उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने 2,504 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग ने आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसमें उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के दौरान प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों पर उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में कुल 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूपीएसएसएससी आईटीआई प्रशिक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 8 फरवरी, 2022 तक का समय है।
तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में स्नातक अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री या राज्य सरकार व केंद्र सरकार द्वारा समकक्ष के रूप में मान्यता प्राप्त व्यावसायिक निकायों में की स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के पद पर उम्मीदवारों के पास राज्य परिषद या तकनीकी शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रदान की गई इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय व शिक्षण संस्थान से इंजीनियरिंग व प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा किया होना चाहिए।
तमिलनाडु सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में ग्रेजुएट अपरेंटिस और तकनीशियन (डिप्लोमा) अपरेंटिस के कुल 500 पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर शैक्षणिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों के पास नियमों के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री - एमडी, एमएस, डीएनबी संबंधित एमडी, एमएस, डीएनबी विषयों में होनी चाहिए। उम्मीदवारों द्वारा सरकारी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से तीन वर्ष जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर और एक वर्ष सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के रूप में कार्य किया होना चाहिए।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी मानदंडों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि अनारक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।