LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) 2021, Latest Government Jobs, Railway Bharti, UPSC Admit Card Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है।
10:50 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां
एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
09:52 PM, 29-Dec-2021
Govt Jobs: भर्ती का विवरण
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 3847 हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
Sarkari Naukri: ईएसआईसी में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां
ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
07:59 PM, 29-Dec-2021
Govt Jobs: कैलेंडर का विवरण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर 2022 के अनुसार जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सहायक इंजीनियर (सिविल), सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और कानूनी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन जनवरी 2022 के पहले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा।
विज्ञापन
07:09 PM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी: कब होनी हैं परीक्षाएं?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार इन परीक्षाओं का आयोजन साल 2022 में अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। इनके लिए भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
05:37 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया 2022 की परीक्षाओं का कैलेंडर
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSB) ने बुधवार को आगामी वर्ष 2022 में होने वाली परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। इस कैलेंडर को प्रमुख परीक्षाओं जैसे जूनियर इंजीनियर (जेई), सहायक इंजीनियर (एई), पीजीटी और लेक्चरर, टीजीटी, सहयक शिक्षक, कानूनी सहायक, अनुभाग अधिकारी, लैब तकनीशियन आदि के लिए जारी किया गया है।
04:51 PM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2021 का आयोजन 12 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2021 तक किया था। वहीं, बाकी रह गई परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2021 से लेकर 8 अगस्त 2021 तक किया था।
04:20 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था और टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
सीमा सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग सेट अप में पदों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यदि आप इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं तो आप बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है।
03:05 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: बीएसएफ महानिदेशालय में नौकरी का मौका
बीएसएफ (Border Security Force) ने विभिन्न पदों को भरने के लिए भारत के इच्छुक और योग्य नागरिकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में ग्रुप- 'सी' कॉम्बैटाइज्ड (अराजपत्रित-गैर मंत्रिस्तरीय) पदों पर कई रिक्तियां भरी जाएंगी।
02:24 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Bharti: पांच जिलों के मेडिकल कॉलेजों में होंगी भर्तियां
राजस्थान मेडिकल सोसायटी की ओर से तैयार प्रस्ताव के अनुसार भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू एवं डूंगरपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आचार्य के 5, सह आचार्य के 21, सहायक आचार्य के 35, वरिष्ठ प्रदर्शक के 10, सीनियर रेजिडेंट के 13 और जूनियर रेजिडेंट के 21 पद सृजित किए जाएंगे। इस प्रकार प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 105 नवीन पदों का सृजन होगा।
01:51 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Result : राजस्थान वीडीओ - ग्राम विकास अधिकारी भर्ती आंसर की
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी यानी वीडीओ भर्ती परीक्षा 27 और 28 दिसंबर, 2021 को संपन्न हो चुकी है। ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षाओं को लेकर कई संस्थानों द्वारा आंसर की साझा की जा रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक आंसर की जारी नहीं हुई है।
01:09 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Jobs: राजस्थान मेडिकल सोसायटी करेगी 525 रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मेडिकल सोसायटी के अधीन संचालित भरतपुर, भीलवाड़ा, पाली, चूरू एवं डूंगरपुर के मेडिकल कॉलेजों के लिए आचार्य से जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर स्तर तक के 525 नवीन पदों के सृजन को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से इन मेडिकल कॉलेजों में 5वें बैच के साथ ही स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ हो सकेंगे और नेशनल मेडिकल कमीशन के नियमों के अनुरूप कॉलेजों का संचालन संभव हो सकेगा।
12:43 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: UPSC 187 पदों पर सरकारी भर्ती के लिए आवेदन 13 जनवरी तक
UPSC की ओर से की जा रही असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर- क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आदि के 187 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 13 जनवरी, 2022 तक किए जा सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच कर लें। पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारी वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचना में देखें।
11:34 AM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी: संघ लोक सेवा आयोग की भर्ती के लिए यहां करना होगा आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए www.upsconline.nic.in पर आवेदन करना होगा। यूपीएससी की ओर से असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर- क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आदि के 187 पदों पर भर्ती की जा रही है।
11:02 AM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: राजस्थान में 10 हजार पदों पर सरकारी भर्ती का रास्ता साफ
राजस्थान में 10 हजार पदों पर सरकारी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने राजस्थान में शिक्षकों के 10 हजार नए पदों के सृजन की स्वीकृति दे दी है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने प्रारम्भिक शिक्षा स्टाफिंग पैटर्न शाला दर्पण पोर्टल पर लाइव कर दिया है। इस नए स्टाफिंग पैटर्न से प्रारम्भिक शिक्षा महकमे में शिक्षकों के करीब 10 हजार नए पद सृजित हुए हैं।
09:59 AM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri): महाराष्ट्र राज्य सेवा के इन पदों पर होगी भर्ती
एमपीएससी के भर्ती अभियान के तहत महाराष्ट्र सरकार के प्रशासनिक बेड़े में डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक / सहायक पुलिस आयुक्त, सहायक आयुक्त राज्य कर, समूह विकास अधिकारी, सहायक निदेशक समेत विभिन्न 290 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा दे चुके उम्मीदवार संबंधित अधिक विवरण एमपीएससी की आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं।
09:21 AM, 29-Dec-2021
सरकारी रिजल्ट : MPSC Answer Key को चुनौती देने का मौका
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) की ओर से एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 04 दिसंबर को आयोजित की गई थी। अब इसकी अंतरिम उत्तर कुंजी यानी प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। उम्मीदवार इस आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं। आंसर की को चुनौती देने के लिए 03 जनवरी, 2022 तक का समय है।
09:16 AM, 29-Dec-2021
Sarkari Result : MPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा आंसर की डाउनलोड करने की प्रक्रिया
MPSC Answer Key डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mpsc.gov.in पर जाना होगा। होम पेज पर 'लेटेस्ट अपडेट सेक्शन' पर उपलब्ध राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2020 - फर्स्ट आंसर की' वाले लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। आंसर की डाउनलोड करने के लिए इस फाइल को सेव करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट आउट ले लें।
09:09 AM, 29-Dec-2021
Sarkari Result 2021 : MPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर जारी
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने एमपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा की आंसर की (Answer Key) अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से इसे चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
08:59 AM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: यूपीएससी की भर्ती के पात्रता मानदंड
यूपीएससी की ओर से की जा रही असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर आदि पदों पर भर्ती के लिए योग्यता मानदंड अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए महज 25 रुपये शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्गाें को नियमानुसार छूट भी दी गई है।
08:40 AM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri-Result 2021 Live: यूपीएससी दे रहा कमिश्नर बनने का मौका, यहां करना होगा आवेदन
संघ लोक सेवा आयोग ने राजपत्रित अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों पर आवेदन करने वाले युवा विभिन्न शहरों में असिस्टेंट कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर क्वालिटी एश्योरेंस और असिस्टेंट लेबर कमिश्नर इत्यादि पदों पर नियुक्ति के पात्र होंगे। हालांकि, चयन योग्यता और मानदंडों के आधार पर किया जाएगा।