फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: शिक्षा, बैंक और रक्षा क्षेत्र में नौकरियों की भरमार, पढ़ें कैसे करें आवेदन

Tue, 14 Jun 2022 05:30 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो हम आपके लिए इस लाइव ब्लॉग को लेकर आए हैं। यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं।यह भी पढ़ें-  UP Board 10th 12th Result Live
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Live 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:27 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी): UPPCL Admit Card

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने सहायक समीक्षा अधिकारी और कैंप असिस्टेंट भर्ती के लिए आयोजित किए जाने वाले स्किल टेस्ट के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है।

04:48 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही आवेदक के पास में यूजीसी या सीएसआईआर नेट की भी योग्यता होनी चाहिए।
 

04:25 PM, 14-Jun-2022

Govt Job 2022 : इतने पदों पर होगी भर्तियां

इस भर्ती के माध्यम से जारी की गई रिक्त पदों की कुल संख्या 148 निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को संस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

विज्ञापन
03:46 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri : इस तारीख तक कर लें आवेदन

दिल्ली विश्नविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 11 जून, 2022 से हो चुकी है। आवेदन की प्रक्रिया 21 दिनों तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन पूरा कर लें।

03:15 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: ऐसे करें आवेदन 

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर भर्ती के नोटिफिकेशन को चेक कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ramjas.du.ac.in या colrec.du.ac.in पर भी विजिट कर सकते हैं। 

विज्ञापन
02:27 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri: दिल्ली विश्वविद्यालय में निकलीं बंपर भर्ती

दिल्ली विश्नविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर बंपर भर्तियां जारी की है। यह भर्ती विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के लिए जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

01:47 PM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri: आयु-सीमा

एसआई के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु-सीमा 30 साल होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

01:11 PM, 14-Jun-2022

Govt Jobs 2022: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा

एसआई के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑटो मोबाइल इंजीनियरिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ऑटो इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा  की योग्यता होनी चाहिए। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास में 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

11:33 AM, 14-Jun-2022

Govt Job : कब तक कर सकेंगे आवेदन?

इस भर्ती के लिए विज्ञापन 11 जून, 2022 के रोजगार समाचार में जारी किया गया है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों तक अपना आवेदन कर सकते हैं।

10:52 AM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: इतने पदों पर है भर्ती

बीएसएफ भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 110 निर्धारित की गई है। भर्ती के माध्यम से एसआई के पद पर चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 35,000 से लेकर 1,12,400 रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। वहीं, कांस्टेबल के पदों पर चयनित 21,700 से लेकर 69, 100 रुपये तक का वेतन मिलेगा।
 

09:40 AM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri Live: ऐसे करें आवेदन

जिन उम्मीदवारों को इस भर्ती में शामिल होने की इच्छा है, वे अपना आवेदन सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण। 

09:21 AM, 14-Jun-2022

Govt Job 2022: बीएसएफ में युवाओं के लिए नौकरी का मौका

सीमा सुरक्षा बल यानी की BSF ने ग्रुप बी के तहत वर्कशॉप विंग के लिए बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती सब इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए है। 

08:38 AM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: यहां देखें नोटिफिकेशन

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार becil.com/vacancies पर उपलब्ध अधिसूचना में उल्लेखित पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान और अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।

08:15 AM, 14-Jun-2022

BECIL Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / भूतपूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवारों के आवेदकों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस / पीएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 450 रुपये लागू होंगे। 

07:51 AM, 14-Jun-2022

Sarkari Naukri 2022: यहां जाकर कर सकते हैं आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट becil.com पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 28 जून, 2022 है। भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 123 रिक्तियों को भरना है। बता दें कि बेसिल (Broadcast Engineering Consultants Indian Limited) की ओर से की जा रही सभी भर्तियां पूरी तरह अनुबंध आधारित है। 

07:40 AM, 14-Jun-2022

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: शिक्षा, बैंक और रक्षा क्षेत्र में नौकरियों की भरमार, पढ़ें कैसे करें आवेदन

Sarkari Jobs Result 2022 Live Updates: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडियन लिमिटेड (BECIL) यानी बेसिल ने लोअर डिवीजन क्लर्क, स्टेनोग्राफर, तकनीशियन और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें