फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live: डीआरडीओ- IPPB में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Fri, 28 Jul 2023 06:45 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : डीआरडीओ-इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में नौकरी के लिए आवेदन का युवाओं के पास सुनहरा अवसर है। नौकरी की तलाश कर रहे इच्छुक युवा इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
sarkari naukri result 2023 सरकारी नौकरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:45 PM, 28-Jul-2023

RCFL RECRUITMENT 2023

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने विभिन्न विषयों में प्रबंधन प्रशिक्षुओं (Management Trainees) की 124 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 09 अगस्त 2023 तक है।

06:23 PM, 28-Jul-2023

CCIL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 93 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) (Management Trainee (Marketing) के लिए हैं, 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) (Management Trainee (Accounts) के लिए हैं और 81 रिक्तियां जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी (Junior Commercial Executive) के पद के लिए हैं।
 

06:23 PM, 28-Jul-2023

CCIL Recruitment 2023

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  cotcorp.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त (रात 11.55 बजे) तक है।

विज्ञापन
05:06 PM, 28-Jul-2023

IAF Agniveer Vayu 2024 Recruitment

भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 27 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है। IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।

 

03:00 PM, 28-Jul-2023

SSC JE recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

एसएससी के अनुसार भारत सरकार के संगठनों/कार्यालयों, जैसे सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ, एनटीआरओ आदि के लिए मुख्य इंजीनियरिंग शाखाओं (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) से जूनियर इंजीनियरों के 1324 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें से 613 पद अनारक्षित, 121 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 288 पद ओबीसी, 96 पद एसटी और एससी के लिए 206 पद आरक्षित हैं।

विज्ञापन
01:31 PM, 28-Jul-2023

UPSSSC Enforcement Constable Recruitment 2023

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की तरफ से प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 जुलाई 2023 को समाप्त हो जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक यूपी पुलिस प्रवर्तन कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन न किया हो, वे फटाफट आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 07 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी है। साथ ही शुल्क भुगतान की भी अंतिम तिथि 28 जुलाई 2023 तक ही है।

12:04 PM, 28-Jul-2023

IBPS Clerk 2023 Recruitment

बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की तरफ से क्लर्क पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 28 जुलाई 2023 को समाप्त हो रही है। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

11:27 AM, 28-Jul-2023

SSC JE recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

एसएससी के अनुसार भारत सरकार के संगठनों/कार्यालयों, जैसे सीपीडब्ल्यूडी, एमईएस, बीआरओ, एनटीआरओ आदि के लिए मुख्य इंजीनियरिंग शाखाओं (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) से जूनियर इंजीनियरों के 1324 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें से 613 पद अनारक्षित, 121 पद ईडब्ल्यूएस के लिए, 288 पद ओबीसी, 96 पद एसटी और एससी के लिए 206 पद आरक्षित हैं।

10:59 AM, 28-Jul-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: डीआरडीओ- IPPB में निकलीं नौकरियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

SSC JE Recruitment 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर (JE) (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही आवेदन की प्रक्रिया भी 26 जुलाई से शुरू हो चुकी है। एसएससी जेई के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 अगस्त 2023 (रात 11.00 बजे तक) है। आवेदन पत्र सुधार विंडो 17 से 18 अगस्त (रात 11.00 बजे तक) तक खुली रहेगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें