फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: संघ लोक सेवा आयोग और जेएसएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और प्रक्रिया

Mon, 07 Feb 2022 11:30 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Live Sarkari Result 2022 (सरकारी नौकरी), Sarkari Naukri Job 2022, (सरकारी रिजल्ट)  SSC GD Constable, SSC MTS Result 2021 Live Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:30 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri: पंजाब पीएससी जूनियर इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जल्द जारी करें

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने जूनियार इंजीनियर भर्ती की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। 
 

09:49 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: SBI SCO Recruitment 2022 कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर सभी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

09:09 PM, 07-Feb-2022

Govt Jobs Update: आवेदन शुल्क

एसबीआई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 750 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। 
 

विज्ञापन
08:38 PM, 07-Feb-2022

सरकारी नौकरी: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री (रेगुलर) होनी चाहिए। आवेदकों की आयु 31 अगस्त, 2022 तक अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए।

07:53 PM, 07-Feb-2022

Govt Jobs Update: इस तारीख को होगी परीक्षा

एसबीआई भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 20 मार्च, 2022 को किया जाएगा। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 5 मार्च को जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह तारीखें अस्थाई है, इनमें परिस्थितियों के अनुसार बदलाव भी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
07:06 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: इन पदों पर होगी भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक एससीओ भर्ती के माध्यम से असिस्टेंट मैनेजर (नेटवर्क सिक्योरिटी स्पेशलिस्ट) और असिस्टेंट मैनेजर (राउटिंग और स्विचिंग) के रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 48 है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। 

06:25 PM, 07-Feb-2022

सरकारी नौकरी: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 48 एससीओ के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

05:54 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri-Results Live 2022: JSSC Recruitment के लिए ये है आवेदन शुल्क 

  • जनरल / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क है। 
  • झारखंड के एससी/एसटी/पीएच उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है।
  • नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। 

05:14 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live JSSC Recruitment 2022 पात्रता मानदंड

इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदक पुरुष उम्मीदवार के लिए 21 से 35 वर्ष उम्र सीमा निर्धारित की गई है। जबकि, महिलाओं के लिए 21 से 38 वर्ष की आयु सीमा निर्धारित की गई है। 

04:32 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Results-Naukri 2022 LIVE: रिक्तियों का विवरण

पद रिक्तियों की संख्या वेतनमान
सहायक शाखा अधिकारी 384 पद 44,900 - 1,42,400 रुपये
जूनियर सचिव सहायक 322 पद 19,900 - 63,200 रुपये
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी 245 पद 35,400 - 1,12,400 रुपये
योजना सहायक 05पद 29,200 - 92,300 रुपये

04:16 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Results Latest Govt Jobs: JSSC की आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। JSSC की आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी, 2022 है।

03:45 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Jobs Sarkari Results: JSSC Recruitment की महत्वपूर्ण तारीखें 

  1. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2022 
  2. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022   
  3. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 18 फरवरी, 2022    
  4. आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथि: 19 फरवरी, 2022   (सुबह 11 बजे से) से 21 फरवरी, 2022 तक

02:56 PM, 07-Feb-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट्स : झारखंड लोक सेवा आयोग की भर्ती

झारखंड लोक सेवा आयोग की भर्ती अभियान के तहत सहायक शाखा अधिकारी (एबीओ), कनिष्ठ सचिवालय सहायक (जेएसए), प्रखंड आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के कुल 956 पदों को भरा जाएगा।

02:26 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live: JSSC Recruitment 2022

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती के लिए 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

02:03 PM, 07-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट्स-सरकारी नौकरी: संघ लोक सेवा आयोग की भर्तियां

संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षाओं के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 100 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है। 

02:02 PM, 07-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live: UPSC Recruitment के लिए आयु-सीमा

सिविल सेवा और भारतीय वन सेवा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को नियमानुसार अधिकतम आयु-सीमा में छूट का भी प्रावधान है।

01:36 PM, 07-Feb-2022

सरकारी नौकरी: भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न पदों पर निकलीं भर्तियां

बैंक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 48 एससीओ के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी। 

11:19 AM, 07-Feb-2022

Sarkari Result-Naukri Live: UPSC Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता

प्रशासनिक सेवा के लिए - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।

भारतीय वन सेवा के लिए -  इस पद पर आवेदन करने के लिए आवेदक के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भूविज्ञान, गणित, भौतिकी, सांख्यिकी और प्राणीशास्त्र में से एक विषय का चयन होना चाहिए। इसके अलावा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि, वानिकी या इंजीनियरिंग में डिग्री भी मान्य है।

10:39 AM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 02 फरवरी, 2022
  • आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 02 फरवरी, 2022
  • आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 22 फरवरी, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा की तारीख- 05 जून, 2022
  • मुख्य परीक्षा- सितंबर, 2022 

10:29 AM, 07-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live: UPSC Recruitment का विवरण

  • कुल पदों की संख्या - 1012
  • प्रशासनिक सेवा के लिए रिक्त पदों की संख्या- 851
  • भारतीय वन सेवा के लिए रिक्त पदों की संख्या- 161

09:42 AM, 07-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri: सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती

सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। आयोग ने आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2022 निर्धारित की है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि सिविल सेवा और वन सेवा भारत के सबसे महत्वपूर्ण परीक्षाओं में से एक है। 

09:05 AM, 07-Feb-2022

Sarkari Jobs 2022: UPSC Bharti

आईएएस और आईएफएस अधिकारी बनने के लिए जो भी इच्छुक उम्मीदवार सिविल सेवा और वन सेवा भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

08:39 AM, 07-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएससी और जेएसएससी ने निकालीं बंपर नौकरियां

संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा और भारतीय वन सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वहीं, इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें