फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live 2021: रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर, जानिए कब और कहां करना होगा भर्ती आवेदन

Fri, 17 Dec 2021 11:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2021 Live Updates, Latest Government Jobs (सरकारी नौकरी) Becil Jobs Railway Police Bharti Answer Key: अगर आप सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश करने जा रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट 2021 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:21 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

1. ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि - 10 दिसंबर 2021
2. ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि - 27 दिसंबर 2021
3. भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तिथि - 9 जनवरी 2022

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
 

10:57 PM, 17-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: पदों की संख्या और चयन प्रक्रिया

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और नोटिफिकेशन में दिए गए अन्य योग्यता मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से आईओसीएल द्वारा कुल 300 अपरेंटिस के पदों पर भर्ती की जाएगी। 

10:25 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के 300 पदों पर निकली है भर्ती

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में युवाओं के लिए शानदार मौका है। आईओसीएल ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
09:27 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Result: क्या होगा अगला चरण?

यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई  एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तवेजों के सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों की टाइपिंग और आशुलिप परीक्षा ली जाएगी। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा के बाद सफल अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। 

08:51 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Result: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी जाएगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी पर अपनी आपत्ति को 23 दिसंबर 2021 को रात 9 बजे तक दर्ज करा सकेंगे। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का केवल एक ही मौका दिया जाएगा। आपत्ति केवल ऑनलाइन माध्यम से ही दर्ज कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
07:50 PM, 17-Dec-2021

सरकारी रिजल्ट: यूपीपीआरपीबी ने जारी की एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने एएसआई और एसआई पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस उत्तर कुंजी को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार यूपीपीआरपीबी द्वारा आयोजित की गई इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को यूपीपीआपीबी की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि वह उत्तर कुंजी को 23 दिसंबर 2021 तक ही चेक कर सकते हैं।

06:40 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

1. प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2021 के आवेदनकर्ताओं की उम्र 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
2. ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

05:33 PM, 17-Dec-2021

Govt Jobs 2021: क्या है शैक्षणिक पात्रता ?

1. 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ एलिमेंट्री एजुकेशन में दो वर्ष का डिप्लोमा या 12वीं में 45 फीसदी अंकों के साथ दो वर्ष का एलिमेंट्री एजुकेशन में डिप्लोमा व एनसीटीई मान्यता प्राप्त एजुकेशन में       डिप्लोमा।

2. 12वीं में 50 फीसदी अंकों के साथ चार वर्ष का बीएलएड पाठ्यक्रम में पढ़ाई होनी चाहिए या 50 फीसदी अंकों के साथ दो वर्ष का शिक्षा (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा होना चाहिए या गोवा सरकार द्वारा      मान्यता प्राप्त शिक्षक पात्रता परीक्षा का प्रमाण पत्र होना चाहिए। लिखित परीक्षा के आधार पर प्राथमिक शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।

04:36 PM, 17-Dec-2021

सरकारी नौकरी: कुल 142 पदों पर होगी भर्ती 

निदेशालय ने कुल 142 पदों पर भर्ती  निकाली है। गैर आरक्षित वर्ग के लिए 50 पदों पर, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 14 पदों पर, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 29 पदों पर, अनुसूचित जाति (एससी) के लिए 02 पदों पर, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए 40 पदों और सीएफएफ के लिए 07 पदों  पर भर्तियां निकली हैं। निदेशालय ने 02 दिसंबर, 2021 से इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। 

03:45 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: गोवा में प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए आज है आखिरी तारीख

गोवा शिक्षा निदेशालय ने प्राथमिक स्कूल शिक्षक के विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने का अंतिम समय शुक्रवार, 17 दिसंबर, 2021 है। उम्मीदवार जल्द ही गोवा शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट education.goa.gov.in पर जाकर आवेदन करें। 

03:04 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: ऐसे डाउनलोड करें SBI PO Mains Admit Card

  1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, 'करियर' टैब देखना होगा और मेनू बार में 'Join SBI' पर क्लिक करना होगा।
  3. 'करंट ओपनिंग' टैब में, रिक्रूटमेंट ऑफ प्रोबेशनरी ऑफिसर्स' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. अगले चरण में, ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर लिंक को पर क्लिक करना चाहिए।
  5. अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  6. लॉगिन बटन पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन पर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।

02:37 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का पेपर पैटर्न

भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 02 जनवरी, 2022 को किया जाना है। पीओ पद के लिए एसबीआई मेन्स परीक्षा 2021 में ऐसे प्रश्न होंगे जो वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 200 अंकों के होंगे और उम्मीदवारों को उनका उत्तर देने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। अंग्रेजी भाषा, तर्क, डेटा विश्लेषण और व्याख्या, सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे। 

01:45 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021 Live: SBI PO Admit Card Released 

एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पीओ मेन्स परीक्षा 2 जनवरी को होने वाली है। प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 14 दिसंबर को निकला था। 

12:57 PM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: CTET Exam 2021 Cancelled

सीबीएसई ने CTET 2021 का पेपर 2, जो 16 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया था, तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दिया है।

12:05 PM, 17-Dec-2021

सरकारी नौकरी: एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

जो उम्मीदवार एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती 2021 की नौकरी के लिए इच्छुक हैं, वे ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जा सकते हैं क्योंकि आवेदन शुरू हो गए हैं।  

11:09 AM, 17-Dec-2021

सरकारी रिजल्ट : AIIMS NORCET 2021 का परिणाम हुआ जारी

AIIMS NORCET परीक्षा 20 नवंबर, 2021 को आयोजित की गई थी। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से एम्स नॉरसेट रिजल्ट 2021 भी डाउनलोड कर सकते हैं।

10:54 AM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri Result: SER Recruitment 2021 की रिक्तियां

पद का नाम रिक्तियों की संख्या

  • अनारक्षित - 277
  • एससी - 126
  • एसटी - 30
  • ओबीसी - 87
कुल - 520

10:15 AM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri Railway Recruitment: 23 दिसंबर से पहले करें आवेदन

जो उम्मीदवार और युवा रेलवे भर्ती के तहत सरकारी नौकरी करने के इच्छुक हैं वे एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती के लिए 23 दिसंबर, 2021 से पहले अपने आवेदन ऑनलाइन जमा कर दें।

10:09 AM, 17-Dec-2021

Sarkari Result: AIIMS NORCET परिणाम 2021 घोषित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली ने गुरुवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर AIIMS NORCET 2021 का परिणाम घोषित कर दिया। उम्मीदवार जो नर्सिंग अधिकारी भर्ती सामान्य पात्रता परीक्षा (NORCET 2021) के लिए उपस्थित हुए हैं, वे एम्स, दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

09:27 AM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri: दक्षिण पूर्वी रेलवे की भर्ती शुरू

दक्षिण पूर्वी रेलवे की भर्ती अधिसूचना 24 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जारी कर दी गई है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार एसईआर गुड्स गार्ड भर्ती 2021 के लिए 23 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

09:20 AM, 17-Dec-2021

Sarkari Job 2021: दक्षिण पूर्व रेलवे ने निकाली भर्तियां

दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) के खिलाफ गुड्स गार्ड पद पर 520 रिक्त पदों के लिए उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।  

09:01 AM, 17-Dec-2021

Sarkari Naukri Result Live 2021: रेलवे में बंपर नौकरियों के अवसर, जानिए कब और कहां करना होगा भर्ती आवेदन

भारतीय रेलवे ने युवाओं के लिए रोजगार के बेहतरीन अवसर सृजित किए हैं। करोड़ों युवाओं को रोजगार और नौकरी दे चुकी रेलवे ने एक और भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें