10:08 PM, 28-Mar-2023
Govt Jobs Indian Armed Forces: अधिकारियों के 8129 पद खाली
रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय सेना में 8,129 अधिकारियों की कमी है जिसमें आर्मी मेडिकल कोर और आर्मी डेंटल कोर शामिल हैं। मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (एमएनएस) में 509 पद खाली हैं और जेसीओ और अन्य रैंक के 1,27,673 पद भी खाली हैं। मंत्री ने कहा कि सेना द्वारा नियोजित नागरिकों में ग्रुप ए में 252 रिक्त पद हैं, ग्रुप बी में 2,549 रिक्तियां हैं, और ग्रुप सी में 35,368 रिक्तियां हैं।