फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result Live: 10वीं पास के लिए निकलीं भर्तियां, HCL और रेलवे में मिलेंगी नौकरियां

Thu, 30 Jun 2022 08:38 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri Result Govt Jobs Latest Recruitment Notification Admit Card Hall Ticket Answer Key Results Sarkari Naukri Result: 10वीं पास के लिए निकलीं भर्तियां, HCL और रेलवे में मिलेंगी नौकरियां 
विज्ञापन
Naukri Jobs Results Live - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:37 PM, 30-Jun-2022

Sarkari Job: Railway Bharti के लिए पात्रता मापदंड

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से की जा रही भर्ती के लिए आयु 26 जुलाई, 2022 तक 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन साल, एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए पांच साल और बेंचमार्क विकलांग (पीडब्ल्यूबीडी), उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 10 साल की छूट देय है।

शैक्षणिक योग्यता
फ्रेशर:
कक्षा 10वीं (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए।
पूर्व आईटीआई: एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में 10 वीं कक्षा (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना चाहिए और राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।

07:36 PM, 30-Jun-2022

Govt Jobs आईसीएफ अपरेंटिस भर्ती

  1. उम्मीदवार सबसे पहले वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर जाएं।
  2. यहां 'एक्ट अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करें' पर जाएं।
  3. अब दिए गए निर्देशों के अनुसार, अपना आवेदन पत्र भरें। 
  4. आवेदन फॉर्म पर पूरा करने के बाद दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और अपना फॉर्म जमा करें। 
  6. उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।

06:06 PM, 30-Jun-2022

Sarkari Jobs : NFR Recruitment 2022

आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है। अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों के माध्यम से एनएफआर की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।

विज्ञापन
05:15 PM, 30-Jun-2022

Sarkari Vacancy: नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की भर्ती

नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे की ओर से अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत अपरेंटिस के 5,636 पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 

04:34 PM, 30-Jun-2022

Sarkari Naukri Live Result : NFR Recruitment 2022

भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं और आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए भर्ती प्रक्रिया संचालित की जा रही है। एनआरएफ अपरेंटिस भर्ती 2022 के लिए आवेदन विंडो गुरुवार, 30 जून को समाप्त हो रही है। 

विज्ञापन
03:24 PM, 30-Jun-2022

सरकारी नौकरी रिजल्ट 2022: ICF Apprentice Recruitment

भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जा सकते हैं। 

02:23 PM, 30-Jun-2022

सरकारी नौकरी : रेलवे भर्ती 2022

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से 600 एक्स-आईटीआई और 276 फ्रेशर्स सहित कुल 876 अपरेंटिस पद प्रस्ताव पर हैं। इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। 

01:29 PM, 01-Jul-2022

Sarkari Naukri Result: रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री भर्ती

रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार सभी प्रकार से पूर्ण किए गए आवेदन 26 जुलाई को शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

12:44 PM, 30-Jun-2022

 Govt Jobs : Latest Recruitment 

रेलवे आईसीएफ, चेन्नई ने नामित ट्रेडों में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार वेब पोर्टल pb.icf.gov.in पर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

11:34 AM, 30-Jun-2022

Jobs for 10th Pass: HCL Recruitment

HCL की भर्ती के आवेदक उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उसकी उम्र 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।  

11:09 AM, 30-Jun-2022

Jobs : HCL Recruitment

उधर, माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल (HCL) यानी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की ओर से भी 10वीं पास युवाओं के भर्ती शुरू की गई है।

11:06 AM, 30-Jun-2022

Sarkari Job 2022: 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती

भारतीय रेलवे की ओर से 10वीं पास युवाओं के लिए 876 पदों पर भर्ती शुरू की गई है। यह भर्ती रेलवे इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF, चेन्नई) के लिए होने जा रही है।

10:57 AM, 30-Jun-2022

Sarkari Naukri Result Live: 10वीं पास के लिए निकलीं भर्तियां, HCL और रेलवे में मिलेंगी नौकरियां

10वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन सरकारी और गैर-सरकारी यानी निजी क्षेत्र में बंपर भर्तियां निकलीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें