फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

Sun, 02 Jul 2023 07:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Govt Jobs Live 2023 Sarkari Naukri : क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:48 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri BPSC Teacher Registration 2023

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने बिहार में प्राथमिक, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in या onlinebpsc.bihar.gov.in पर 12 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। BPSC भर्ती अभियान का उद्देश्य शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तहत कक्षा एक से पांचवीं, कक्षा नौवीं से 10वीं और कक्षा 11वीं से 12वीं तक के स्कूल शिक्षकों के लिए कुल 1,70,461 रिक्तियों को भरना है। 

05:56 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri JSSC JE Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब JDLCCE-2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।

05:05 PM, 02-Jul-2023

Govt Jobs JSSC JE Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता और वेतन

  • स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से विद्युत ट्रेड में डिप्लोमा, आईटीआई पास होना चाहिए। इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के मुताबिक 25400 से 81100 रुपये वेतन मिलेगा।
  • पाइप लाइन इंस्पेक्टर के लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्लंबिंग ट्रेड में पास होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को 19,900 से 63,200 रुपये वेतन मिलेगा।
  • कनीय अभियंत्रा (यांत्रिक) के लिए एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिक अभियंत्रण में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।
  • कनीय अभियंत्रा (विद्युत) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से विद्युत में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।
  • कनीय अभियंत्रा (असैनिक) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से सिविल में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।
  • कनीय अभियंता (कृषि अभियंत्रण)  के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान से कृषि अभियांत्रिकी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।
  • मोटरयान निरीक्षक के लिए एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से यांत्रिक ऑटोमोबाइल, अभियांत्रिकी में डिप्लोमा होना चाहिए। इसके लिए चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 6 के मुताबिक 35,400 से 1,12,400 रुपये वेतन मिलेगा।

विज्ञापन
04:23 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri JSSC JE Recruitment रिक्तियों का विवरण

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के तहत इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1436 जूनियर इंजीनियर, 44 मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर, 55 स्ट्रीट लाइट इंस्पेक्टर और 16 पाइप लाइन इंस्पेक्टर पदों सहित कुल 1551 रिक्तियों को भरना है।

03:43 PM, 02-Jul-2023

Govt Jobs UPPSC Recruitment 2023 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन फॉर्म पूरा करें।
  • UPPSC में विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन सबमिशन लिंक पर क्लिक करें।
  • ओटीआर विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • विवरण जांचें, डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन
03:12 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri UPPSC Recruitment आवेदन शुल्क

यूपीपीएससी की इस भर्ती के लिए सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 105 रुपये, एससी, एसटी के लिए 65 रुपये, विकलांग श्रेणी के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है, बल्कि उन्हें ऑन लाइन प्रक्रिया शुल्क के रूप में 25 रुपये का भुगतान करना होगा। साथ ही भूतपूर्व सैनिकों को 65 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

02:21 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Jobs यूपीपीएससी की भर्ती शुरू

यूपीपीएससी की इस भर्ती अभियान का उद्देश्य आयोग के विभिन्न विभागों में कुल 393 पदों को भरना है। इसके लिए आयु सीमा एक जुलाई 2023 को 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

01:40 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri UPPSC Recruitment 2023: रिक्तियों का विवरण

  • यूपी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरीज - 41 पद
  • यूपी भू-विज्ञान और खनन विभाग - 01 पद
  • यूपी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग - 174 पद
  • यूपी आयुष (आयुर्वेद) विभाग - 127 पद
  • यूपी आयुष (होम्योपैथी) विभाग - 23 पद
  • यूपी आयुष (यूनानी) विभाग - 28 पद

12:53 PM, 02-Jul-2023

Sarkari Jobs UPPSC Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कई विभागों में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 14 जुलाई, 2023 तक चलेगी।

11:53 AM, 02-Jul-2023

Sarkari Jobs JSSC JE Recruitment 2023

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की तरफ से झारखंड डिप्लोमा स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JDLCCE 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।

11:17 AM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri JRHMS Recruitment 2023 आयु सीमा

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष है और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं आरक्षित श्रेणियों में बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणियों के लिए 37 वर्ष, महिला बीसी-1 और बीसी-2 श्रेणियों के लिए 38 वर्ष, और एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 40 वर्ष आयु सीमा तय की गई है।

10:42 AM, 02-Jul-2023

Jobs Live JRHMS Recruitment 2023

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 1400 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदों को भरना है। इसकी आवेदन प्रक्रिया jrhms.jharhand.gov.in पर जाकर पूरी की जा सकती है।

10:40 AM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri JRHMS Recruitment 2023

जेआरएचएमएस भर्ती आवेदन प्रक्रिया झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार इन पदों के लिए 08 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

10:29 AM, 02-Jul-2023

GOVT Jobs JRHMS Recruitment 2023

झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी (जेआरएचएमएस) की तरफ से भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुका है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी में 1400 पदों पर भर्ती होनी है।

10:10 AM, 02-Jul-2023

Sarkari Naukri 2023 Live: विभिन्न राज्यों और केंद्रीय विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कहां-किसकी भर्ती?

Govt Jobs Sarkari Naukri: क्या आप नौकरी की तलाश में हैं? यहां आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभाग और सार्वजनिक उद्यम इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्रों के अलावा, दिग्गज कंपनियां भी नौकरियों की पेशकश कर रही हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें