फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: 10वीं पास युवाओं के लिए निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

Sun, 23 Jul 2023 04:41 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : राजस्थान हाईकोर्ट , इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस, इंडियन रेलवे, एम्स सहित कई विभागों में नौकरियां हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result 2023 Live, सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:41 PM, 23-Jul-2023

AIIMS Recruitment 2023

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsbubaneswar.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एम्स  भुवनेश्वर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि विज्ञापन प्रकाशन की तिथि से 30 दिनों के भीतर है। यह भर्ती के तहत 775 पदों को भरा जाएगा। 

04:38 PM, 23-Jul-2023

EMRS Recruitment 2023

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों ने प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और छात्रावास वार्डन (पुरुष और महिला) की सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ईएमआरएस की आधिकारिक वेबसाइट emrs.tribal.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:57 PM, 23-Jul-2023

Delhi High Court Recruitment 2023

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा न्यायिक सेवा भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। जो उम्मीदवार इसके योग्य हैं, वे अधिकारिक वेबसाइट www.delhihighcourt.nic.in के माध्यम से 29 जुलाई शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 के तहत कुल 16 पदों को भरना है ।

विज्ञापन
01:58 PM, 23-Jul-2023

Rajasthan Housing Board Recruitment 2023

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने कंप्यूटर ऑपरेटर (सहायक प्रोग्रामर), डाटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोजेक्ट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbhexam.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अगस्त 2023 तक है। 

01:03 PM, 23-Jul-2023

MAHA DMA Recruitment 2023

महाराष्ट्र नगरपालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahadma.maharashtra.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2023 तक है। 

विज्ञापन
11:56 AM, 23-Jul-2023

BHU Recruitment 2023

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने 307 संकाय पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। 


 

11:24 AM, 23-Jul-2023

UPSC Recruitment 2023 पदों का विवरण

  • एयरोनॉटिकल अधिकारी: 26 पद
  • प्रधान सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी: 01
  • वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड- II: 20
  • वैज्ञानिक 'बी': 07
  • सहायक भू-भौतिकीविद्: 02


 

11:19 AM, 23-Jul-2023

UPSC Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने वैमानिकी अधिकारी, प्रधान सिविल हाइड्रोग्राफिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड- II, वैज्ञानिक 'बी' और सहायक भूभौतिकीविद् के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना फॉर्म upsconline.nic.in पर 10 अगस्त 2023 तक जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 56 रिक्तियों को भरना है।



 

10:21 AM, 23-Jul-2023

ITBP Recruitment 2023 पदों का विवरण

आईटीबीपी में कॉन्स्टेबल ड्राइवर पदों पर भर्ती 2023 में सामान्य वर्ग के लिए 195 पद, ओबीसी के लिए 110 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 42 पद, अनुसूचित जाति के लिए 74 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए 37 पद रखे गए हैं।

10:06 AM, 23-Jul-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: 10वीं पास युवाओं के लिए निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें हर अपडेट

ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी कॉन्स्टेबल और ड्राइवर के 458 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर 26 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं। आईटीबीपी कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती 2023 के लिए योग्यता 10वीं कक्षा पास रखी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें