Sarkari Naukri Result 2023 Live Updates: बैंकिंग, मेडिकल, टीचिंग, रेलवे सहित कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं। इनमें से कई की अंतिम डेट बेहद नजदीक है। इससे पहले की बहुत देर हो जाए, अपनी पंसंद की नौकरी देख कर अभी अप्लाई कर दें।
विज्ञापन
Govt Jobs Sarkari Naukri
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने खनन अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए पंजीकरण 20 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 नवंबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
12:39 PM, 03-Oct-2023
SVPUAT Recruitment 2023
शिक्षण के क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए मेहनत कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है। यूपी के सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में सहायक प्रोफेसर पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट svpuat.edu.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
11:19 AM, 03-Oct-2023
NCL Apprentice Recruitment 2023
नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की तरफ से मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में ट्रेड (आईटी) अपरेंटिस प्रशिक्षुओं की भर्ती के एक अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nclsil.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 05 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अक्तूबर 2023 तक है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क, सहायक ग्रेड III के 5512 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी हर डिटेल...
08:48 AM, 03-Oct-2023
Sarkari Naukri 2023 Live: बैंकिंग-मेडिकल और टीचिंग सहित कई क्षेत्रों में मौका, जानिए कहां निकली सरकारी नौकरी
SBI PO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक, प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो आज, यानी 3 सितंबर को बंद कर देगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - bank.sbi/careers के माध्यम से आवेदन पत्र भर सकते हैं और शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। यहां पढ़ें आवेदन से जुड़ी हर डिटेल...