उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के पास विषय अनुसार मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से परास्नातक (55 फीसदी अंक) एवं अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 जुलाई, 2021 तक 21 से 42 वर्ष तक उम्र होनी चाहिए। उम्मीदवार जल्द आवेदन करने क्योंकि आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर,2021 है। इसकी आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर जानकारी देखें।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (CDS) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा 14 नवंबर को आयोजित की गई थी। यूपीएससी की अधसूचना के अनुसार 6,845 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए है।
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड की ओर से दिल्ली एनसीआर के सरकारी अस्पतालों में तैनाती के लिए अनुबंध के आधार पर निम्नलिखित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।