फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एम्स भुवनेश्वर, चंडीगढ़ पुलिस समेत कई विभागों में भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 18 Jul 2023 04:02 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। एम्स, पुलिस विभाग सहित कई क्षेत्रों में नौकरियां है। जहां आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:02 PM, 18-Jul-2023

UPSC Recruitment 2023

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने डिप्टी आर्किटेक्ट और अन्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट- upsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

02:52 PM, 18-Jul-2023

JPSC MO Recruitment 2023 Last Date

झारखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से चिकित्सा अधिकारी (नियमित) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार 18 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर रिक्तियों के लिए शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2023 तक है। साथ ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड प्रतियां 04 अगस्त से पहले जमा करना होगा।

 

02:34 PM, 18-Jul-2023
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आयु-सीमा 

  • सीनियर नर्सिंग ऑफिसर - 21 - 35 वर्ष

  • वोकेशनल काउंसलर-21- 35 वर्ष

  • असिस्टेंट लॉन्ड्री सुपरवाइजर- 18-30 वर्ष

  • कोडिंग क्लर्क- 18-30 वर्ष के बीच

विज्ञापन
01:10 PM, 18-Jul-2023

Maharashtra Municipal Administration recruitment

महाराष्ट्र नगर पालिका प्रशासन निदेशालय ने 1782 पद पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है। सिलेक्शन होने के बाद कैंडिडेट्स को सैलरी के तौर पर 15,000 रुपए से लेकर 45,000 रुपए प्रति माह तक मिलेंगे।

11:23 AM, 18-Jul-2023

Chandigarh Police Recruitment 2023

चंडीगढ़ पुलिस विभाग ने सीधी भर्ती के अंतर्गत ग्रुप सी के सहायक उप निरीक्षक (कार्यकारी) पदों पर आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। 44 अस्थायी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 जुलाई तय की गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट chandigarhpolice.gov.in पर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
10:52 AM, 18-Jul-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: एम्स भुवनेश्वर, चंडीगढ़ पुलिस समेत कई विभागों में भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

AIIMS Recruitment 2023: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज भुवनेश्वर ने ग्रुप बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsbhubaneswar.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एम्स, भुवनेश्वर की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 755 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें, ग्रुप बी के 186 और ग्रुप सी के 589 पोस्ट पर भर्ती होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें