राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने सहायक परीक्षण अधिकारी के पदों के लिए परिणाम जारी कर दिये है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो सहायक परीक्षण अधिकारी के पद के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट में उपस्थित हुए हैं। वे उम्मीदवार अपने परिणाम आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
कर्नाटक में विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) 2022 की तारीखों की घोषणा सोमवार को की गई। कर्नाटक के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. सीएन अश्वत्नारायण ने कहा कि परीक्षाएं 16,17 और 18 जून को होंगी।
आईबीपीएस की ओर से क्लर्क भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 को किया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने क्लर्क भर्ती के लिए आयोजित की गई मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा को पास कर के मुख्य परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज, 30 मार्च 2022 को सीडीएस-1 2021 अंकों की घोषणा कर दी है। संयुक्त रक्षा सेवा मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के अंक यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए गए हैं। वे उम्मीदवार जो मेन्स परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर लॉग इन कर अपने संबंधित स्कोर की जांच कर सकते हैं।
जो छात्र यूकेपीएससी द्वारा आयेजित मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले हैं वे अपना अपना प्रवेश पत्र यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा (डीएचजेएस) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन मोड में उपलब्ध कराए गए हैं। डीएचजेएस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक और आवेदक उम्मीदवार अपने प्रवेश -पत्र दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट delhihighcourt.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं
नेशनल हेल्थ मिशन हरियाणा ने मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर कम कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हरियाणा सरकार आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य विभाग के 18 जिलों में कुल 787 रिक्तियां भरने जा रही हैं।
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 583 आबकारी कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट jssc.onlinereg.in पर जाकर 02 अप्रैल, 2022 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज ने भर्ती निकाली हैं। इस भर्ती अभियान में एम्स चिकित्सा शिक्षक ग्रुप-ए के तहत आचार्य, अतिरिक्त आचार्य, सह आचार्य और सहायक आचार्य के कुल 108 रिक्त पदों पर भर्ती करने जा रहा है।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के परिणाम जल्द ही जारी किए जा सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों ने इस बार UPSC ESE/IES प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त की है उन्हें अब मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य. परीक्षा का आयोजन 26 जून, 2022 को किया जाना निर्धारित है।
संघ लोक सेवा आयोग की ओर से इंजीनियरिंग सेवा (ESE/IES) प्रारंभिक परीक्षा, 2022 का आयोजन इसी साल 20 फरवरी, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की गई थी।
जिन उम्मीदवारों ने इस इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा में भाग लिया था, वह अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर के डाउनलोड कर सकते हैं।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE/IES) परीक्षा, 2022 का परिणाम जारी कर दिया है। अब यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
इस भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए उम्मीदवार को न्यूनतम सामान्य योग्यता एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या इसके समकक्ष होना चाहिए। जबकि, कनिष्ठ सहायक पद के लिए, आवेदक को एचएससी यानी कक्षा 12वीं की सार्वजनिक परीक्षा या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।
जिन उम्मीदवारों ने अभी तक बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती के लिए अपना आवेदन नहीं किया हैं, वे जल्द ही नियमानुसार पात्रता जांचकर बिहार बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड की ओर से दसवीं कक्षा का परिणाम आज गुरुवार 31 मार्च, 2022 को दोपहर एक बजे जारी कर दिया जाएगा। परिणाम बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बिहार बोर्ड दसवीं के परिणाम से जुड़ी हर अपडेट आप हमारे लाइव ब्लॉग के इस लिंक पर क्लिक कर के प्राप्त कर सकते हैं।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हेडमास्टर के 6421 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 मार्च 2022 से बढ़ा कर 11 अप्रैल कर दी है।
अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी हो चुकी है। जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वह अपना आवेदन 26 अप्रैल, 2022 से पहले तक पूरा कर लें।
बनारस लोकोमोटिव वर्क द्वारा जारी की गई अप्रेंटिस भर्ती के माध्यम से कुल 374 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्तियां की जाएंगी। इनमें से 300 पद आईटीआई धारकों के लिए है। वहीं, 74 पद नन आईआईटीआई अप्रेंटिस के लिए हैं।
Sarkari Result Naukri 2022 Live: बनारस लोकोमोटिव वर्क (बीएलडब्ल्यू) ने अप्रेंटिस के सैकड़ों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। उम्मीदवार अपना आवेदन बनारस लोकोमोटिव वर्क की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।