फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri Live: सेना, एसएससी और बीएसएफ समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Wed, 31 Aug 2022 11:48 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result Sarkari Naukri 2022: हमारे देश में सरकारी नौकरी की तैयारी कौन ही नहीं करता। हर किसी का सपना होता है कि जीवन में एक सरकारी पद तो पा ही ले। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो वर्तमान में देश के विभिन्न केंद्रीय और राज्य विभागों में सरकारी भर्तियां जारी हैं। कई बार उम्मीदवारों को सरकारी भर्ती की जानकारी नहीं मिल पाती है। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में आपको जानकारी देने के लिए हम लेकर आए हैं यह लाइव ब्लॉग।
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:35 PM, 31-Aug-2022

Govt Jobs 2022: स्कूल व्याख्याता भर्ती

स्कूल व्याख्याता (स्कूल शिक्षा) भर्ती परीक्षा 11 अक्तूबर से शुरू होगी और 21 अक्तूबर, 2022 को समाप्त होगी। इसके बाद स्कूल व्याख्याता (संस्कृत शिक्षा) भर्ती परीक्षा 15 नवंबर से शुरू होगी और 17 नवंबर, 2022 को समाप्त हो जाएगी। फिर आरपीएससी इसके बाद वरिष्ठ शिक्षक ग्रेड-2 ( Sec. Edu.) परीक्षा 17 दिसंबर से 24 दिसंबर, 2022 तक शुरू होगी।

10:44 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri Live: RPSC Recruitment 2022

जिन उम्मीदवारों ने उपरोक्त पदों के लिए आवेदन किया है, वे आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in पर तारीखों की जांच कर सकते हैं।

09:54 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri: राजस्थान लोक सेवा आयोग की भर्ती

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ शिक्षक और स्कूल व्याख्याता के पदों के लिए परीक्षा तिथियां जारी की हैं। 16 हजार पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
08:40 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result Govt Jobs: ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर रिक्तियां

पंजीकरण प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और ग्रेड भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। 

07:51 PM, 31-Aug-2022

Govt Jobs: SSC Stenographer Recruitment

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
06:43 PM, 31-Aug-2022

Top Govt Jobs Sarkari Naukri

योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। साथ ही योग्य होने पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। 

05:53 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result Sarkari Naukri: Indian Army TES Recruitment

भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

04:35 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri LIVE : बीएसएफ की भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं।

03:42 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result 2022: इतने उम्मीदवार हुए सफल

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सभी सफल उम्मीदवारों को अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

02:26 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result 2022 Live: ऐसे चेक करें परिणाम

इस डाउनलोड  करने का लिंक अब पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

01:55 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Result : RPSC ने जारी किया RAS मुख्य परीक्षा का परिणाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग/RPSC की ओर से राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा, 2021 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम बीती रात 30 अगस्त, 2022  को जारी किए गए हैं। 

01:29 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri: इस तारीख तक कर लें आवेदन

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2022 है। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें। 

12:39 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: UPSC Recruitment (UPSC) की नौकरियां

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

12:07 PM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर होगी भर्ती

पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त, 2022 से शुरू हुई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 3,120 रिक्त पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से 265 बैकलॉग पद हैं और 2,855 नियमित पद हैं। जेएसएससी पीजीटी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर विजिट करें।

11:29 AM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri: Jharkhand PGT Recruitment 3120 रिक्तियां  

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आमंत्रित करते हुए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

11:01 AM, 31-Aug-2022

Govt Job 2022: ऐसे करें आवेदन

यह भर्ती अभियान 1,312 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर विजिट करें।

10:37 AM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri Live : बीएसएफ 1312 रिक्त पदों पर होगी भर्ती

सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं। 

09:46 AM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 Live: ऐसे करें आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 05 सितंबर, 2022 को समाप्त होगी। 

09:35 AM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri 2022 : ग्रेड सी और ग्रेड डी के पदों पर रिक्तियां

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

 

09:13 AM, 31-Aug-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें आवेदन

योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं। साथ ही योग्य होने पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। 

08:50 AM, 31-Aug-2022

Sarkari Result Naukri Live: सेना, एसएससी और बीएसएफ समेत विभिन्न विभागों में भर्ती, जानें कैसे करना है आवेदन

Sarkari Result Naukri Live: भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। 





 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें