फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Job 2022 Live: दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां

Wed, 01 Jun 2022 11:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Results Naukri Live Update Rajasthan Board Result Will Release Today: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। 
विज्ञापन
Sarkari Results Naukri Jobs Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 01-Jun-2022

Government Jobs 2022: RSMSSB Recruitment

इच्छुक उम्मीदवार 24 जून, 2022 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंट आउट ले सकते हैं। 

11:00 PM, 01-Jun-2022

Sarkari Result 2022 Govt Jobs : RSMSSB Librarian Recruitment

  1. ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 24 जून, 2022
  2. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 24 जून, 2022
  3. परीक्षा तिथि : जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।
  4. एडमिट कार्ड उपलब्ध : परीक्षा से पहले जारी होंगे।

10:05 PM, 01-Jun-2022

Sarkari Jobs : RSMSSB Librarian Recruitment 2022

 भर्ती के तहत राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से सितंबर 2022 में लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
09:04 PM, 01-Jun-2022

Jobs 2022: Librarian Recruitment के लिए पात्रता मापदंड

वहीं, शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवारों के पास पुस्तकालय विज्ञान / पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री या पुस्तकालय और सूचना विज्ञान में डिप्लोमा होना चाहिए। 

08:15 PM, 01-Jun-2022

Govt Jobs : RSMSSB Recruitment 2022

उम्मीदवारों की आयु एक जनवरी, 2023 को 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट होगी। 

विज्ञापन
06:52 PM, 01-Jun-2022

सरकारी नौकरी 2022 : यहां निकली लाइब्रेरियन की भर्ती

 इच्छुक उम्मीदवार 25 जून तक आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

05:51 PM, 01-Jun-2022

Govt Jobs 2022: RSMSSB Librarian Recruitment

RSMSSB भर्ती अभियान राजस्थान में कुल 460 लाइब्रेरियन पदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत राज्य सरकार के अधीन विभिन्न शिक्षा संस्थानों और पुस्तकालयों में रिक्त पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी।

04:55 PM, 01-Jun-2022

Govt Jobs : RSMSSB Librarian Recruitment

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लाइब्रेरियन ग्रेड -3 के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

03:54 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result: साल 2020 में इतना रहा रिजल्ट

साल 2020 में आयोजित की गई 12वीं बोर्ड परीक्षा में कॉमर्स का रिजल्ट 94.49 और साइंस का रिजल्ट 91.96 प्रतिशत रहा था।

03:34 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result: लड़कियों ने मारी बाजी

राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने इस साल भी शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। विज्ञान संकाय में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 97.57 रहा तो वहीं, लड़कों का 95.98 प्रतिशत। कॉमर्स की बात करें तो लड़कियों का सफलता प्रतिशत  98.62 रहा तो वहीं, लड़कों का सफलता प्रतिशत  96.93 फीसदी।


 

03:29 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result 2022: साइस का परिणाम इतने फीसदी

आरबीएसई के एडमिनिस्ट्रेटर एल.एन.मंत्री ने अजमेर स्थित बोर्ड के कांफ्रेंस हॉल में 12वीं के परिणाम को जारी किया। परीक्षा में साइंस का रिजल्ट 96.53 फीसदी रहा है। 

03:23 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result 2022: यहां देखें परिणाम

छात्र राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

03:08 PM, 01-Jun-2022

RBSE 10th Result 2022: कब जारी होंगे दसवीं के परिणाम

आरबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम 15 जून, 2022 तक घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की ओर से अभी कक्षा 5 और 8 के छात्रों के परिणामों की तिथि आनी बाकी है।

02:55 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result Out Live: यह रहा सफलता प्रतिशत

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी किए गए परिणाम में साइंस संकाय में  96.53 और कॉमर्स में 97.53 प्रतिशत छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। 

02:46 PM, 01-Jun-2022

Rajasthan Board result: इतने छात्र हुए सफल

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की ओर से जारी किए गए परिणाम के अनुसार 12वीं विज्ञान के संकाय में कुल 2 लाख 22 हजार 210 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। वहीं, कॉमर्स में कुल 26 हजार 346 ने सफलता प्राप्त की है। 
 

02:43 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result 2022: आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश

बड़ी संख्या में छात्र अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान आरबीएसई की वेबसाइट क्रैश हो गई है। 

02:32 PM, 01-Jun-2022

Rajasthan Board 12th Result:बोर्ड प्रशासक ने जारी किया परिणाम

राजस्थान बोर्ड बोर्ड के 12वीं कक्षा के साइंस और कॉमर्स का परिणाम अब जारी हो चुका है। बोर्ड के प्रशासक एलएन मंत्री ने परीक्षा का परिणाम जारी किया। 

02:23 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result 2022: परिणाम जारी

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर (RBSE, Ajmer) की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के साइंस के परिणाम जारी कर दिए हैं।

01:57 PM, 01-Jun-2022

Rajasthan Board Result: कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च, 2022 से लेकर 26 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 

01:49 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th result: रोल नंबर से चेक कर सकेंगे परिणाम

राजस्थान बोर्ड 12वीं के परिणाम आज बुधवार 01 जून को जारी करेगा। इसे चेक करने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉगिन करना होगा। 
 

01:28 PM, 01-Jun-2022

Rajasthan Board Result: कब हुई थी परीक्षा

आरबीएसई  की ओर से राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन 24 मार्च से 26 अप्रैल 2022 तक किया था। वहीं, आरबीएसई ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 31 मार्च से 26 अप्रैल तक आयोजित की थी। 

01:16 PM, 01-Jun-2022

RBSE Result 2022: इस समय जारी होंगे परिणाम

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, रिजल्ट दोपहर दो बजे घोषित किए जाएंगे। जो छात्र बीएसईआर 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकेंगे।

01:03 PM, 01-Jun-2022

RBSE 12th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 12वीं का परिणाम आज

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए साइंस-कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ आज बुधवार 1 जून, 2022 को घोषित किए जा रहे हैं। 
 

12:43 PM, 01-Jun-2022

RSMSSB JE Answer Key: आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को जारी की गई उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जिन उम्मीदवारों को ऐसा करना हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से लॉगिन कर के 4 जून, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 
 

12:30 PM, 01-Jun-2022

Sarkari Result Answer Key: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 20 मई, 2022 को किया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी। 

11:55 AM, 01-Jun-2022

Govt Job Update: ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी 

उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र दोनों ही ऑनलाइन रूप से उपलब्ध है। जिवन उम्मीदवारों ने जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे उत्तर कुंजी को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

11:23 AM, 01-Jun-2022

GOVT Job Live: राजस्थान जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने राज्य में जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसके साथ ही बोर्ड ने परीक्षा के प्रश्न पत्र को भी जारी कर दिया है। 

10:45 AM, 01-Jun-2022

Sarkari Result 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं या बारहवीं पास की योग्यता होनी चाहिए। वहीं उम्मीदवारों की आयु 27 जून, 2022 तक 24 वर्ष से कम होनी चाहिए।

10:04 AM, 01-Jun-2022

Govt Job 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के माध्यम से कुल 3612 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को अपरेंटिस एक्ट 1961 के तहत पूर्वी रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में निर्धारित ट्रेड में नियुक्ति दी जाएगी।

09:32 AM, 01-Jun-2022

Govt Job 2022: इस समय तक कर सकेंगे आवेदन

तय तारीख को शाम 5 बजे आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए आखिरी तारीख से पहले ही अपवा आवेदन पूरा कर लें।

 

09:08 AM, 01-Jun-2022

Sarkari Naukri Live 2022: कब तक कर सकेंगे आवेदन?

रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे की ओर से जारी की गई अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। भर्ती सेल ने आवेदन की आखिरी तारीख 27 जून, 2022 निर्धारित की गई है।

 

08:26 AM, 01-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: कैसे करें आवेदन

जिन उम्मीदवारों को इस पद पर भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन रेलवे भर्ती सेल की आधिकारिक वेबसाइट  rrc-wr.com पर जाकर कर सकते हैं। हम आपको इस खबर में आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

08:07 AM, 01-Jun-2022

Sarkari Result Job 2022 Live: दसवीं और बारहवीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे (Weste Railway) ने अपरेंटिस के रिक्त पदों पर बपर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो चुकी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें