फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीपीएससी और ओपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां, स्नातकों को मिलेंगी सरकारी नौकरियां

Thu, 10 Feb 2022 10:50 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Live Sarkari Results-Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट्स): अगर आप भी सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में ग्रुप-ए के 21,255 पद खाली हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों यानी आईआईटी (IIT) और भारतीय प्रबंध संस्थानों यानी आईआईएम (IIM) में करीब 29 हजार पद खाली हैं। 
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 10-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी: JSSC Recruitment रिक्तियों का विवरण

पद    रिक्तियों की संख्या 
सहायक शाखा अधिकारी    384 पद 
जूनियर सचिव सहायक    322 पद
प्रखंड आपूर्ति अधिकारी    245 पद
योजना सहायक    05 पद

10:14 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri Live: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती

  1. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी, 2022 
  2. शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी, 2022   
  3. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने की अंतिम तिथि: 18 फरवरी, 2022    
  4. आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार की तिथि: 19 फरवरी, 2022   (सुबह 11 बजे से) से 21 फरवरी, 2022 तक

09:23 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Jobs-Sarkari Results: JSSC Recruitment 2022

इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि तारीख 14 फरवरी, 2022 है।

08:30 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Result Naukri 2022 Live: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड सामान्य स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेजीजीएलसीसीई) 2021 भर्ती के लिए 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

विज्ञापन
07:37 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: एनवीएस भर्ती 2022: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

  1. उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in पर जाना होगा।
  2. होमपेज पर, 'रिक्रूटमेंट' वाले बटन पर क्लिक करें और फिर 1925 रिक्तियों के लिए अधिसूचना पर क्लिक करें।
  3. आवेदन करने के लिए एक वैध ई-मेल आईडी और फोन नंबर तैयार रखें।
  4. सभी विवरण देकर अपना पंजीकरण करें और फिर लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र भरना शुरू करें, दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

06:58 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri: NVS Recruitment 2022

  1. कंप्यूटर ऑपरेटर : 04
  2. खानपान सहायक : 87
  3. कनिष्ठ सचिवालय सहायक : 630
  4. इलेक्ट्रीशियन सह प्लंबर : 273
  5. लैब अटेंडेंट : 142
  6. मैस हेल्पर : 629
  7. मल्टी टास्किंग स्टाफ : 23

06:17 PM, 10-Feb-2022

सरकारी नौकरी: एनवीएस भर्ती 2022 की रिक्तियों का विवरण

  1. सहायक आयुक्त : 07
  2. महिला स्टाफ नर्स : 82
  3. सहायक अनुभाग अधिकारी : 10
  4. लेखा परीक्षा सहायक : 11
  5. कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी : 04
  6. कनिष्ठ अभियंता : 01
  7. आशुलिपिक : 22

05:41 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: SBI SCO Recruitment 2022

भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी sbi.co.in पर विज्ञापन संख्या सीआरपीडी/एससीओ/2021-22/26 के तहत 48 सहायक प्रबंधकों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 

05:17 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) : एनवीएस भर्ती 2022 आवेदन का आखिरी मौका

एनवीएस भर्ती 2022 अधिसूचना जेएनवी और मुख्यालय / आरओ कैडर के लिए है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 है। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

04:45 PM, 10-Feb-2022

सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) 2022: नवोदय विद्यालय समिति की भर्ती

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सहायक आयुक्त, कनिष्ठ अभियंता आदि के 1,925 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

04:03 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Results-Sarkari Naukri:

नवोदय विद्यालय समिति (Navodaya Vidyalaya Samiti), एनवीएस भर्ती 2022 के तहत विभिन्न गैर-शिक्षण पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

03:21 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Results:

सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा देने वाले छात्र इन वेबसाइटों में से किसी एक पर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं- 
  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icai.org
  • icaiexam.icai.org

02:31 PM, 10-Feb-2022

Results 2022: ICAI सीए रिजल्ट्स 2021

सीए फाइनल और फाउंडेशन परिणाम icaiexam.icai.org और अन्य आईसीएआई की वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किए गए हैं। जो उम्मीदवार दिसंबर 2021 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

02:20 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Results 2022: ICAI CA Results 2021

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), आईसीएआई सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन दिसंबर 2021 परीक्षाओं के रिजल्ट गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 को जारी कर दिए गए हैं।

01:40 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live: ओपीएससी भर्ती आवेदन शुल्क

आवेदकों को 500 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे और यह शुल्क वापस नहीं होगा। ओडिशा में जन्म लेने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क जमा नहीं करना होगा।

01:20 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Results-Sarkari Naukri: OPSC Recruitment 2022

ओडिशा लोक सेवा आयोग भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उड़िया भाषा को बोलने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।

01:12 PM, 10-Feb-2022

Results 2022: सीए रिजल्ट्स

छात्र इन वेबसाइटों में से किसी एक पर घोषित होने के बाद अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम सभी वेबसाइटों पर एक साथ जारी होंगे।

  • caresults.icai.org
  • icai.nic.in
  • icai.org
  • icaiexam.icai.org

12:41 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Results-Naukri (सरकारी रिजल्ट): CA final foundation Results

आईसीएआई की ओर से अपनी कई वेबसाइटों पर सीए फाइनल पुराने पाठ्यक्रम और नए पाठ्यक्रम की परीक्षा और सीए फाउंडेशन परीक्षा दिसंबर 2021 के परिणाम जारी किए जाएंगे। 

12:36 PM, 10-Feb-2022

Results (रिजल्ट्स) live: ICAI CA Results 2021

उम्मीदवार ध्यान दें कि आईसीएआई की आधिकारिक परिणाम अधिसूचना में बताया गया है कि रिजल्ट 10 फरवरी, 2022 की शाम या फिर 11 फरवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है।

12:31 PM, 10-Feb-2022

Sarkari Results (सरकारी रिजल्ट्स) live: सीए फाउंडेशन के रिजल्ट आज

सीए परीक्षा परिणाम icaiexam.icai.org और अन्य आईसीएआई की वेबसाइटों पर ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। जो उम्मीदवार दिसंबर 2021 की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। 

12:30 PM, 10-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट्स (Sarkari Results) live: सीए फाइनल के रिजल्ट आज

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI), आईसीएआई सीए फाइनल और सीए फाउंडेशन दिसंबर 2021 परीक्षाओं के रिजल्ट गुरुवार, 10 फरवरी, 2022 को जारी किए जाएंगे। 

11:54 AM, 10-Feb-2022

सरकारी नौकरी 2022 (सरकारी रिजल्ट्स अपडेट):

जो भी उम्मीदवार ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षा में सफल होंगे, उन्हें राज्य सेवा में ग्रुप ए और ग्रुप बी के विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 405 रिक्त सीटों पर नियुक्ति दी जाएगी।

11:50 AM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022 (सरकारी रिजल्ट): ओडिशा लोक सेवा आयोग की भर्ती

ओडिशा लोक सेवा आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती का आयोजन ग्रुप ए और ग्रुप बी के तहत आने वाले विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए किया जा रहा है।  इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रियाI शुरू हो चुकी है।

11:49 AM, 10-Feb-2022

latest govt jobs (सरकारी नौकरी): OPSC Recruitment

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ओपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वह ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.opsc.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

11:36 AM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri LIVE: ओपीएससी राज्य सेवा परीक्षा

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने राज्य सेवा परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 

10:53 AM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri Sarkari Results: BPSC Jobs 2022 Last Date to Apply

बीपीएससी भर्ती 2022 में आवेदन के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:20 AM, 10-Feb-2022

Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): बीपीएससी भर्ती 2022 के पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता में उम्मीदवार ने रसायन विज्ञान / पर्यावरण विज्ञान में बी.एससी या रसायन विज्ञान / नागरिक / पर्यावरण विज्ञान / सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग / वास्तुकला में बी.टेक किया हो या उम्मीदवार के पास योजना / वास्तुकला में डिग्री होनी चाहिए। 

09:22 AM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बिहार में बंपर नौकरियां

पद का नाम : सहायक सार्वजनिक स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी
पद की संख्या : 286
वेतनमान : स्तर -7

09:08 AM, 10-Feb-2022

Sarkari Result-Naukri 2022: बीपीएससी (BPSC) भर्ती

बीपीएससी (BPSC) भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- bpsc.bih.nic.in से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2022 है। 

08:56 AM, 10-Feb-2022

सरकारी रिजल्ट्स-सरकारी नौकरी 2022: आवेदन का आखिरी मौका

बीपीएससी की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 10 फरवरी, 2022 तक है। यानी आज इस भर्ती के आवेदन का आखिरी मौका है।

08:23 AM, 10-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: बीपीएससी और ओपीएससी ने निकालीं बंपर भर्तियां, जानिए डिटेल

बिहार लोक सेवा आयोग (Bihar Public Service Commission) सहायक लोक स्वच्छता (Assistant Public Sanitary) और अपशिष्ट प्रबंधन अधिकारी (Waste Management Officer) पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवारों की तलाश कर रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें