फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Result Naukri Live: पंचायत सचिव समेत विभिन्न पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कब और कहां करना होगा आवेदन

Thu, 02 Jun 2022 11:28 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: अगर आप भी नौकरी खोज रहे हैं, तो आपको हम यहां ऐसी नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आवेदन के जरिए आप बेहतरीन सैलरी पा सकते हैं। सरकारी नौकरियों और सरकारी रिजल्ट के बारे में नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। 
विज्ञापन
Sarkari Result Naukri Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:07 PM, 02-Jun-2022

Govt Jobs Sena Bharti: UPSC CDS 2 परीक्षा 2022 के लिए आवेदन करने के आसान स्टेप्स

  1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. अब 'यूपीएससी की विभिन्न परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन' पर जाएं और आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. भाग एक पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  4. अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र शहर का चयन करें और फॉर्म जमा करें।
  5. एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

10:26 PM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri : UPSC CDS II की रिक्त सीटों का विवरण

  • भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून- 100 सीट
  • भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला- 22 सीट
  • वायु सेना अकादमी, हैदराबाद- 32 सीट 
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 116वीं एसएससी (पुरुष) (एनटी) - 169 सीट
  • अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, चेन्नई (मद्रास) 30 वीं एसएससी (महिला) (एनटी) - 16 सीट
कुल - 339 सीट या पद

09:12 PM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: Indian Army Recruitment

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ लें। सीडीएस-2 के पाठ्यक्रम जुलाई 2023 से शुरू होंगे। 

विज्ञापन
08:01 PM, 02-Jun-2022

UPSC CDS 2: यूपीएससी सीडीएस-2 के लिए आवेदन शुल्क

संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2022 के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए 200 रुपये का शुल्क देना होगा। हालांकि, महिला / एससी / एसटी उम्मीदवारों को छूट दी गई है। 

07:05 PM, 02-Jun-2022

सेना भर्ती : यूपीएससी सीडीएस के लिए करें आवेदन

यूपीएससी सीडीएस-2, 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर 07 जून को शाम छह बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
06:10 PM, 02-Jun-2022

सरकारी नौकरी : भारतीय सेना सीडीएस भर्ती दाखिले

यूपीएससी सीडीएस-2 परीक्षा यानी संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) के माध्यम से विभिन्न सैन्य पाठ्यक्रमों में 339 रिक्त पदों पर प्रवेश के लिए चार सितंबर को आयोजित की जाएगी। 

04:56 PM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri: UPSC CDS 2 Recruitment

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी वेबसाइट upsc.gov.in पर संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा-2, 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही UPSC CDS II परीक्षा 2022 के तहत विभिन्न भारतीय सैन्य प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

03:57 PM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: भर्ती का विवरण

UPSSSC की ओर से आयोजित की जाने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए 247667 उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। बता दें कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 8085 उम्मीदवारों का चयन किया जाना है। वहीं, सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर परीक्षा के माध्यम से कुल 76 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाना है।  
 

02:34 PM, 02-Jun-2022

Govt Job Live: नई तारीखों का एलान भी हुआ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने परीक्षा की नई तारीखों का भी एलान कर दिया है। आयोग ने बताया है कि अब सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाएगा। वहीं, लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
 

01:46 PM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: यहां चेक करें नोटिफिकेशन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले थे वे नोटिफिकेशन को यूपीएसएसएएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 



 

12:51 PM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri: यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तारीखों में बदलाव

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल और सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से इस बारे में आदेश जारी कर दिया गया है। 

12:22 PM, 02-Jun-2022

Govt Result: इतने उम्मीदवरों का हुआ चयन

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा के माध्यम से कुल 262 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इन सभी उम्मीदवारों को अब दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। बता दें कि आयोग इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सांख्यिकी अधिकारी के कुल 43 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेगा।

11:38 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Result Live: उत्तर कुंजी हो चुकी जारी

RPSC ने 31 मार्च, 2022 को सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को भी जारी कर दिया था। इसके बाद 1 जून, 2022 को परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

11:15 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Result 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सांख्यिकी अधिकारी/ Statistical Officer भर्ती परीक्षा का आयोजन बीते साल 18 दिसंबर, 2021 को आयोग के अजमेर जिले में स्थित मुख्यालय में किया गया था।  

10:46 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Result: ऐसे चक करें अपना परिणाम

जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

10:11 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Result: राजस्थान पीएससी ने जारी किया सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य सांख्यिकी अधिकारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है। 

09:25 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Job 2022: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। 


 

09:11 AM, 02-Jun-2022

Govt Job 2022: इतने रिक्त पदों पर है भर्ती

JKSSB पंचायत सचिव के पद पर भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 1395 निर्धारित की गई है। यह भर्ती राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के तहत जारी की गई है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 

08:32 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: कब से कर सकेंगे आवेदन?

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी किए नोटिफिकेशन के अनुसार पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 जून, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई, 2022 निर्धारित की है। 

08:15 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Naukri: ऐसे कर सकेंगे आवेदन 

जो भी उम्मीदवार इस पद पर भर्ती के इच्छुक हैं, वे इस नोटिफिकेशन को जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाक चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, तय तारीख से उम्मीदवार अपना आवेदन भी कर सकते हैं।

08:01 AM, 02-Jun-2022

Sarkari Result Naukri Live: पंचायत सचिव समेत विभिन्न पदों पर निकलीं बंपर भर्तियां, जानें कब और कहां करना होगा आवेदन

Sarkari Naukri Results Jobs Live Updates: अगर आप भी पंचायत सचिव की नौकरी का सपना देखते हैं तो आपका यह सपना सच भी हो सकता है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने पंचायत सचिव के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

UPSC Success Story: घोटाला उजागर किया तो मारी गईं 7 गोलियां, यूपी के रिंकू राही ने अब पास की यूपीएससी परीक्षा    

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें