फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेलवे की सीधी भर्ती और यूपीपीसीएल में नौकरियां पाने का आखिरी मौका, ऐसे करें तुरंत आवेदन

Wed, 02 Feb 2022 05:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:24 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: इन विभागों के अंतर्गत हैं भर्तियां

यह सभी भर्तियां दिल्ली सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में निकलीं हैं। उत्तर दिल्ली नगर निगम, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम, पूर्वी दिल्ली नगर निगम, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) , दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली अग्निशमन सेवा जैसे विभागों में भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 9 फरवरी, 2022 तक का समय है।

10:51 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी में 800 से ज्यादा पदों पर निकलीं भर्तियां

दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) में 800 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकली हैं। जूनियर इंजीनियर (सिविल) व अनुभाग अधिकारी (सिविल) के कुल 575 पदों पर, जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) व अनुभाग अधिकारी (इलेक्ट्रिकल) के तहत कुल 116 पदों पर भर्तियां निकली हैं।

10:12 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result: यूपी टीईटी 2021 से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. यूपी टीईटी परीक्षा की तारीख- 23 जनवरी, 2022
2. अंतरिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 27 जनवरी, 2022
3. आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख- 1 फरवरी, 2022
4. अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख- 23 फरवरी, 2022
5. परिणाम जारी होने की तारीख- 25 फरवरी, 2022

विज्ञापन
09:08 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result: कब जारी होगी अंतिम उत्तर कुंजी?

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की ओर से उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। इसके बाद प्राधिकरण 23 फरवरी को एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर परिणाम आधारित होंगे। 
 

07:59 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result: यूपी टीईटी की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख कल

उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण, ने 27 जनवरी, 2022 को यूपी टीईटी की अंतरिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया था। प्राधिकरण ने इस उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। उम्मीदवार 1 फरवरी, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर सभी दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन करना होगा। 

विज्ञापन
06:59 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: UPSC CSE Exam 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां 

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की अधिसूचना जारी होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 की पंजीकरण के शुरू होने की तिथि - 2 फरवरी, 2022
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 के पंजीकरण के समाप्त होने की तिथि - 22 फरवरी, 2022
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 5 जून, 2022
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - मई, 2022
 

06:13 PM, 31-Jan-2022

सरकारी नौकरी: 2 फरवरी से शुरू होंगे आवेदन

उम्मीदवारों के लिए सिविल सेवा परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास 22 फरवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है। यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 जून, 2022 को आयोजित होगा।

05:42 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के पंजीकरण प्रक्रिया जल्द होगी शुरू

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी अधिसूचना को जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

04:40 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result: लिखित व शारीरिक दक्षता परीक्षा के तहत होगा चयन

यूपी पुलिस में एसआई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया गया था। पीईटी परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 4.8 किमी की दौड़ को 28 मिनट में पूरा करना था। 

03:44 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result: 9534 पदों पर होंगी भर्तियां

यह परीक्षा तीन मुख्य चरणों में आयोजित हुई थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार ऐसी संभावना है कि यूपी पुलिस एसआई 2021 के परिणाम जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती के तहत कुल 9534 पदों पर भर्तियां होंगी।

 

02:50 PM, 31-Jan-2022

सरकारी नौकरी: नवंबर-दिसंबर 2021 में हुई थी परीक्षा

एसआई के पदों पर भर्ती परीक्षा के परिणाम का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर, 2021 के दिन आयोजित की गई थी।
 

02:26 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri live: जल्द जारी होंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) के परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

01:44 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022

अधिसूचना के अनुसार, आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर चयन होगा। इसके लिए मेरिट सूची में मैट्रिक के अंकों के प्रतिशत + उस ट्रेड में आईटीआई अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें उम्मीदवार को अप्रेंटिसशिप करनी है।

01:20 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result: आरसीएफ अपरेंटिस भर्ती का विवरण

  • फिटर : 04 पद
  • वेल्डर : 01 पद
  • मशीनिस्ट : 13 पद
  • पेंटर : 15 पद
  • बढ़ई : 03 पद
  • मैकेनिक : 03 पद
  • इलेक्ट्रीशियन : 07 पद
  • इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक : 09 पद
  • एसी और रेफ्रीजरेशन मैकेनिक : 01 पद

01:05 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: RCF Apprentice Recruitment की पात्रता

रेलवे भर्ती के उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए और अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी नेशनल ट्रेड प्रमाण-पत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

12:57 PM, 31-Jan-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट : जल्द जारी होंगे यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम

UPPRPB जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर एसआई (UPPRPB UP Police SI Result) के परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इसकी तैयारियों में जुटा है।

12:55 PM, 31-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट (Sarkari Results) : UP Police SI Result 2021

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) द्वारा जल्द ही यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जाएंगे। 

12:54 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live : आरसीएफ अपरेंटिस भर्ती

रेल कोच फैक्ट्री, आरसीएफ ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरसीएफ की आधिकारिक साइट rcf.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:39 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: भारतीय रेलवे की सीधी भर्ती

भारतीय रेलवे के विभिन्न अनुभागों में नौकरी करने के इच्छुक युवा तैयार हो जाएं। रेलवे ने रेल कोच फैक्ट्री के लिए सीधी भर्ती शुरू कर रखी है। आज इसमें आवेदन के लिए आखिरी मौका है।

12:00 PM, 31-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri: RDC Recruitment की आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर जाएं।
  2. अब सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर भर्ती से जुड़ी अधिसूचना के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अधिसूचना पढ़ने के बाद, वेबसाइट में दिए गए दिशा-निर्देशों को पढ़कर ऑनलाइन आवेदन करें।
  4. अपनी सभी संबंधित जानकारियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र में भरें। 
  5. आवेदन पत्र को जमा करने से पूर्व, उसे जांच लें।
  6. अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र को जमा कर दें। 
  7. आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

11:38 AM, 31-Jan-2022

Sarkari Result-Naukri: RDC Recruitment की शैक्षणिक योग्यता 

सहायक ग्रेड-3 के पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा और इंटरनेट और एमएस वर्ड का ज्ञान होना चाहिए। जबकि चपरासी पद के लिए न्यूनतम 5वीं पास, अधिकतम 8वीं पास होना चाहिए।

10:55 AM, 31-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri: RDC Recruitment की शैक्षणिक योग्यता 

स्टेनोग्राफर हिंदी पद के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताएं उत्तीर्ण होनी चाहिए।

10:18 AM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: RDC Recruitment की शैक्षणिक योग्यता 

स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 फीसदी अंक स्नातक डिग्री में होने चाहिए। उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताएं होनी चाहिए।

09:26 AM, 31-Jan-2022

सरकारी नौकरी लाइव : Raipur District Court Recruitment रिक्त पदों का विवरण

  1. स्टेनोग्राफर हिंदी: 10
  2. सहायक ग्रेड-3: 50
  3. चपरासी: 05
  4. स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: 02

09:05 AM, 31-Jan-2022

Sarkari Job: Raipur District Court ने निकाली बंपर भर्ती

उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। उम्मीदवारों के पास 31 जनवरी, 2022 तक आवेदन करने का समय है।  

08:52 AM, 31-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: रेलवे की सीधी भर्ती और यूपीपीसीएल में निकलीं नौकरियां

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकलीं है। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें