफल और असफल उम्मदवारों के स्कोरकार्ड भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 31 मार्च, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपने अंक को पंजीयन नंबर और पासवर्ड आदि दर्ज कर के चेक कर सकेंगे।
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने शुक्रवार को जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
यूपीटेट के परिणाम यूपी बेसिक एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।