फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Police Result Date Live: यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट इस लिंक पर जल्द जारी होने की उम्मीद, पढ़ें ताजा अपडेट

Fri, 25 Oct 2024 07:44 AM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UP Police Constable Result 2024 Date Live Update: यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में लाखों की संख्या में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट (UP Police Result) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 60 हजार से अधिक पदों के लिए यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पहले ही जारी की जा चुकी हैं। बड़े स्तर पर आयोजित इस परीक्षा के परिणाम अब दीवाली से पहले जारी होने की उम्मीद है।   

हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने एक्स पर पोस्ट किया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड को इस महीने के अंत तक परिणाम घोषित करने का निर्देश दिया है। रिजल्ट की घोषणा होते ही उम्मीदवार नीचे दिए लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि भर्ती बोर्ड रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी (UP Police Final Answer Key) भी जारी कर सकता है।यूपी पुलिस के लिए फिजिकल टेस्ट से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन
UP Police Result Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:15 PM, 24-Oct-2024

UP Police Medical Test: कैसे होगा मेडिकल टेस्ट?

अंत में उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है। इसमें अभ्यर्थियों की लंबाई, सीना और वजन के साथ, आंखों की रोशनी, हियरिंग, दांत और ओवरऑल शारीरिक फिटनेस की जांच की जाती है। इन सभी दौर से गुजरने के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की की जाती है।

11:02 AM, 24-Oct-2024

UPPRPB: इस लिंक पर घोषित किए जाएंगे नतीजे

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के नतीजे घोषित कर सकता है। नतीजे बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर घोषित किए जाएंगे।

08:34 PM, 23-Oct-2024

UP Police Result: फिजिकल टेस्ट के लिए आवश्यकताएं

फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष अभ्यर्थी जो जनरल, ओबीसी एवं एससी वर्ग से आते हैं उनकी न्यूनतम लंबाई 168 सेमी होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार का का सीना बिना फुलाए 79 सेमी एवं फुलाकर 84 सेमी होना चाहिए। एससी वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 160 सेमी होनी आवश्यक है। इसके साथ सीना बिना फुलाए 77 सेमी एवं फुलाकर 82 सेमी होना चाहिए। महिला वर्ग के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय की गई है वहीं एसटी वर्ग से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 147 सेमी निर्धारित है।
 

विज्ञापन
07:32 PM, 23-Oct-2024

UP Police Physical Test: शुरू कर दें फिजिकल टेस्ट की तैयारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट नवंबर या दिसंबर माह में होने की संभावना है। फिजिकल टेस्ट में केवल वे उम्मीदवार भाग ले सकेंगे जो रिटेन टेस्ट में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त कर लेंगे। फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए प्रैक्टिस बहुत जरूरी है। इसलिए अभ्यर्थी अभी से दौड़ इत्यादि की ट्रेनिंग शुरू कर दें।
 

04:53 PM, 23-Oct-2024

UP Police Result Date: यूपी पुलिस रिजल्ट की तारीख पर अपडेट

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सीएम योगी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए जल्द से जल्द नतीजे तैयारी करने के सख्त निर्देश दिए थे। पोस्ट में उन्होंने कहा था कि अक्तूबर के अंत तक नतीजे जारी करने की तैयारी करें। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि रिजल्ट इसी सप्ताह जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
04:12 PM, 23-Oct-2024

UP Police Result: रिजल्ट के बाद जल्द होगा फिजिकल टेस्ट

यूपीपीआरपीबी की ओर से रिजल्ट जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की तिथि और समय (UP Police Result Date and Time) की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इसके अक्तूबर के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। रिजल्ट के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जा सकती है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से फिजिकल डेट्स की घोषणा की जाएगी।

03:33 PM, 23-Oct-2024

UP Police Exam 2024: परीक्षा में इतने उम्मीदवार हुए शामिल

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। पहले चरण में 23, 24 और 25 अगस्त को करीब 28.91 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। दूसरे चरण में 30 और 31 अगस्त को करीब 19.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद थी।

05:02 PM, 22-Oct-2024

UP Police Constable vacancy: रिक्तियां

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 60,244 पद भरे जाएंगे। जिसमें जनरल के लिए 24,25-302, एससी के लिए 12,650, एसटी के लिए 1204, ईडब्ल्यूएस के लिए 6024 और ओबीसी के लिए 16,264 पद शामिल हैं।

04:27 PM, 22-Oct-2024

UP Police Exam: यूपी पुलिस कांस्टेबल में कितने पेपर होते हैं?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक/ मानसिक क्षमता और रीजनिंग  के सवाल आते हैं। जिसमें हर सब्जेक्ट से लगभग 36 से 37 प्रश्न पूछे जाते हैं।

03:12 PM, 22-Oct-2024

UP Police Result Date: कब आएगा रिजल्ट?

लगभग 48 लाख उम्मीदवारों के लिए भर्ती परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी। उत्तर प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम अक्टूबर के अंत तक आने की उम्मीद है। परिणाम तिथि के बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

01:05 PM, 22-Oct-2024

UP Police Result Live: लिखित परीक्षा के बाद क्या?

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक मापतौल परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के लिए बुलाया जाएगा। अंत में उनका दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

11:47 AM, 22-Oct-2024

UP Police Constable Document verification: दस्तावेज सत्यापन के बाद क्या होगा?

मेडिकल परीक्षण पास करने के बाद उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इन दस्तावेजों में आपका शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हो सकते हैं। अंतिम चयन के बाद आपको पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।

10:52 AM, 22-Oct-2024

UP Constable Medical Tests: मेडिकल परीक्षण में क्या होगा?

फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद, आपको एक मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षण में आपकी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। डॉक्टर आपके विभिन्न अंगों और प्रणालियों का परीक्षण करेंगे।
यह सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है कि आप पुलिस सेवा के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं।

10:38 AM, 22-Oct-2024

UP Police Constable Result: एडमिट कार्ड रखें तैयार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इसका मतलब है कि आपका एडमिट कार्ड आपके लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद, आपका रोल नंबर और अन्य विवरण एडमिट कार्ड में ही दिए गए होंगे। जो रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक है।

10:05 AM, 22-Oct-2024

UP Police Constable Result: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (uppbpb.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम लिंक को खोलें।
  • लॉगिन विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करें और अगले पेज पर अपना परिणाम देखें।
  • स्कोरकार्ड की एक प्रति डाउनलोड करें और अपना पास रख लें।

09:41 AM, 22-Oct-2024

UP Police Exam Date: इस दिन हुई परीक्षा

यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए पहला चरण 23, 24 और 25 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया तथा दूसरा चरण 30 और 31 अगस्त, 2024 को आयोजित किया गया। सभी परीक्षा दिवसों पर दो शिफ्ट थीं। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली और वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली।

09:23 AM, 22-Oct-2024

UP Police Result Date Live: यूपी पुलिस भर्ती का रिजल्ट इस लिंक पर जल्द जारी होने की उम्मीद, पढ़ें ताजा अपडेट

UP Police Result Live: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) जल्द ही कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने वाला है। रिजल्ट घोषित होने पर उम्मीदवार (uppbpb.gov.in) पर अपने स्कोरकार्ड और श्रेणीवार कट-ऑफ अंक देख सकते हैं।

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा के नतीजे इस माह में ही कभी भी जारी किए जा सकते हैं। हाल में ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 'एक्स' पर कहा था, "इस महीने के अंत तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी करने की तैयारी करें। रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, परीक्षाओं की शुचिता हर हाल में सुनिश्चित की जाए।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें