फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs Results Update 2023 LIVE: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए हैं ये सरकारी नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

Wed, 18 Jan 2023 09:49 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Govt Job Vacancy 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे दसवीं-बारहवीं के युवाओं के लिए कई विभागों में नौकरियों का मौका है। जहां आवेदन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:48 PM, 18-Jan-2023

Sarkari Jobs Suchna Sahayak Bharti

राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रिस्तरीय सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सूचना सहायक (Informatic Assistant) के पद पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 27 जनवरी, 2023 से rsmssb.rajasthan.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

09:06 PM, 18-Jan-2023

ASER Report: स्कूल न जाने वाली लड़कियों रेशो रिकॉर्ड दो फीसदी तक गिरा

शिक्षा की वार्षिक स्थिति पर बुधवार को जारी रिपोर्ट (ASER) एएसईआर 2022 के अनुसार भारत में स्कूल न जाने वाली लड़कियों का अनुपात 2022 में अब तक के सबसे निचले स्तर दो प्रतिशत पर आ गया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि समग्र गिरावट के बावजूद, तीन राज्य - मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ 10 फीसदी से अधिक लड़कियों के स्कूल से बाहर होने के कारण चिंता का विषय थे।

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें : ASER Report: स्कूल न जाने वाली लड़कियों रेशो रिकॉर्ड दो फीसदी तक गिरा; यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में चिंताजनक

यह भी पढे़ं : ASER Report: स्कूली बच्चों की गणनात्मक क्षमता में आई गिरावट, कोरोना काल से पहले 2018 के स्तर पर पहुंची
 

08:04 PM, 18-Jan-2023

Current Affairs : Annual Status of Education Report Out

स्कूलों में बच्चों के लर्निंग असेसमेंट को लेकर बुधवार को जारी एएसईआर रिपोर्ट (ASER- Annual Status of Education Report) में चिंताजनक स्थिति सामने आई है। शिक्षा की वार्षिक स्थिति पर जारी एएसईआर रिपोर्ट 2022 के अनुसार, सभी कक्षाओं के स्कूली छात्रों की बुनियादी पढ़ने की क्षमता 2012 के पूर्व के स्तर तक गिर गई है, जबकि बुनियादी गणित कौशल यानी गणनात्मक क्षमता कोरोना काल के पहले 2018 के स्तर तक गिर गई है।  

विज्ञापन
06:48 PM, 18-Jan-2023

Sarkari Naukri UKPSC RSI AA Patwari-Lekhpal Exam-2022

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) परीक्षा-2022 और सहायक लेखाकार परीक्षा-2022 की परीक्षा स्थगित कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी और लेखपाल भर्ती) पदों के लिए परीक्षा और सहायक लेखाकार पद के लिए 12 फरवरी, 2023 को निर्धारित परीक्षा अब 19 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। 

06:08 PM, 18-Jan-2023

Latest Government Jobs MPPSC AE Recruitment आवेदन की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर, ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक करें।
  3. एसईएस 2022 के लिए आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  4. रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  5. विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  6. भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
05:17 PM, 18-Jan-2023

Govt Jobs MPPSC AE Recruitment 2022 आवेदन शुरू

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 15 फरवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

04:54 PM, 18-Jan-2023

SSC Recruitment 2023

SSC द्वारा कांस्टेबल जीडी के 45,284 रिक्त पदों को भरने के लिए 10 जनवरी 2023 से लिखित परीक्षा का आयोजन शुरू किया जा रहा है। जिसमें 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों के हिस्सा लेने का अनुमान है। 

04:12 PM, 18-Jan-2023

OSSC JEA RECRUITMENT 2023

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने कनिष्ठ कार्यकारी सहायक परीक्षा की तिथि जारी कर दी है। की गई है। OSSC 27 जनवरी, 2023 को कंप्यूटर अनुप्रयोगों में JEA टाइपिंग टेस्ट और टेस्ट आयोजित करेगा। 

02:59 PM, 18-Jan-2023

UKPSC Forest Guard Exam 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 और कंबाइंड स्टेट (सिविल) अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मेन परीक्षा 2021 की परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी है। 

02:04 PM, 18-Jan-2023

UKPSC Forest Guard Exam 2023

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 और कंबाइंड स्टेट (सिविल) अपर सबऑर्डिनेट सर्विस मेन परीक्षा 2021 की परीक्षा की संशोधित तिथियां जारी कर दी है। 

01:49 PM, 18-Jan-2023

AP Police SI Registration 2023

 आंध्र प्रदेश पुलिस बल में उप निरीक्षकों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक इस पुलिस भर्ती के लिए आवेदन न किया हो उन्हें आज ही आवेदन पूरा करना होगा। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट slprb.ap.gov.in पर शाम पांच बजे से पहले आवेदन करना होगा।

 

12:53 PM, 18-Jan-2023

Haryana HCS Main Exam 2021 Result Out

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से Haryana HCS (Haryana Civil Services) 2021 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

12:09 PM, 18-Jan-2023

UGC NET JRF December 2022

 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से यूजीसी नेट जेआरएफ दिसंबर 2022 के लिए आवेदन शुल्क जमा करने का आज यानी 18 जनवरी 2023 आखिरी दिन है। एनटीएन ने यूजीसी नेट के आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने खुद को पंजीकृत किया है वे आज ही ugcnet.nta.nic.in पर आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

 

10:04 AM, 18-Jan-2023

CISF Recruitment Notification 2023

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने कई पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत सीआईएसएफ बंपर भर्तियां करने जा रहा है। इच्छुक युवा इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 21 जनवरी 2023 से शुरू होगी। 
 

09:50 AM, 18-Jan-2023

UPSC Vice Principal Result 2022 की जांच करने की आसान प्रक्रिया

उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
यहां होम पेज पर, व्हाट्स न्यू टैब पर क्लिक करें।
अब शिक्षा निदेशालय, जीएनसीटीडी में वाइस प्रिंसिपल के 131 पद पर भर्ती परीक्षा का लिखित परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
अब यूपीएससी वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा का परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
अपना रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें।
 

09:25 AM, 18-Jan-2023

UPSC Vice Principal Recruitment Exam Result 2022

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार, 17 जनवरी को वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा 2022 का परिणाम घोषित कर दिया है।  यूपीएससी की वाइस प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।  

08:51 AM, 18-Jan-2023

SBI PO Prelims Result 2022: ऐसे करें चेक

सबसे पहले उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध करिअर लिंक पर क्लिक करें।
यहां से एसबीआई पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2022 के लिंक को दबाएं।
उम्मीदवार अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
इसके बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट भी निकाल कर रखें।

08:44 AM, 18-Jan-2023

Jobs Results Update 2023 LIVE: 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए हैं ये सरकारी नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

SBI PO Recruitment Prelims Exam 2022 Result Out: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। यह भर्ती अभियान संगठन में 1673 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरेगा। परिणाम की घोषणा एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर की गई है। प्रारंभिक परीक्षा 17, 18, 19 और 20 दिसंबर, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।    

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें