फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri-Result Live 2022: आरडीसी और सीएसबीसी ने निकालीं बंपर नौकरियां, 12वीं पास युवा करें आवेदन

Fri, 14 Jan 2022 11:56 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट) Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:56 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Result 2022: 14 फरवरी से शुरू होगी सीबीटी-2 परीक्षा

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें अब सीबीटी - 2 परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। परीक्षा 14 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र को 11 फरवरी, 2022 को जारी किया जाएगा।

11:22 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Resul: सात फेज में हुई थी परीक्षा

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा 28 दिसंबर, 2020 से लेकर 31 जुलाई, 2021 तक कुल सात फेज में आयोजित की थी। 

10:59 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Result: आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करें अपना परिणाम

उम्मीदवारों को परिणाम को चेक करने के लिए अपने आवेदन क्रमांक की जरूरत होगी। आधिकारिक वेबसाइट पर सभी जोन के हिसाब से परिणाम के लिए लिंक भी दिए गए हैं। उम्मीदवार इसमे अपने जोन के परिणाम को चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
10:20 PM, 14-Jan-2022

सरकारी रिजल्ट: मुजफ्फपुर और चेन्नई जोन के परिणाम जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी भर्ती के लिए मुजफ्फपुर और चेन्नई जोन जोन के परिणाम को जारी किया है। अन्य जोन के लिए भी परिणाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे।

09:34 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Result: RRB NTPC CBT 1 Result

इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbmuzaffarpur.gov.in और rrbchennai.gov.in आदि पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
08:50 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Result: एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा के परिणाम जारी 

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी के परिणाम का इंतजार करोड़ों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आरआरबी नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं।

08:16 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri: कल जारी हो सकते हैं आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के परिणाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एनटीपीसी के परिणाम का इंतजार करोड़ों छात्रों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) सीबीटी-1 परीक्षा के परिणाम जल्द जारी किए जा सकते हैं। इस परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbmumbai.gov.in, rrbcdg.gov.in आदि पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। 

07:29 PM, 14-Jan-2022

सरकारी नौकरी: 23 जनवरी को होगी परीक्षा

विभाग की ओर से प्रवेश पत्र को अंग्रेजी और गुजराती दोनों ही भाषा में जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी, 2022 को सभी कोरोना गाइडालइन का पालन करते हुए किया जाएगा। परीक्षा में दो पेपर होंगे और इनमें बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। पहले पेपर में 100 अंकों के 50 सवाल होंगे। वहीं, दूसरे पेपर में 200 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की समय-सीमा 3 घंटों की होगी।

06:24 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: OPSC सिविल जज भर्ती

सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से लॉ में स्नातक होना जरूरी है। अन्य जरूरी योग्यताओं की जानकारी के लिए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

05:23 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: 20 जनवरी से पहले करें आवेदन 

सिविल जज भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 20 जनवरी, 2022 या उससे पहले तक अपना आवेदन पत्र जमा कर देना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए, सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। 

04:48 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Results Govt Jobs : OPSC Civil Judge Recruitment 2021

ओडिशा लोक सेवा आयोग सिविल जज भर्ती 2021 के माध्यम से कुल 53 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग ने कुछ समय पहले ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं और सभी जरूरी पात्रता मानदंडों को जान सकते हैं। 

03:52 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022: ओडिशा लोक सेवा आयोग की जज भर्ती

जो भी योग्य और इच्छुक अधिवक्ता उम्मीदवार जज भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह ओडिशा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  opsc.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

03:23 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: OPSC Civil Judge Recruitment

ओडिशा लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य में सिविल जज भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है।

02:30 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: आरडीसी भर्ती में पांचवीं पास करें आवदेन

आरडीसी भर्ती में चपरासी के पांच पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार अगर आरक्षित वर्ग से हैं तो उन्हें पांचवीं पास होना जरूरी है। हालांकि, वे अनारक्षित यानी सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार हैं तो न्यूनतम आठवीं पास होना चाहिए।

02:28 PM, 14-Jan-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट : RDC Recruitment 2022

आरडीसी भर्ती के आवेदक उम्मीदवारों को कंप्यूटर एप्लीकेशन (डीसीए) में डिप्लोमा सहित शॉर्टहैंड और अन्य आवश्यक योग्यताओं का ज्ञान होना चाहिए। वहीं, इंटरनेट और एमएस वर्ड का ज्ञान होना चाहिए।

02:05 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Jobs : Raipur District Court Recruitment 2022

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए अनारक्षित उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री में न्यूनतम 45 फीसदी अंक प्राप्त होने चाहिए। वहीं, वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए स्नातक डिग्री में 40 फीसदी अंक होने चाहिए। 

01:37 PM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: आरडीसी भर्ती पदों का विवरण

  1. स्टेनोग्राफर अंग्रेजी: 02
  2. स्टेनोग्राफर हिंदी: 10
  3. सहायक ग्रेड-3: 50
  4. चपरासी: 05

12:58 PM, 14-Jan-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट 2022 : RDC Recruitment

RDC Recruitment 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व सभी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ें। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने 31 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवार पात्रता मानदंड और शैक्षणिक योग्यता का पदानुसार विवरण भी अच्छी तरह से समझ लें। 

12:24 PM, 14-Jan-2022

सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट : RDC Recruitment 2022

कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर में कुल 67 पदों पर भर्तियां निकली हैं। सहायक ग्रेड -3, स्टेनोग्राफर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट districts.ecourts.gov.in/raipur पर  जाकर आवेदन कर सकते हैं।

11:49 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result : सीएसबीसी भर्ती आवेदन प्रक्रिया

जो भी उम्मीदवार सीएसबीसी की भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह नीचे सबसे पहले केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं। यहां Prohibition Constable 2021 recruitment या निषेध कांस्टेबल भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और आगे बताए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर आवेदन कर सकते हैं।

11:02 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Result-Sarkari Naukri 2022 Live: भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी को निर्धारित

केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी), बिहार द्वारा निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी, 2022 को सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया जाएगा। इसमें 100 अंकों के बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

10:30 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: बिहार निषेध कांस्टेबल भर्ती

केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी), बिहार की निषेध कांस्टेबल भर्ती के दौरान आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए भी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

09:46 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result live 2022 : सीएसबीसी भर्ती का विवरण

सीएसबीसी निषेध कांस्टेबल भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 365 है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और आवेदन की अंतिम तिथि 18 जनवरी, 2022 तक है। 

09:16 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 : सीएसबीसी, बिहार कांस्टेबल भर्ती

जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार सीएसबीसी, बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और भर्ती के लिए आवेदन भी कर सकते हैं।

09:11 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result : CSBC Recruitment 2021

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। केन्द्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी), बिहार ने निषेध कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीखों का एलान कर दिया है। इन तारीखों के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।

09:00 AM, 14-Jan-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: आरडीसी और सीएसबीसी ने निकालीं बंपर नौकरियां

इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें