फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live: सीडैक, केएचआई और दानापुर छावनी में निकलीं नौकरियां, डीईआरसी में भी हैं रिक्तियां

Tue, 21 Feb 2023 05:52 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

UPSC CSE Last Date, 21st February, MSBTE Result winter 2023 Live Jobs Vacancies Sarkari Naukri: सीडैक, केएचआई और दानापुर छावनी में निकलीं नौकरियां, डीईआरसी में भी हैं रिक्तियां
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:51 PM, 21-Feb-2023

Jharkhand Home Guard Recruitment 2023

झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स, धनबाद ने होम गार्ड्स (ग्रामीण और शहरी) के विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 21 फरवरी 2023 से शुरू हो चुकी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Dhanbad.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। झारखंड होम गार्ड्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च, 2023 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 1478 रिक्त पदों को को भरने के लिए चलाया गया है।

04:34 PM, 21-Feb-2023

UPSC IFS Exam 2023 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीएससी ओटीआर के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. यूपीएससी और ऑनलाइन आवेदन की परीक्षाओं के लिए 'ओटीआर' पर जाएं और अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  3. भाग-1 पंजीकरण फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें, दस्तावेज अपलोड करें।
  4. परीक्षा केंद्र का चयन करें और फॉर्म जमा करें।
  5. फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

03:32 PM, 21-Feb-2023

Jobs Vacancies KHI Recruitment

केंद्रीय हिंदी संस्थान में निदेशक के निजी सचिव और प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार khsindia.org पर आवेदन कर सकते हैं। नियुक्ति प्रतिनियुक्ति पर आधारित है। 

विज्ञापन
02:26 PM, 21-Feb-2023

Govt Jobs DERC Recruitment 2023

DERC यानी दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग की ओर से संयुक्त निदेशक निष्पादन मानक और इंजीनियरी, सलाहकार वित्त, संयुक्त निदेशक विधि, उप निदेशक उपभोक्ता सहायता, स्टेनो सह कंप्यूटर ऑपरेटर के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रतिनियुक्ति पर नौकरी के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार derc.gov.in पर विस्तृत जानकारी एवं अधिसूचना देख सकते हैं। 

01:41 PM, 21-Feb-2023

Sarkari Naukri Result Live BECIL Recruitment 2023

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने टेक्नीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार BECIL की आधिकारिक वेबसाइट becil.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में 159 पदों को भरेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2023 तक है।

विज्ञापन
12:46 PM, 21-Feb-2023

Jobs Vacancies UPSC IFS Exam 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) जल्द ही भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परीक्षा 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार मंगलवार, 21 फरवरी, 2023 शाम छह बजे तक आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

12:19 PM, 21-Feb-2023

Jobs UPSC CSE Prelims Exam Last Date to Apply

  1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाएं।
  2. एक बार पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करें।
  3. अब, लॉग इन करें और परीक्षा का चयन करें।
  4. आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  5. अपना फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट ले लें।

11:24 AM, 21-Feb-2023

Sarkari Jobs हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती

इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च, 2023 तक है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य हरियाणा लोक सेवा आयोग में कुल 95 रिक्तियों को भरना है।

10:27 AM, 21-Feb-2023

Sarkari Naukri Result REC Recruitment 2023

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड ने असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरईसी की आधिकारिक वेबसाइट recpdcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

10:02 AM, 21-Feb-2023

Jobs Live HPSC Recruitment के लिए आवेदन शुरू

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 2023 के विज्ञापन संख्या 11 के तहत HCS (कार्यकारी शाखा) और अन्य संबद्ध सेवाओं के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 

09:36 AM, 21-Feb-2023

UPSC Civil Services Exam 2023 Age Limit and Extra Attempt Case

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त प्रयास और आयु में छूट की मांग करने वाले उम्मीदवारों की याचिका को खारिज कर दिया।

09:24 AM, 21-Feb-2023

GOVT Jobs UPSC CSE 2023 का आयोजन 28 मई, 2023 को

UPSC CSE 2023 का आयोजन 28 मई, 2023 को होना है। इस साल UPSC सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से लगभग 1,105 रिक्तियों को भरा जाना है।

09:15 AM, 21-Feb-2023

Sarkari Naukri Live: सीडैक, केएचआई और दानापुर छावनी में निकलीं नौकरियां, डीईआरसी में भी हैं रिक्तियां

UPSC CSE 2023 के लिए आवेदन विंडो खुली है और 21 फरवरी UPSC CSE 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक उम्मीदवार अपना UPSC CSE आवेदन आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से जमा कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें