09:33 PM, 13-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: मैनेजर, जनरल मैनेजर के पदों पर निकलीं सरकारी भर्तियां
मैनेजर, जनरल मैनेजर, सीनियर डिप्टी डीएम, डीजीएम, जेजीएम, असिस्टेंट मैनेजर और इंजीनियर जैसे विभिन्न पदों पर सरकारी नौकरियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (जीएमआरसी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। जीएमआरसी की आधिकारिक वेबसाइट gujaratmetrorail.com पर जाकर इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।