फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Result 2023 Live : इंडियन एयरफोर्स-भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Wed, 26 Jul 2023 06:09 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live News in Hindi : भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस,इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीर बनने का मौका युवाओं के पास सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:09 PM, 26-Jul-2023

HCL Trade Apprentice recruitment 2023

हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर इन रिक्तियों के लिए 05 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

 

05:04 PM, 26-Jul-2023

SECR Recruitment 2023

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  secr.indianrailways.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू हो चुकी है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 21 अगस्त 2023 तक है।  रेलवे की ये भर्तियां जनरल डिपार्टमेंटल कांपटीटिव एग्जाम यानी जीडीसीई (GDCE) कोटा के तहत भरी जाएंगी

05:04 PM, 26-Jul-2023

SECR Recruitment 2023

रेलवे में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) की तरफ से साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) में एक हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन
04:13 PM, 26-Jul-2023

Assistant Professor Recruitment आयुसीमा

असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु की गणना 01 जुलाई 2023 को आधार मानकर की जाएगी। इसके अलावा ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

04:12 PM, 26-Jul-2023

RPSC Assistant Professor Recruitment 2023

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से कॉलेज शिक्षा में 1913 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। योग्यताओं को पूरा करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 25 जुलाई तक थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 जुलाई 2023 कर दिया है।

 

विज्ञापन
02:31 PM, 26-Jul-2023

CCIL Recruitment 2023 रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 93 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (विपणन) (Management Trainee (Marketing) के लिए हैं, 6 रिक्तियां प्रबंधन प्रशिक्षु (लेखा) (Management Trainee (Accounts) के लिए हैं और 81 रिक्तियां जूनियर वाणिज्यिक कार्यकारी (Junior Commercial Executive) के पद के लिए हैं।

01:21 PM, 26-Jul-2023

CCIL Recruitment 2023

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  cotcorp.org.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अगस्त (रात 11.55 बजे) तक है।

 

10:59 AM, 26-Jul-2023

WBPSC ADA Recruitment आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 210 रुपये का आवेदन शुल्क और सेवा शुल्क का भुगतान करना होगा। पश्चिम बंगाल के एससी/एसटी उम्मीदवारों और 40% और उससे अधिक की शारीरिक विकलांगता वाले बेंचमार्क विकलांगता (पीडब्ल्यूबीडी) वाले व्यक्तियों को कोई शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है।

10:59 AM, 26-Jul-2023

WBPSC ADA Recruitment शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कृषि में स्नातक की डिग्री के साथ चार साल का डिग्री कोर्स होना चाहिए। बंगाली भाषा को पढ़ने, लिखने और बोलने की क्षमता एक आवश्यक योग्यता है, हालांकि, उन उम्मीदवारों के लिए यह आवश्यक नहीं है, जिनकी मातृभाषा नेपाली है। पश्चिम बंगाल में कृषि स्थितियों का ज्ञान होना जरूरी है।

10:54 AM, 26-Jul-2023

WBPSC ADA Recruitment 2023

पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) ने कृषि विभाग, सरकार के तहत पश्चिम बंगाल कृषि सेवा (प्रशासन) में सहायक कृषि निदेशक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया मंगलवार 25 जुलाई 2023 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर इन रिक्तियों के लिए 17 अगस्त (दोपहर 3.00 बजे तक) तक आवेदन कर सकते हैं।

09:46 AM, 26-Jul-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live : इंडियन एयरफोर्स-भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस में निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

ITBP Recruitment 2023: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) में कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) ग्रुप 'सी' गैर-राजपत्रित (गैर-मंत्रिस्तरीय) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जमा करने का बुधवार 26 जुलाई 2023 आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आज रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें