फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: यूपीएसएसएससी की ढाई हजार नौकरियों और एम्स की सीधी भर्ती में करें आवेदन, जानें योग्यता

Tue, 25 Jan 2022 11:27 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result-Naukri 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट) Admit Card Answer Key Hindi News Updates: देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। इन तीनों श्रेणी के उच्च शिक्षा संस्थानों में 9,800 से अधिक शैक्षणिक और 18,500 गैर-शैक्षणिक पद खाली हैं। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:27 PM, 25-Jan-2022

सरकारी नौकरी: डीडीए में सलाहकार के पदों पर निकलीं भर्तियां

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) में अनुबंध के आधार पर 05 सलाहकार पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट dda.org.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

10:54 PM, 25-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: 969 उम्मीदवारों हुए सफल

बीपीएससी परीक्षा के लिए कुल 11,595 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। जिनमें से कुल 969 सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर आयोग द्वारा जारी किए गए। इन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। आयोग जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट भी जारी करेगा। उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और वहां पर जाकर अपनी मार्कशीट को देख सकते हैं।
 

09:34 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result : बीपीएससी ने प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी किए

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने प्रोजेक्ट मैनेजर के पद की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। उम्मीदवारों के परिणाम और कटऑफ अंक की सूची जारी की गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
08:23 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result: दस्तावेजों के सत्यापन होंगे

इस परीक्षा में 11 हजार से अधिक उम्मीदवारों का चयन हुआ है। अब इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावोजों के सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आधिकारिक वेबसाइट पर इसे लेकर सूचना दी जाएगी।  

07:34 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result 2022: 5610 पदों पर होंगी भर्तियां

परिणाम जारी होने से कुछ दिनों पहले ही राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने पटवारी भर्ती में रिक्त पदों की संख्या में इजाफा कर दिया था। पहले यह भर्ती 5378 पदों के लिए थी। इसमे 232 पदों का इजाफा करते हुए रिक्त पदों की संख्या को 5610 कर दिया गया है। 
 

विज्ञापन
06:59 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया पटवारी परीक्षा का परिणाम

राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग (RSMSSB) पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा। 

06:22 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri: मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटिड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्तियां

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटिड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। यह भर्ती अप्रेंटिसशिप एक्ट 1973 के तहत की जा रही है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट mazagondock.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते है।
 

05:55 PM, 25-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट-नौकरी अपडेट : UKSSSC Recruitment 2022

सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूकेएसएसएससी भर्ती (UKSSSC Recruitment) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

05:34 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तराखंड में सरकारी नौकरियां

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने सुपरवाइजर के रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। 

04:56 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result - Naukri Live 2022: यूपीएसएसएससी में इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकलीं भर्तियां

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंस्ट्रक्टर के रिक्त 2504 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में पीईटी का स्कोर कार्ड होना जरूरी है। चयन के लिए कुल 100 अंकों की लिखित परीक्षा ली जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 08 फरवरी, 2022 को है। 

04:34 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result-Naukri 2022 Live: DU Faculty Recruitment में कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  4. पंजीकरण करने के बाद आवेदन पत्र में जरूरी जानकारी और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। 
  6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

04:23 PM, 25-Jan-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट : DU Faculty Recruitment 2022

दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी के पदों पर भर्ती के माध्यम से प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 635 है। विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त किए गए आवेदन की गाइडलाइन के अनुसार स्क्रीनिंग की जाएगी। इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। 

03:27 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Result - Naukri Live 2022: AIIMS Recruitment

एम्स भर्ती के तहत आवेदकों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से सीधा चयन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा सकता है। आवेदन के लिए aiimsnagpur.edu.in पर विजिट करें। 

02:38 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: डीएसईयू में लेक्चरर और अन्य पदों के लिए 236 रिक्तियां

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) ने लेक्चरर (व्याख्याता), असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर और सहित अन्य ग्रुप ए के पदों पर उम्मीदवारों की सीधी भर्ती की जारी की है। ऐसे में वे उम्मीदवार जो इच्छुक और पात्र हैं, आधिकारिक वेबसाइट -dseu.ac.in के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
 

02:12 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live: AIIMS Bharti 2022

एम्स नागपुर की भर्ती के तहत सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार 07 फरवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग की डिग्री और शैक्षणिक संस्थान में तीन वर्ष का कार्यानुभव भी होना चाहिए।

01:35 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: एम्स सीधी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स की सीधी भर्ती में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। सामान्य वर्ग और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये लागू होगा। वहीं, एससी और एसटी वर्ग के आवेदकों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये लागू होगा।

12:55 PM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: AIIMS Bharti का वेतनमान

एम्स, नागपुर की ओर से की जा रही ट्यूटर और क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार, लेवल-10 के आधार पर 56 ,100 से रुपये प्रतिमाह से लेकर 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक का वेतन मिलेगा।

11:42 AM, 25-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट्स : रेलवे भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी

बिहार में मंगलवार सुबह नालंदा के बिहार शरीफ रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों युवा आरआरबी एनटीपीसी (RRB NTPC) रिजल्ट के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए पटरियों पर जमा हो गए। छात्रों ने रेलवे भर्ती बोर्ड के खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन किया।

10:58 AM, 25-Jan-2022

Results Sarkari Naukri : RRB NTPC 2021 के रिजल्ट से नाराजगी

बिहार में RRB NTPC Result 2021 से नाराज उम्मीदवार आरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह से ही जम गए थे। साथ ही राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी उम्मीदवारों ने पांच से छह घंटे तक रेलवे ट्रैक को जाम करते हुए हंगामा किया। उम्मीदवारों के हंगामे की वजह से राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलने वाली तेजस राजधानी, संपूर्ण क्रांति दिल्ली के लिए रवाना नहीं हो पाई।

10:52 AM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result: RRB NTPC Result के खिलाफ प्रदर्शन

बिहार में आरआरबी एनटीपीसी के परिणामों से नाराज प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों ने करीब पांच घंटे तक ट्रेनों को रोक दिया। आक्रोशित प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि आरआरबी एनटीपीसी परिणाम में धांधली हुई है।

10:00 AM, 25-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट (Sarkari Result) : आरआरबी परिणाम से लाखों उम्मीदवार प्रभावित

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। जिसे लेकर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए हैं। कई उम्मीदवारों के नाम अलग-अलग श्रेणियों में शामिल होने के कारण रिपीट हो रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि बोर्ड ने त्रुटिपूर्ण परिणाम जारी किया है। जिससे लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं।

09:58 AM, 25-Jan-2022

Sarkari Result Live: आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट पर हंगामा

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी -2 परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड ने 15 जनवरी, 2022 को सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 को लेकर अभ्यर्थियों ने बोर्ड पर सवाल उठाए थे। 

09:54 AM, 25-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट : RRB NTPC Result 2021 में धांधली का आरोप

रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों की आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 में शामिल हुए उम्मीदवारों ने परिणामों में धांधली का आरोप लगाया है। नाराज उम्मीदवारों ने सोमवार रात पटना और आरा रेलवे स्टेशन पर  परिणाम के खिलाफ हंगामा किया। 

09:14 AM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live : AIIMS नागपुर की सीधी भर्ती शुरू

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सीधी भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती एम्स, नागपुर की ओर से की जा रही है। एम्स की ओर से ट्यूटर और क्लिनिकल इंस्ट्रक्टर के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

08:59 AM, 25-Jan-2022

Sarkari Jobs 2022: केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों में 29 हजार पद खाली

वहीं, देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं।

08:38 AM, 25-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: एम्स की सीधी भर्ती शुरू तो यूपीएसएसएससी ने निकालीं ढाई हजार नौकरियां

एक ओर देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, वहीं दूसरी ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में हजारों पद खाली पड़े हैं। सरकारी आंकड़ों से खुलासा हुआ है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में 41 हजार से ज्यादा पद खाली पड़े हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें