फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तर भारतीय राज्यों में निकलीं बंपर नौकरियां, जानिए कहां और कब तक करें आवेदन

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय के संघटक कॉलेजों में 3,900 से अधिक शिक्षण पद खाली हैं और 3000 से अधिक शिक्षक वर्तमान में उन रिक्त पदों के खिलाफ तदर्थ आधार पर काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:33 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक या डिप्लोमा होना चाहिए। इसके साथ हीं उनके पास 2 साल का अनुभव भी होना चाहिए। उम्मीदवारों का चयन टीयर 1 और टीयर 2 परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। 

 

09:59 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: डीएसएसएसबी भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 10 जनवरी, 2022
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 फरवरी, 2022
3. परीक्षा की तारीख- 1 मार्च, 2022 

08:47 PM, 09-Feb-2022

सरकारी नौकरी: 690 पदों पर होगी भर्तियां

डीएसएसएसबी भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 690 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) और सेक्शन इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। उम्मीदवार आज रात 12 बजे से पहले तक अपना आवेदन कर लें। 

विज्ञापन
07:58 PM, 09-Feb-2022

 सरकारी नौकरी: डीएसएसएसबी में भर्ती के लिए आज आवेदन की आखिरी तारीख

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख आज 9 फरवरी, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन नहीं किया है, वह डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

06:48 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: 11 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन पत्र में सुधार

जिन उम्मीदवारों ने एमपीपीएससी भर्ती के लिए अपना आवेदन कर लिया है और इसमें कोई त्रुटि रह गई हो तो आवेदन पत्र में अब भी सुधार किया जा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये शुल्क जमा करने होंगे। आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख 11 फरवरी, 2022 है।

विज्ञापन
06:02 PM, 09-Feb-2022

Govt Jobs Update: कुल 346 पदों पर होगी भर्तियां

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) द्वारा राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के माध्यम से कुल 346 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 283 पद राज्य सेवा के लिए हैं तो वहीं, 63 पद राज्य वन सेवा के लिए आरक्षित है। 

05:33 PM, 09-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022: यहां करें अपना आवेदन

जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन नहीं किया है। वह, MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। 

05:01 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: मध्यप्रदेश राज्य सेवा और वन सेवा परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा और राज्य वन सेवा के लिए सैकड़ों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन का आज 9 फरवरी, 2022 को आखिरी दिन है। 

04:29 PM, 09-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट्स -सरकारी नौकरी : RSMSSB JE Recruitment 2022

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जूनियर इंजीनिया भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और लिंक शुरू होने के बाद अपना आवेदन भी कर सकते हैं।

03:54 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Results-Sarkari Jobs: जूनियर इंजीनियर भर्ती

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर इंजीनियर को रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।

03:11 PM, 09-Feb-2022

Govt Jobs Update: सेबी सहायक प्रबंधक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश जारी

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने अधिकारी ए ग्रेड (सहायक प्रबंधक) भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे अब आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

01:45 PM, 09-Feb-2022

सरकारी नौकरी: इस तारीख को जारी होंगे प्रवेश पत्र

आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 1 मार्च, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी आईडी और पासवर्ड के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 6 मार्च, 2022 को किया जाएगा। 

12:44 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri: ऐसे चेक करें शेड्यूल

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर इस शेड्यूल को चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। 

12:03 PM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri:पंजाब पीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा की तारीखें जारी

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जूनियार इंजीनियर भर्ती की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 

11:13 AM, 09-Feb-2022

सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट : उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्तियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं।  इन पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

10:45 AM, 09-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live: क्या होगी यूकेएसएसएससी की चयन प्रक्रिया?

यूकेएसएसएससी की ओर सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा में 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में मेरिट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को विभिन्न विभागों में सुपरवाइजर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। 

09:46 AM, 09-Feb-2022

Govt Jobs: 12 मार्च तक करें आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2022 तक है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। 

09:16 AM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सुपरवाइजर के पदों पर जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 जनवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। 

08:58 AM, 09-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट - सरकारी नौकरी: यूकेएसएसएससी ने निकाली भर्ती

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह यूकेएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

08:48 AM, 09-Feb-2022

Sarkari Results-Naukri 2022: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

08:33 AM, 09-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तर भारतीय राज्यों में निकलीं बंपर नौकरियां

दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज में सबसे अधिक 216 रिक्त पद हैं, इसके बाद जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में 169, रामजस कॉलेज में 143, देशबंधु कॉलेज में 132 और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में 131 पद रिक्त हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें