जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह अपना आवेदन मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की आदिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द कर लें।
मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया को दोबारा शुरू कर दिया है। अब उम्मीदवार 24 फरवरी, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की ओर से 50 फीसदी अंकों के साथ में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों को कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना भी आवश्यक है। आवेदकों को 1500 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे।
नैनीताल बैंक लिमिटेड भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 100 हैं। इनमें 50 पद मैनेजमेंट ट्रेनी और 50 पद क्लर्क के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह नैनीताल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.nainitalbank.co.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख कल 15 फरवरी, 2022 को है।