Sarkari Naukri-Result Live 2021: देश के विभिन्न बैंकों, रेलवे और अन्य विभागों में हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) 2021 Railway RRC, SSC Bharti Hindi News Updates: सरकारी बैंकों और संस्थानों में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने कुल 250 रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इसके पंजीकरण प्रक्रिया 5 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2022 है। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने से पहले अधिसूचना में दी गई जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ें।
09:27 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: 250 पदों पर निकली सरकारी नौकरियां
ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) ने कुल 250 रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। ओपीटीसीएल ने ग्रेजुएट इंजीनियरिंग अपरेंटिस, डिप्लोमा इंजीनियरिंग अपरेंटिस और गैर-इंजीनियरिंग ट्रेड अपरेंटिस के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट optcl.co.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
08:49 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: कांस्टेबल भर्ती के लिए 13 जनवरी, 2022 तक है अवसर
एसएलपीआरबी असम कांस्टेबल भर्ती के जरिए राज्य में कुल 2450 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 13 दिसंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएलपीआरबी भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2022 तक है।
Sarkari Naukri: कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर नौकरियां
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) असम ने कुल 2450 रिक्त पदों पर असम कमांडो बटालियन में कांस्टेबल भर्ती के लिए पंजीयन की शुरुआत कर दी है। इस भर्ती के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इसलिए जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
06:52 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बैंक के 52 पदों पर आवेदन करने का आज है अंतिम दिन
बैंक ऑफ बड़ौदा में आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) की स्थायी नौकरी और आईटी पेशेवरों (अनुबंध) के कुल 52 पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 दिसंबर, 2021 तक का समय है।
विज्ञापन
06:33 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बीपीएससी मोटर वाहन निरीक्षक की परीक्षा तिथियां जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई) के 90 पदों पर भर्ती की परीक्षा की अहम तिथियों को जारी कर दिया है। बीपीएससी के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एमवीआई के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा से उम्मीदवारों का चयन होगा। एमवीआई की परीक्षा 5 और 6 मार्च, 2022 को आयोजित होगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जानकारी देख सकते हैं।
05:18 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बैंक में नौकरी का विवरण
एसबीआई सीबीओ भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 1226 है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2021 से शुरू का गई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 तक है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर जल्द आवेदन करें।
04:36 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: UKPSC में 318 पदों पर आवेदन का आज अंतिम अवसर
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने 318 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। आयोग की तरफ से सिविल अपर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत इन पदो पर भर्तियां होंगी। इसके पंजीकरण की आज अंतिम तिथि है। आयोग ने 8 दिसंबर, 2021 को पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए आवेदन विंडो को फिर से खोल दिया था और इच्छुक उम्मीदवारों के पास 28 दिसंबर, 2021 (रात 11:59 बजे तक) तक पंजीकरण कराने का समय हैं। उम्मीदवारों को उत्तराखंड सिविल सेवा परीक्षा 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
03:32 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: ओडिशा में निकली सरकारी भर्तियां
ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक कांस्टेबल और जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट (जेएफटीए) सहित 123 विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार वेबसाइट ossc.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। ट्रैफिक कांस्टेबल के 56 पदों और जेएफटीए के 67 पदों पर भर्तियां निकली हैं।
02:51 PM, 28-Dec-2021
Govt jobs: जेकेपीएससी में सहायक प्रोफेसर के 136 पदों पर भर्ती के पंजीकरण शुरू
जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर भर्ती 2021 की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जेकेपीएससी भर्ती 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
01:54 PM, 28-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा के डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म को भरने की प्रक्रिया 27 दिसंबर से शुरू कर दी गई है, इसके लिए आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 है। इसके बाद कोई भी मौका नहीं मिलेगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण आवेदन पत्र को भरने में उन्हें समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
01:26 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा लिए डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म जारी किया
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा मुख्य परीक्षा 2021 के डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म (UPSC ESE Mains 2021 DAF) को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग सेवा की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर DAF को भर सकते हैं।
12:50 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: 1226 पदों पर बैंक भर्ती की ये है चयन प्रक्रिया
एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन कुल तीन चरण में किया जाएगा। पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, दूसरे चरण में स्क्रीनिंग और तीसरे चरण में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। इनमे से प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों का ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग में सफल होना होगा।
12:49 PM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: बैंक में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के 1226 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
11:52 AM, 28-Dec-2021
Govt Jobs: महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 6 दिसंबर 2021
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 17 दिसंबर 2021
3. परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 28 दिसंबर 2021
4. परीक्षा की तारीख- जनवरी 2022 (अस्थाई)
11:08 AM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: कब आयोजित होगी परीक्षा?
खबरों के मुताबिक भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती की परीक्षा जनवरी 2022 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण / संज्ञानात्मक योग्यता परीक्षण और चित्र धारणा और ग्रुप डिस्कशन (पीपी और डीटी) के पैटर्न पर सवाल होंगे।
10:36 AM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri: भारतीय तटरक्षक असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने असिस्टेंट कमांडेंट (समूह ए गैजेटेड ऑफिसर) भर्ती की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आ जारी किया है, वह भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाकर प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।
10:07 AM, 28-Dec-2021
Sarkari Result 2021: जल्द जारी होगी पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा की उत्तर कुंजी
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) द्वारा आयोजित की गई पंजाब शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी की जा सकती है। उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
09:27 AM, 28-Dec-2021
सरकारी रिजल्ट: दस्तावेजों का सत्यापन होगा
इन पदों पर भर्ती के लिए 1 अगस्त, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिसमें उम्मीदवारों को 15 सितंबर, 2021 तक अपने आवेदन पत्रों को जमा कराना था। चयनित उम्मीदवारों की अंतरिम सूची जारी की गई है। ओपीटीसीएल की तरफ से सभी उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा।
09:04 AM, 28-Dec-2021
Sarkari Result: ओपीटीसीएल ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के साक्षात्कार के परिणाम जारी किए
ओडिशा सरकार के अधीन संचालित ओडिशा पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओपीटीसीएल) द्वारा मैनेमेंट ट्रेनी के पदों के परिणाम जारी कर दिए हैं। ओपीटीसीएल ने 50 पदों पर सीधी भर्तियां निकाली थीं।
08:17 AM, 28-Dec-2021
Sarkari Naukri-Result Live 2021: देश के विभिन्न बैंकों, रेलवे और अन्य विभागों में हजारों पदों पर निकलीं हैं भर्तियां, जानिए कहां और कैसे करना होगा आवेदन
एम्स गोरखपुर में फैकल्टी के 105 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया जल्द ही ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार एम्स गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट aiimsgorakhpur.edu.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकेंगे।