साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) ने पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के कुल 171 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी।
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
आधिकारिक बयान के अनुसार, बीपीएसएससी पुलिस एसआई, सार्जेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए 6,08,736 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 47,900 उम्मीदवारों ने मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है। आयोग ने बीपीएसएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली मेरिट सूची भी जारी की है।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अधिसूचना जारी कर कहा कि वे सभी उम्मीदवार जो 14 अगस्त, 2020 के विज्ञापन संख्या 03/2020 के तहत आयोजित बिहार पुलिस एसआई, सार्जेंट भर्ती लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) एवं प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी/सार्जेंट) भर्ती 2020 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं।
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भू-वैज्ञानिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार skindo-upsc@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू-वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
| भर्ती पद का नाम | रिक्त पद | वेतनमान |
| कुक | 11 | 19900- 63200/- रुपये प्रति माह |
| वाशरमैन | 3 | 18000- 56900/- रुपये प्रति माह |
| सफाईवाला | 13 | 18000- 56900/- रुपये प्रति माह |
| नाई | 7 | 18000- 56900/- रुपये प्रति माह |
| एलडीसी मुख्यालय | 7 | 19900- 63200/- रुपये प्रति माह |
| एलडीसी एमआईआर | 4 | 19900- 63200/- रुपये प्रति माह |
सलाहकार (लैंडस्केप आर्किटेक्ट) के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लैंडस्केप आर्किटेक्चर में मास्टर डिग्री या समकक्ष या आर्किटेक्चर में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।