11:40 PM, 07-Jan-2022
सरकारी नौकरी: यूकेएसएसएससी के पुलिस विभाग में निकलीं 493 पदों पर भर्तियां
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। आयोग ने सब-इंस्पेक्टर(सिविल पुलिस) के 65 पदों पर, एसआई के 43 पदों पर, गुल्मनायक पीएसी/आरआरबी के 89 पदों, अग्निशमन अधिकारी के 24 पदों पर और कांस्टेबल के 272 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन करने के लिए 8 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर 21 फरवरी, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।